Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में लोकल से ज्यादा विदेशी आतंकी, क्या चीन कर रहा आतंकियों की मदद?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 24, 2024
in राष्ट्रीय
A A
muslim militants

muslim militants

16
SHARES
521
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ समय से आतंक फिर अपने पंख फैलाने की कोशिश कर रहा है और औसतन हर 2 दिन में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच कहीं न कहीं मुठभेड़ देखने को मिल रही है. इन मुठभेड़ में मारे जाने वाले ज्यादातर आतंकी विदेशी हैं जो कि पाकिस्तानी नागरिक हैं और ऐसे आतंकी विशेषकर उत्तरी कश्मीर में स्थित जिलों में मारे जा रहे हैं. उरी सेक्टर में एक ऑपरेशन के दौरान चीनी उपकरण भी मिले हैं जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी ओर से पाकिस्तान आतंकियों की मदद की जा रही है.

प्राप्त डाटा के अनुसार, इस साल अब तक सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच 8 मुठभेड़ हो चुकी है जिनमें उत्तरी कश्मीर में पाकिस्तानी मूल के 7 विदेशी आतंकियों को मारा गया जबकि एक स्थानीय आतंकी भी मारा गया है.

इन्हें भी पढ़े

crpf lady commando

40 साल पहले शुरू हुई थी कहानी…आज CRPF की ‘लेडी कमांडो’ देश के हर मोर्चे पर तैनात

September 22, 2026
ethanol fuel

E20 पेट्रोल से किसी गाड़ी में शिकायत नहीं, अगले महीने आएगी 100% इथेनॉल वाली कार

September 22, 2026
india export

भारत को डराया नहीं जा सकता, यह नया भारत है!

September 22, 2026
el niño

भारत पर मंडरा रहा गंभीर खतरा! 180 से ज्यादा वैज्ञानिकों की चेतावनी- कुछ तो बड़ा होने वाला है

September 20, 2026
Load More

48 घंटे चला ‘ऑपरेशन बजरंग’

उरी सेक्टर में सोमवार सुबह भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन बजरंग’ को खत्म किए जाने का ऐलान किया. यह ऑपरेशन शनिवार को इस सेक्टर में तब शुरू हुआ था जब 5 घुसपैठियों के एक समूह द्वारा घुसपैठ करने की कोशिश की गई थी जिसको सेना ने नाकाम कर दिया, इस ऑपरेशन में जम्मू कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ का भी रोल रहा और 48 घंटों के बाद यह ऑपरेशन समाप्त हुआ.

इस ऑपरेशन में सूत्रों के अनुसार 2 घुसपैठियों को सेना ढेर करने में सफल रही हालांकि अब तक एक शव ही बरामद किया जा सका क्योंकि दूसरा शव नियंत्रण रेखा से बहुत करीब पड़ा था और सेना इसके लिए कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती थी. दूसरी ओर मौसम का बिगड़ा मिजाज भी इस ऑपरेशन में चुनौती पैदा कर रहा था.

मोबाइल के इस्तेमाल से बच रहे आतंकी

करीब 48 घंटों चले ऑपरेशन के खत्म होने के बाद ऑपरेशन बजरंग में सुरक्षाबलों को हथियार और बारूद बरामद होने के साथ-साथ चीन में बने कम्युनिकेशन गैजेट भी मिले हैं जिसे सैटेलाइट फोन की प्रणाली पर आतंकियों द्वारा काम में लाया जा रहा है. सूत्रों ने बताया कि अभी भी घाटी में विदेशी आतंकियों की संख्या स्थानीय आतंकियों की तुलना में ज्यादा है और यह संख्या करीब तीन गुना ज्यादा है. वे सुरक्षा रडार से बचने के लिए साधारण कम्युनिकेशन माध्यमों जैसे मोबाइल आदि का इस्तेमाल नहीं कर रहे और इसके लिए चीन के बने उपकरणों के इस्तेमाल की बात सामने आ रही है.

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, विदेशी मूल के आतंकियों ने जहां साधारण कम्युनिकेशन गैजेट्स का इस्तेमाल करना छोड़ दिया है और वे स्थानीय गाइड्स का भी बहुत कम इस्तेमाल कर रहे हैं. इस वजह से सुरक्षा एजेंसियों को इन्हें ट्रैस करने में काफी मशक्कत लगती है. अभी ये आतंकी चीन की ओर से दी गई YSMS और सैटेलाइट फोन्स का इस्तेमाल कर रहे हैं जिनको ट्रेस करना भी रीयल टाइम में संभव नहीं हो पा रहा.

बारामूला के उरी सेक्टर में ‘ऑपरेशन बजरंग’ के दौरान मिला ‘चाइनीज अल्ट्रा सेट” वाला सैटेलाइट फोन जो कि सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार पीर पंचाल में विदेशी आतंकियों का एक पसंदीदा और ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला डिवाइस है. सुरक्षा मामलों के जानकारों का कहना है कि इस सेट के जरिए भेजा गया संदेश किसी भी सेट में सीधे नहीं पहुंचता बल्कि एक कंट्रोल रूम तक पहुंचने के बाद दूसरे सेट तक पहुंचता है. ऐसे में इनको ट्रेस और ट्रैक करना मुमकिन नहीं होता.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

सीएम धामी ने कृषि एवं औद्यानिकी क्षेत्र में आने वाली मुख्य चुनौतियों के लिए रोडमेप बनाने के दिए निर्देश

May 4, 2025
Kejriwal government

केजरीवाल सरकार के खिलाफ़ बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन

February 4, 2024
INS Arighat

इंडियन नेवी का ‘साइलेंट शिकारी’…चीन-PAK में भय भारी !

June 7, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे
  • भारत पर ऐक्शन से पहले सोच लेना’, रूस से तेल खरीदारी पर US को किसने दिखाया आईना
  • दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.