Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

चुनाव मैदान में इस बार नहीं दिखेंगे हिमाचल की सियासत के तीन बड़े सूरमा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 20, 2022
in राज्य
A A
21
SHARES
698
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश के मौसम में ठंड बढ़ने के साथ ही सियासी पारा भी बढ़ता जा रहा है. 12 नवंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी सियासी दलों में भी सरगर्मी तेज है. बीजेपी अपनी सत्ता को बचाए रखने की जद्दोजहद कर रही है तो कांग्रेस वापसी के लिए बेताब है. हालांकि हिमाचल के पांच दशक के सियासी इतिहास में पहली बार सूबे के तीन बड़े नेताओं के बिना विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. वीरभद्र सिंह, प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार सियासी मैदान में नहीं नजर आएंगे.

बीजेपी के लिए हिमाचल में पहला चुनाव है जब दो बड़े दिग्गज नेताओं के बिना कांग्रेस से दो-दो हाथ करेगी. शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल हिमाचल की सियासत में बीजेपी के दिग्गज नेता रहे हैं. बीजेपी के दोनों ही दिग्गज हिमाचल के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. पार्टी ने अपने इन दोनों नेताओं को मार्गदर्शक की भूमिका रखा और युवा नेतृत्व के सहारे चुनावी मैदान में उतरी है.

इन्हें भी पढ़े

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Load More

हिमाचल में कांग्रेस का सबसे बड़ा चेहरा और छह बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का निधन हो चुका है. हिमाचल में कांग्रेस अपने दिग्गज नेता के बगैर विधानसभा के चुनावी मैदान में सत्ता की वापसी के लिए हाथ-पैर मार रही है. ऐसे में कांग्रेस की कमान भले ही वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह संभाल रही है, लेकिन पार्टी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ रही. ऐसे में माना जा रहा है कि हिमाचल में पीढ़ी परिवर्तन के बाद दोनों ही बड़े दल अपने नई पीढ़ी के नेताओं के भरोसे चुनावी किस्मत आजमा रही हैं. इसे हिमाचल की सियासत में नए युग की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है.

जयराम ठाकुर का उदय
पिछला विधानसभा चुनाव बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नाम पर लड़ा था. बीजेपी को सत्ता में वापसी कराने में धूमल सफल रहे थे, लेकिन खुद सुजानपुर विधानसभा सीट से हार गए थे. ऐसे में हिमाचल के मुख्यमंत्री का ताज जयराम ठाकुर के सिर सजा था. इसके बाद से प्रेम कुमार धूमल की स‍ियासी हैसियत धीरे-धीरे सिमटने लगी तो जयराम ठाकुर की ताकत बढ़ने लगी. पांच साल तक मुख्यमंत्री रहने के बाद जयराम ठाकुर ने सिर्फ जनता ही नहीं, बल्कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बीच विश्वास बनाया है.

धूमल को नहीं मिला टिकट
हिमाचल की सियासत में प्रेम कुमार धूमल का अपना कद है. धूमल ने अपना राजनीतिक सफर आरएसएस की छात्र शाखा एबीवीपी के साथ शुरू किया था. अस्सी के दशक में विधानसभा चुनाव लड़े, लेकिन 1998 में पहली बार विधायक बने. इसके बाद सियासी बुलंदी को छूते चले गए. 1998 में हिमाचल के पहली बार मुख्यमंत्री बने और फिर 2007 में प्रेम कुमार धूमल ने दूसरी पार सत्ता की कमान संभाली. साल 2017 में धूमल अपनी ही सीट हार जाने के चलते मुख्यमंत्री नहीं बन सके, लेकिन राजनीतिक रूप से खुद को सक्रिय रखा. ऐसे में माना जा रहा था कि 2022 के चुनावी मैदान में फिर से उतरेंगे, लेकिन शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें टिकट नहीं दिया. धूमल की उम्र 78 साल हो चुकी है और ऐसे में उनकी राजनीतिक यात्रा पर विराम लगने की भविष्यवाणी किए जाने लगी है.

BJP के दिग्गज ‘OUT’, युवा चेहरे ‘IN’
हिमाचल के पहले गैर कांग्रेस सीएम बने शांता कुमार बीजेपी के दिग्गज नेता हैं. दो बार हिमाचल के सीएम और केंद्र में मंत्री रहे शांता कुमार सक्रिय राजनीति से संन्‍यास ले चुके हैं, लेकिन माना जाता है कि प्रदेश की सियासत में उनका दबदबा अभी भी है. शांता कुमार को हिमाचल के उन नेताओं में गिना जाता है जो प्रदेश की जनता की नब्ज को अच्छे से समझते हैं. ऐसे में शांता कुमार के बिना विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. प्रेम धूमल और शांता कुमार जैसे बीजेपी के दिग्गज हिमाचल की चुनावी पिच से इस बार आउट हुए तो युवा चेहरों को आगे रखा है.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
shivling

सावन का पहला दिन… हरिद्वार से देवघर तक, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों में डूबी भक्ति की गंगा!

July 11, 2025

हिंदुओं को मजबूत करने का संकल्प

November 27, 2023
India-Canada

दो महीने बाद कनाडा को बड़ी राहत, भारत ने फिर शुरू की ये सेवा

November 22, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.