नई दिल्ली। एलपीजी कनेक्शन के नियमों में सरकार ने पिछले महीने बड़ा बदलाव कर दिया था। सरकार नियमों में और सख्ती कर दी है। जिसकी वजह से ग्राहकों को कनेक्शन टर्मिनेट हो सकता है। हम बात कर रहे हैं पीएनजी और एलपीजी कनेक्शन की। नए नियमों के अनुसार जिस भी व्यक्ति ने पीएनजी का कनेक्शन ले लिया है। उनके एरिया में पीएनजी की सप्लाई चालू है। ऐसे सभी लोगों को अपना एलपीजी कनेक्शन 30 दिन के अंदर सरेंडर करना होगा। मान लीजिए किसी व्यक्ति ने 6 जून 2026 को पीएनजी कनेक्शन लिया था। ऐसी स्थिति में उसे 6 जुलाई तक एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर देना होगा। यानी अब एक ही पते पर एलपीजी और पीएनजी कनेक्शन नहीं लिया जा सकता है।
नियमों में हुआ बदलाव
केंद्र सरकार ने LPG (रेगुलेशन ऑफ सप्लाई एंड डिस्ट्रीब्यूशन) अमेंडमेंट ऑर्डर 2026 निकाला था। इसी नियम के तहत अब एक पते पर पीएनजी और एलपीजी कनेक्शन नहीं लिया जा सकता है। हालांकि, एक अच्छी खबर भी आई है।
एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने पर मिलेगा वाउचर
मान लीजिए एक व्यक्ति ने पीएनजी कनेक्शन ले लिया है। उसे 30 दिन के अंदर अपना कनेक्शन सरेंडर करना होगा। इसके बदले उसे एक एलपीजी वाउचर मिलेगा। इस नियम के तहत भविष्य में अगर वह व्यक्ति किसी दूसरे इलाके में गया और वहां पीएनजी कनेक्शन नहीं है तब सिर्फ वाउचर के बदले ही उसे एलपीजी कनेक्शन मिल जाएगा।
सरकार की तरफ से नियमों में सख्ती
मौजूदा समय में एलपीजी गैस सिलेंडर के बुकिंग नियमों में काफी सख्ती हो गई है। गांव में रहने वाले लोगों को कम से कम 45 दिन और शहरो में रहने वाले लोग 25 दिन के बाद ही नया सिलेंडर बुक कर पाएंगे। सरकार ने सिलेंडर बुकिंग प्रक्रिया को भी सख्त कर दिया है। इस नियम के तहत बिना रजिस्टर्ड मोबाइल के यह बुकिंग नहीं की जा सकती है। रजिस्टर्ड मोबाइल नबंर से बुकिंग करने पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। उसे दिखाने पर ही नया सिलेंडर मिलेगा।
कीमतों में स्थिरता
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में काफी लम्बे समय से स्थिरता बना हुआ है। हालांकि, 1 जून को कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 41 रुपये से 45 रुपये तक का इजाफा किया था। युद्ध शुरू होने के बाद से ही कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कई बार इजाफा किया गया है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में तब से अबतक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।







