Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

NPS नियमों में हुए ये 4 बड़े बदलाव, पेंशनर हैं तो इसके बारे में जानना जरूरी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 20, 2022
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
16
SHARES
533
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नेशनल पेंशन स्कीम यानी कि एनपीएस के नियमों में चार बड़े बदलाव हुए हैं. ये बदलाव एनपीएस ग्राहकों और पेंशनर के रुपये-पैसे पर असर डाल सकते हैं. इसलिए, हर पेंशनर को इन बदले नियमों के बारे में जानना जरूरी है. ये सभी बदलाव पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी कि पीएफआरडीए और इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने किए हैं. अगर आपने भी एनपीएस में निवेश किया है या आप नौकरी से रिटायर होने वाले हैं, तो इन बदलावों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए.

1-ई-नॉमिनेशन प्रोसेस
एनपीएस में सरकारी और कॉरपोरेट क्षेत्र के ग्राहकों से जुड़े ई-नॉमिनेशन प्रोसेस में बदलाव किया गया है. अब नोडल अधिकारी को अधिकार मिला है कि वह ई-नॉमिनेशन के आवेदन को स्वीकार करे या खारिज करे. आवेदन किए जाने के 30 दिन तक नोडल अधिकारी ई-नॉमिनेशन पर फैसला नहीं लेता है, तो रिक्वेस्ट सेंट्रल रिकॉर्डकिपिंग सिस्टम के जरिये स्वीकार कर ली जाएगी. यह नया नियम 1 अक्टूबर से लागू हो रहा है.

इन्हें भी पढ़े

Tax

आज से नया टैक्‍स कानून, बदल जाएंगे HRA समेत ये 10 नियम!

April 1, 2026
crude oil

कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, फिर डीजल बिकता 193 रुपये लीटर, जानिए सस्ता क्यों?

April 1, 2026
RSS

संघ की वैचारिक यात्रा का ऐतिहासिक दस्तावेज ‘आरएसएस @100’

April 1, 2026
toll plazas

एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स

March 29, 2026
Load More

2-एन्युटी प्लान के लिए अलग फॉर्म नहीं
एनपीएस मैच्योर होने के समय ग्राहक को एन्युटी के लिए अलग से फॉर्म नहीं भरना होगा. पहले एनपीएस ग्राहकों को पीएफआरडीए में एक एग्जिट फॉर्म भरना होता था. साथ में लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में एन्युटी प्लान खरीदने के लिए डिटेल प्रपोजल फॉर्म भरना होता था. इसी आधार पर पेंशन मिलती थी. अब प्रपोजल फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि एग्जिट फॉर्म से ही एन्युटी प्लान के लिए आवेदन हो सकेगा.

3-डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा
एनपीएस के पेंशनर अब डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कहीं से और कभी भी जमा करा सकेंगे. यह सर्टिफिकेट आधार वेरिफिकेशन पर आधारित होगा. इसी में जीवन प्रमाण भी आता है जिसमें आधार से सत्यापन किए जाने की व्यवस्था होती है. यह काम फेसआरडी ऐप से हो सकता है जिसमें मोबाइल में ऐप डाउनलोड कर अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाया जा सकता है. यह सर्टिफिकेट एन्युटी देने वाली लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में जमा कराना होता है. यह काम अब इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पूरा किया जा सकेगा.

4-क्रेडिट कार्ड से पैसा जमा नहीं
एनपीएस के टियर-2 खाताधारक अब अकाउंट में क्रेडिट कार्ड से पैसे जमा नहीं करा सकेंगे. यह नियम 3 अगस्त, 2022 से लागू है. एनपीएस टियर-2 खाते में क्रेडिट कार्ड को मोड ऑफ पेमेंट में रखते हुए पैसे जमा नहीं किए जा सकते. पीएफआरडीए ने अपने सभी पॉइंट्स ऑफ प्रेजेंस (पीओपी) से क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है. पीएफआरडीए ने इस बारे में 3 अगस्त को एक सर्कुलर जारी कर ग्राहकों को आगाह कर दिया था. सर्कुलर के मुताबिक, सभी पीपीओ को निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से एनपीएस टियर 2 खाते में क्रेडिट कार्ड से पेमेंट लेना बंद कर दें. हालांकि एनपीएस टियर-1 खाते में अभी भी क्रेडिट कार्ड से पैसे जमा करने की छूट मिली हुई है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Free condom in france

फ्री राशन की तरह इस देश की सरकार देगी मुफ्त कंडोम!

December 12, 2022
महाकाल लोक का लोकार्पण

महाकाल लोक का लोकार्पण

October 11, 2022
COP27

कॉप27: कार्यान्वयन का ‘कॉप’

December 2, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.