Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

CM केजरीवाल की रिहाई पर ऐसी खुशी मनाई की गले पड़ी नई आफत, मामला दर्ज

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 14, 2024
in दिल्ली, राजनीति
A A
CM केजरीवाल
15
SHARES
495
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल तथाकथित शराब घोटाला केस में जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आते ही नए विवाद में फंस गए हैं। जेल से रिहाई के बाद अरविंद केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली में शुक्रवार को खूब आतिशबाजी हुई। केजरीवाल के समर्थकों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए पटाखे चलाए थे। अब इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दिल्ली पुलिस ने सिविल लाइंस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप लगाए गए कि सिविल लाइन इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने आतिशबाजी की थी। इससे काफी एयर पॉल्यूशन हुआ। ये दिल्ली में आतिशबाजी पर प्रतिबंध का उल्लंघन भी था।

इन्हें भी पढ़े

loksabha

लोकसभा स्पीकर को हटाने की 3 कोशिशें फेल, ओम बिरला की कुर्सी कितनी सेफ?

February 12, 2026
योगी सरकार के बजट

UP : शहरी विकास में मील का पत्थर साबित होगा बजट

February 12, 2026
Harish rawat

उत्तराखंड : आखिर हरीश रावत ने क्यों कहा ‘छोड़ दूंगा राजनीति’?

February 11, 2026

क्या रद्द हो जाएगा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव?

February 11, 2026
Load More

बैन के बावजूद दिल्ली में हुई आतिशबाजी

पिछले दिनों ही दिल्ली की AAP सरकार ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया। 1 जनवरी 2025 तक शहर में पटाखों को बैन किया गया था। हालांकि इस फैसले के 4 दिन बाद ही खुद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल की जेल से रिहाई के बाद आतिशबाजी की। मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास, पार्टी कार्यालय और तिहाड़ जेल के बाहर पटाखे और आतिशबाजी जलाई गई, जिससे घना धुआं निकला।

आतिशबाजी पर BJP ने केजरीवाल को घेरा

भारतीय जनता पार्टी ने केजरीवाल की रिहाई के दौरान पटाखे फोड़े जाने पर आपत्ति जताई और आम आदमी पार्टी को हिंदू विरोधी करार दिया। बीजेपी के नेता शहजाद पूनावाला ने कहा- ‘AAP की पाखंड और हिंदू विरोधी मानसिकता। हिंदुओं के लिए: 1 जनवरी 2025 तक पटाखों पर प्रतिबंध- दिवाली पर पटाखे नहीं जलाए जाएंगे क्योंकि वो प्रदूषण करते हैं। लेकिन जब केजरीवाल को सशर्त जमानत पर रिहा किया गया तो बड़े पैमाने पर पटाखे फोड़े गए। ये धर्मनिरपेक्ष, प्रदूषण रहित पटाखे हैं?’

बीजेपी के एक और नेता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा, ‘मंत्री गोपाल राय ने सिर्फ चार दिन पहले दशहरा, काली पूजा और दिवाली के दौरान पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाया था, ये कहते हुए कि इससे प्रदूषण बढ़ता है। लेकिन सैकड़ों AAP कार्यकर्ताओं ने बेशर्मी से केजरीवाल के घर, पार्टी कार्यालय और तिहाड़ जेल के बाहर पटाखे फोड़े।’ प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि सरकार को दिल्लीवासियों को बताना चाहिए कि अगर हिंदू त्योहारों पर पटाखे नहीं जला सकते, तो AAP कार्यकर्ता कैसे जला सकते हैं?

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
JNU campus

जेएनयू कैंपस में हुआ 57वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन

May 8, 2024
The Kashmir Files

घाटी में हिंदू रहें तो कैसे?

June 15, 2022
महाकुंभ में अव्यवस्था

अव्यवस्था की भेंट चढ़ती आस्था का महाकुंभ!

February 17, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • लिवर में इंफेक्शन होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज
  • पतंजलि फूड्स की ‘सुपरफास्ट’ कमाई! मार्केट में मचाया तहलका
  • जितने रन नहीं, उससे ज्यादा वर्ल्ड कप खिताब… भारतीय स्टार का ये सच चौंका देगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.