नई दिल्ली। टाइम्स_दिनभर में एग्जीक्यूटिव एडिटर प्रकाश मेहरा के साथ दिनभर की 10 बड़ी खबरें-
१. मारपीट मामले में स्वाति मालीवाल का बड़ा आरोप कहा, “किसी को क्लीन-चिट नहीं दे रही…केजरीवाल घर पर थे…ड्राइंग रूम में मुझे बुरी तरह पीटा गया”
२.आलोचकों पर बरसे प्रशांत किशोर, बोले- 4 जून के लिए ढेर सारा पानी रखें अपने साथ; BJP को लेकर किया ये बड़ा दावा
३. AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, ‘जिस तरीके से इन्होंने मुझे मारा है, अब चाहे दुनिया की कोई भी शक्ति लग जाए मैं इस्तीफा नहीं दूंगी’
४. उत्तराखंड में भारी बारिश से मची तबाही.. पौड़ी जिले के चौबट्टा खाल में बादल फटा.
५. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने सरयू घाट पर पूजा-अर्चना की।
६. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार 22 मई को हरियाणा के फरीदाबाद पहुंचे. सीएम धामी का फरीदाबाद में जोरदार स्वागत हुआ बुलडोजर से उनके ऊपर फूल बरसाएं गए.
७. उत्तर प्रदेश के देवरिया में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, “देवरिया में उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है, सिर्फ देवरिया ही नहीं आस-पास की सभी सीटें भाजपा जीतेगी.
८.पंजाब के पटियाला में पीएम मोदी ने बोले, “यही कांग्रेस है जिसने सत्ता के लिए देश का बंटवारा किया, और बंटवारा भी ऐसा किया कि हमें दूरबीन से करतारपुर साहिब के दर्शन करने पड़ते थे।
९.नंदीग्राम में BJP कार्यकर्ता की हत्या मामले में TMC के 2 कार्यकर्ता गिरफ्तार, स्मृति ईरानी ने कहा – राजनीतिक हत्या की सरगना हैं ममता
१०. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला ‘कृपया मेरे बूढ़े और बीमार माता-पिता को प्रताड़ित मत कीजिए’,
देखिये पूरी रिपोर्ट







