नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल में अपने दो दिवसीय ध्यान का समापन किया।
- आज लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण की 57 सीटों पर मतदान हुआ . जिसमें वाराणसी सीट भी शामिल है, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं.
- आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा ने कहा, “कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक बुलाई गई है।” इस बैठक में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक कैलरीवाल भी हिस्सा लेंगे।
- नोएडा स्टेडियम के किसी इवेंट की शूटिंग के दौरान स्टेडियम के बहार कुछ बच्चों की मारपीट का यह वीडियो X पर खूब हो रहा है वायरल
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वरसिंह के कुशल निर्देशन के चलते जनपद में धोखाधड़ी करने वालों की अब खैर नहीं।
- पौड़ी पुलिस ने ७ लाख 50 हजार की धोखाधड़ी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के ठग को पौड़ी से सैकड़ों कि0मी0 दूर गोकुलपुरा, राजस्थान से धर दबोचा।
- गर्मी के बढ़ते तापमान के चलते यूपी के बलिया में, वोटिंग की लाइन में खड़ा व्यक्ति अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा, मौके पर हुई मौत.
- दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच गीता कॉलोनी इलाके में टैंकरों के जरिए लोगों को पानी की आपूर्ति की जा रही है।
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बदरीनाथ धाम में श्री बदरी विशाल की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना. इसके उपरांत स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।
- पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह यौन उत्पीड़न मामले की सुनवाई के लिए दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे।
- चमोली में विश्व धरोहर फूलों_की_घाटी आज से फूलों के शौकीन पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। आज पहले ही दिन 48 पर्यटक घाटी पहुंचे। समुद्र तल से 12 हजार 995 फीट की ऊंचाई पर स्थित फूलों की घाटी लगभग 3 किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है।
- उत्तर 24-परगना, पश्चिम बंगाल: बशीरहाट के बयारबारी में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कथित झड़प हुई।
- बशीरहाट लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रेखा पात्रा ने कहा, ”अगर आप (पुलिस) मुझ पर हाथ उठाना चाहते हैं, तो ऐसा करें. आप पुलिस (प्रशासन) हैं, लेकिन आपको शर्म आनी चाहिए कि आप मुख्यमंत्री के गुलाम हैं …मुख्यमंत्री ने तुम्हें खरीद लिया है…पुलिस मुख्यमंत्री की गुलाम है, वे (पुलिस) कोई जवाब नहीं देंगे।”







