Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

केजरीवाल के खिलाफ इन 2 लोगों ने बिठवा दी NIA जांच

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 10, 2024
in दिल्ली, राजनीति
A A
8
SHARES
253
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कथित शराब घोटाले की वजह से जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने एक और मुसीबत खड़ी हो गई है। दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के खिलाफ एनआईए (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) जांच की सिफारिश कर दी है। यह केंद्रीय एजेंसी आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच करती है। एलजी को शिकायत मिली थी कि आम आदमी पार्टी और इसके मुखिया ने खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) से फंडिंग ली।

एक अप्रैल को आशू मोंगिया नाम के एक शख्स ने एलजी वीके सक्सेना को लेटर लिखकर जांच की मांग की थी। मोंगिया खुद को वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन का महासचिव बताते हैं। कभी आम आदमी पार्टी के सदस्य रहे मुनीष रायजादा ने भी एलजी से जांच की मांग की थी। अब राजभवन ने गृहमंत्रालय को लेटर लिखकर जांच की सिफारिश कर दी है। मोंगिया का कहना है कि उन्होंने वॉट्सऐप पर एसएफजे के गुरपतवंत सिंह पन्नू का वीडियो देखा था जिसमें उसने दावा किया था कि केजरीवाल ने आतंकी भुल्लर को छोड़ने का वादा करते हुए 16 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल की थी।

इन्हें भी पढ़े

Petrol-Diesel

पेट्रोल-डीजल के टैक्स कटौती पर बोली कांग्रेस- यह सिर्फ दिखावा

March 27, 2026
pm modi

PM मोदी कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट के हालात होगी चर्चा

March 26, 2026
akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
Load More

21 मार्च को केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पन्नू ने एक वीडियो जारी किया था। खालिस्तानी आतंकी ने इससे पहले भी इसी तरह के आरोप लगाए थे। मोंगिया का कहना है कि वॉट्सऐप पर वीडियो देखने के बाद उन्होंने शिकायत करने का फैसला लिया। आम आदमी पार्टी का कहना है कि मोंगिया भाजपा नेता हैं। हालांकि, खुद मोंगिया इससे इनकार करते हुए खुद को हिंदू संगठन का नेता बताते हैं।

राजभवन की ओर से गृहमंत्रालय को भेजे गए लेटर में आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता मुनीश रायजादा का भी जिक्र किया गया है। अमेरिका के शिकागो में डॉक्टर रायजादा 2015 तक आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी थे। संगठन की गतिविधियों को लेकर एक वेबसाइट बनाने की वजह से पार्टी से उन्हें निकाल दिया गया था। पन्नू के वीडियो के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट करके उन्होंने केजरीवाल पर कई आरोप लगाए थे। एलजी को केजरीवाल के खिलाफ शिकायत के साथ एक पेन ड्राइव भी सौंपा गया है, जिसे अब जांच के लिए गृहमंत्रालय को भेजा गया है।

दरअसल, पन्नू ने एक वीडियो जारी करके दावा किया था कि आम आदमी पार्टी ने 2014 से 2022 के बीच उससे 16 मिलियन यूएस डॉलर (करीब 134 करोड़) रुपए हासिल किए थे। पन्नू ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने आतंकी देवेंद्र पाल सिंह भुल्लर को जेल से रिहा करने का भरोसा दिया था, जिसे पूरा नहीं किया गया। वहीं, आम आदमी पार्टी ने एलजी की ओर से की गई जांच की सिफारिश को केजरीवाल के खिलाफ नई साजिश करार दिया है। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को कहा कि भाजपा दिल्ली में सभी सात सीटों पर हार रही है और इसलिए केजरीवाल के खिलाफ नई साजिश की गई है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर आदि कैलाश यात्रा को किया रवाना!

May 19, 2024
Parliament

संसद विवाद को लेकर विपक्षी दलों का जोरदार प्रदर्शन!

December 22, 2023

भूटान पर चीन की नजर

December 28, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
  • एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स
  • भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.