Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

इन लोगों को ITR भरने की जरूरत नहीं, सरकार ने दे रखी है छूट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 31, 2023
in व्यापार
A A
income tex
24
SHARES
785
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की आज लास्ट डेट है, अगर आपने अब तक ये जरूरी काम नहीं किया है तो फिर इसे फटाफट निपटा लें, ऐसा न करने पर आपको 5,000 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है. आयकर विभाग टैक्सपेयर्स को लंबे समय से आईटीआर तय डेडलाइन (ITR Filing Last Date) तक भरने की सलाह दे रहा है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को इनकम टैक्स रिटर्न भरने की जरूरत नहीं होती है. सरकार ने इस वर्ग के लिए छूट का प्रावधान कर रखा है. आइए बताते हैं कि किन लोगों को ये खास छूट मिली हुई है और इसके लिए क्या शर्तें लागू होती हैं?

31 मार्च 2023 से आयु की गणना

इन्हें भी पढ़े

UPI

दिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, जानें कब से देना होगा MDR

October 13, 2026
Most Expensive Stock

भारत की घरेलू स्थिति काफी अच्छी, विदेशी निवेशकों के लौटने पर ये शेयर लगाएंगे सबसे तेज दौड़!

October 9, 2026
FD

FD में ₹1 लाख के निवेश पर किस अवधि में मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?

October 8, 2026
interest rates

भारत में ब्याज दरों में बढ़ौतरी का चक्र प्रारम्भ!

October 8, 2026
Load More

Income Tax के नियमों के मुताबिक, कई वरिष्ठ नागरिकों (Senion Citzens) के लिए आईटीआर भरना (ITR Filing) अनिवार्य नहीं होता है. भले ही इनकी सालाना आय 5 लाख रुपये से ज्यादा क्यों न हो. हालांकि, इसके लिए आयकर विभाग की ओर से कुछ दिशा-निर्देश या करें शर्तें भी लागू की गई हैं. जैसे ऐसे लोग जिनकी उम्र 31 मार्च 2023 को 75 वर्ष हो चुकी है, तो वो इस छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं. सिर्फ यही नहीं बल्कि इसे लेकर कुछ अन्य नियम भी लागू होते हैं, जिन्हें पूरा करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को ये राहत मिलती है.

ये होना चाहिए आय का स्रोत

75 साल के हो चुके ऐसे व्यक्ति जिनकी आय सोर्स सिर्फ पेंशन है उन्हें इस आईटीआर भरने से छूट वाली कैटेगरी में रखा गया है. नियमानुसार, इनकी आय का स्रोत पेंशन और बैंक में जमा रखे गये पैसे से मिलने वाला ब्याज होना चाहिए. इसके अलावा जिस बैंक में पेंशन आ रही है वो सरकार के द्वारा नोटिफाई होना जरूरी है. सरकार ने एक नए नियम के तहत साल 2021 में 75 वर्ष की आयु से अधिक के लोगों को ये राहत दी थी. फाइनेंस एक्ट-2021 के तहत आयकर अधिनियम, 1961 में एक नई धारा 194-पी को शामिल करते हुए 75 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, जो पेंशन पाते हैं और बैंक में जमा से जिन्हें ब्याज मिलता है, उन्हें ITR दाखिल करने से छूट है.

ये फॉर्म बैंक में जमा करें

इस नियम के तहत आयकर रिटर्न (ITR) भरने से छूट पाने के लिए व्यक्ति को बैंक के जरिए डिक्लेयरेशन भी करवाना होता है. दरअसल, 75 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नागरिक को 12-BBA फॉर्म भरकर बैंक में जमा करना होगा. इस फॉर्म में आपको पेंशन और FD या अन्य किसी भी तरह के निवेश पर ब्याज से होने वाली आय का ब्योरा देना होगा. साथ ही फॉर्म में दी गई जानकारी में शामिल टैक्स को बैंक में जमा करना होगा. टैक्स जमा होने पर आईटीआर भरा हुआ मान लिया जाएगा. इसके बाद अलग से ITR File करने की कोई जरूरत नहीं होगी.

अब तक 6 करोड़ ITR फाइल

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से अब तक फाइल किए गए ITR का डाटा शेयर किया गया है. विभाग की ओर से साझा किए गए डाटा के मुताबिक, 30 जुलाई 2023 तक देश के 6 करोड़ से ज्यादा टैक्सपेयर्स अपना रिटर्न फाइल कर चुके हैं. अगर आप इनमें से एक नहीं हैं और आपने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ITR File नहीं किया है, तो फिर बिना समय गंवाए आज इस काम को सबसे पहले कर लें. अगर आप आयकर विभाग की ओर से तय की गई अंतिम तारीख 31 जुलाई 2023 तक अपना ITR दाखिल नहीं करते हैं, तो ऐसा नहीं है कि इसे दाखिल करने मौका नहीं मिलेगा. विभाग की ओर से ऐसे करदाताओं को मौका दिया जाएगा, लेकिन उन्हें वित्तीय नुकसान झेलना पड़ सकता है. दरअसल, लेट आईटीआर फाइल करने का विकल्प 31 दिसंबर, 2023 तक उपलब्ध है, लेकिन जुर्माने के साथ, तो इससे बचने के लिए अभी इस काम को करना समझदारी होगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
israel-iran war

‘पहले इजरायल रोके हमले’ घुटनों पर ईरान, लगाईं नेतन्याहू से युद्धविराम की गुहार !

June 15, 2025
आम आदमी पार्टी

टाइम्स दिनभर: अमेरिका, कनाडा और अरब देशों से AAP को मिली करोड़ों की अवैध फंडिंग!

May 21, 2024
Harak Singh Rawat attacks BJP, Trivendra Rawat replies

हरक सिंह रावत का BJP पर वार, 27 करोड़ चंदा विवाद से सियासत गरमाई, त्रिवेंद्र रावत का जवाब!

August 26, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • गुरुवाही से विकास का बड़ा ऐलान, उमरिया को 144 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मानपुर में सांदीपनि विद्यालयों समेत की कई बड़ी घोषणाएं
  • झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा देवी की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना
  • रामलीला का अद्भुत आयोजन, एआई समेत आधुनिक तकनीक का होगा इस्तेमाल, पांच दिन होगा विशेष हाईटेक मंचन!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.