नई दिल्ली: ओटीटी पर कुछ ऐसी फिल्में मौजूद हैं, जिनका ट्रेंड और क्रेज समय के साथ लगातार बढ़ता जाता है। जब भी थ्रिलर और सस्पेंस जॉनर की फिल्म का जिक्र होगा, तो कुछ चुनिंदा मूवीज का नाम जरूर लिया जाता है। ऐसी ही एक दमदार एंडिंग वाली सस्पेंस आधारित मूवी का जिक्र कर रहे हैं, जिसका क्लाइमैक्स किसी को भी हैरानी में डालने का काम कर सकता है। आइए जानते हैं कि किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस 2 घंटे 19 मिनट की पिक्चर का लुत्फ उठाया जा सकता है।
सस्पेंस थ्रिलर जॉनर की चर्चा शुरू होते ही अजय देवगन की दृश्यम का नाम दिमाग में आता है, लेकिन यहां जिस मूवी के बारे में बात कर रहे हैं वो अजय देवगन की फिल्म से भी ज्यादा दमदार और खतरनाक है।
ओटीटी पर भूलकर भी मिस ना करें ये फिल्म
2 घंटे 19 मिनट की यह फिल्म शुरुआत में थोड़ी सामान्य लग सकती है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी तो आपको सस्पेंस का फुल डोज मिलेगा। इस मूवी में चाचा और भतीजी के मजबूत रिश्ते को बखूबी दिखाया गया है। कहानी लड़कियों के गायब होने की घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर पुलिस या गांव वाले बिल्कुल गौर नहीं करते हैं। मूवी में यही दिखाया गया है कि किस तरीके से एक आदमी रास्ते पर चल रही बच्चियों को अपने जाल में फसाकर उन्हें गायब कर देता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर यह मूवी मौजूद है।
अगर आप अभी तक फिल्म के नाम का अंदाजा नहीं लगा पाए हैं, तो बता दें कि इस मूवी का टाइटल ‘चिट्ठा’ है। सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म को देखने के दौरान आपको कई लोगों के अपराधी होने का आभास होगा, लेकिन असली दोषी का नाम फिल्म के एंड में ही पता चलेगा। इस वजह से आपको यह पूरी फिल्म देखनी होगी, और इसका सस्पेंस आपको एक मिनट भी फिल्म को देखे बगैर उठने नहीं देगा। इस फिल्म की कास्ट के बारे में बात करें, तो रंग दे बसंती स्टार सिद्धार्थ ने अहम किरदार की भूमिका निभाई है और उनके साथ महत्वपूर्ण भूमिका में अभिनेत्री निमिशा सजयान नजर आई हैं।






