Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

3-4 खिलाड़ियों से अकेले लड़ता था ये महान भारतीय फुटबॉलर, पेले भी थे उनके मुरीद

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 16, 2023
in खेल
A A
Mohammed Habib
17
SHARES
577
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : खेल जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है. भारत के लीजेंड फुटबॉलर मोहम्मद हबीब का मंगलवार को निधन हो गया. महान पेले को टक्कर देने वाले हबीब 74 साल के थे. उन्होंने अपने शहर हैदराबाद में अंतिम सांस ली. हबीब के निधन से खेल जगत गमगीन है. हबीब 70 के दशक के भारत के महान फुटबॉलर रहे थे और विपक्षी टीम के 3-4 खिलाड़ियों से अकेले ही भिड़ने की काबिलियत रखते थे.

उन्होंने 1975 तक इंटरनेशनल फुटबॉल खेला. उन्हें खेल में उनके योगदान के लिए अर्जुन पुरस्कार भी दिया गया. हबीब मोहन बागान के लिए खेला करते थे. इस क्लब का एक मुकाबला पेले की न्यूयॉर्क कोस्मोस के खिलाफ हुआ था, तब मोहम्मद हबीब ने दमदार गोल दागा था.

इन्हें भी पढ़े

Rohit Sharma

रोहित शर्मा IPL 2026 में कर सकते हैं ये 5 धांसू कारनामे!

March 29, 2026
Tehri Rockstars became champions of DSF Trophy 2025–26

तीन हफ्तों का उत्तराखंड क्रिकेट महाकुंभ संपन्न, टिहरी रॉकस्टार्स बनी DSF ट्रॉफी 2025–26 की चैंपियन

March 24, 2026
football match

अमनौर ने मंझोपुर को 2-0 से हराया, रोमांचक फुटबॉल मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

March 24, 2026
ipl tv

IPL में किस टीम के नाम सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड, जानिए

March 23, 2026
Load More

हबीब ने 35 इंटरनेशनल मैचों में 11 गोल दागे

17 जुलाई 1949 को जन्मे भारत के पूर्व कप्तान हबीब ने देश के लिए 35 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें उन्होंने दमदार अंदाज में 11 गोल दागे. हबीब ने हल्दिया में भारतीय फुटबॉल संघ अकादमी के मुख्य कोच के रूप में भी काम किया.

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा, ‘कोलकाता फुटबॉल के बड़े मियां मोहन बागान और टीएफए में मेरे कोच और मेंटोर थे. एशियाई खेल 1970 में भारत को मिले कांस्य पदक में उनका योगदान हमेशा याद रखा जायेगा.’

इस बीमारी से जूझ रहे थे लीजेंड हबीब

फुटबॉल के मैदान पर जब हबीब उतरते थे, तो विपक्षी टीम सहम सी जाती थी. ऐसे दिग्गज प्लेयर भूलने की बीमारी और पार्किंसन से जूझ रहे थे. हबीब ने हैदराबाद में अंतिम सांस ली. उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं.

बैंकॉक में 1970 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के सदस्य रहे हबीब ने मोहन बागान, ईस्ट बंगाल और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के लिए खेला था. बाद में वह टाटा फुटबॉल अकादमी के कोच भी रहे.

पेले भी कर चुके हैं हबीब की तारीफ

उन्होंने हल्दिया में भारतीय फुटबॉल संघ अकादमी के मुख्य कोच के रूप में भी काम किया. हबीब ने 1977 में ईडन गार्डन्स पर बारिश के बीच पेले के कोस्मोस क्लब के खिलाफ गोल किया था. उस टीम में पेले, कार्लोस अलबर्टो, जॉर्जियो सी जैसे धुरंधर थे. वह मैच 2-2 से ड्रॉ रहा था. मैच के बाद पेले ने उनकी तारीफ भी की थी.

3-4 खिलाड़ियों से अकेले भिड़ जाते थे

मोहम्मद हबीब के पास गोल करने से पहले तीन या चार खिलाड़ियों को चकमा देने की अद्भुत क्षमता थी. वह एक आक्रामक मिडफील्डर थे जो फॉरवर्ड खिलाड़ियों को व्यस्त रखते थे. वह आगे बढ़कर खेलने में भी सक्षम थे, क्योंकि उसके पास गति और ड्रिब्लिंग कौशल था.

अपने फुर्तीले फुटवर्क के लिए जाने जाने वाले इस छोटे कद के हैदराबादी को भारतीय पेले भी कहा जाता था. सिटी ऑफ जॉय (कलकत्ता) में 17 वर्षों (1966 से 1983) तक गेंद के साथ उनके कारनामे ने उन्हें कई ख्यातियां दिलाईं.

कोलकाता में पूजे जाते थे हबीब

टोली चौकी में रहने वाले हबीब हैदराबाद में एक भूले हुए नायक की तरह दिखे. उन्होंने कुछ साल पहले मुस्कुराते हुए कहा था, ‘मुझे कोई नहीं जानता.’ इसके विपरीत वह कोलकाता में पूजे जाने वाले नायक रहे.

फुटबॉल खिलाड़ियों के परिवार से आने वाले और सभी छह भाई खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हबीब ने माना था कि एक ही परिवार से इतने सारे खिलाड़ियों का होना गर्व की बात है. उन्होंने कहा था, ‘आजम, मोइनुद्दीन, फरीद, अकबर, जाफर और मैं सभी ने बड़े पैमाने पर फुटबॉल खेला.’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Jagdeep Dhankhar

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे ने मचाया सियासी तूफान: स्वास्थ्य कारण या बीजेपी की आंतरिक राजनीति ? जानिए पूरी कहानी!

July 24, 2025
Prakash Mehra' for journalism in India

देश-विदेशों में पत्रकारिता के लिए ‘प्रकाश मेहरा’ का योगदान और संघर्ष अद्वितीय !

September 11, 2024
CM Dhami

उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन: छोटे राज्यों में वित्तीय प्रदर्शन में गोवा के बाद दूसरा स्थान

May 13, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.