Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

 ट्राले की ब्रेक फेल होने से लोक गायक विक्की समेत 13 घायल, 30 गाड़ियां क्षतिग्रस्‍त

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 26, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक सड़क हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं। भट्टाकुफर सब्जी मंडी के समीप सेब से लदा ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर बेकाबू हो गया। बेकाबू ट्राले की चपेट में एक के बाद एक 30 गाड़ियां आई हैं। आखिरकार ट्राला लोनिवि की सुरक्षा दीवार से टकराने के बाद रुका। हादसे में हिमाचली लोक गायक विक्की चौहान सहित 13 लोगों को चोटें आई हैं। सभी घायलों का आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा है।

ट्राले की ब्रेक फेल होने के बाद परिचालक बाहर उतरकर सुरक्षित स्थान पर जाने की लोगों को हिदायत देते रहा। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। डीएसपी सिटी मंगतराम ने भी स्थिति का जायजा लिया है। पुलिस के मुताबिक उपनगर ढल्ली में सोमवार दोपहर 1:30 बजे हादसा पेश आया। भट्टाकुफर फल मंडी से ट्राला सेब लेकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर जा रहा था।

इन्हें भी पढ़े

CM Dr. Mohan Yadav

गुरुवाही से विकास का बड़ा ऐलान, उमरिया को 144 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मानपुर में सांदीपनि विद्यालयों समेत की कई बड़ी घोषणाएं

October 14, 2026
वैशाली में दर्दनाक नाव हादसा

बिहार के वैशाली में दर्दनाक नाव हादसा, नदी से निकाली गई नाव में मिला बड़ा छेद, 14 बच्चों की मौत से पसरा मातम

October 14, 2026
pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
CM धामी

PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना

October 12, 2026
Load More

इसमें करीब सेब की 650 पेटियां लदी हुई थीं। मंडी से बाहर निकलते ही ट्राला मुख्य सड़क पर आकर अनियंत्रित हो गया। इस बीच परिचालक चलते ट्रक से बाहर निकला और सड़क पर आवाजाही कर रहे लोगों को आवाज लगाकर ट्राले से दूर रहने की हिदायत दी। हालांकि तब तक करीब 30 गाड़ियां ट्राले की चपेट में आग चुकी थीं। भट्टाकुफर बाजार में बेकाबू ट्रक को देखकर लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस बीच ट्राला चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया और लोक निर्माण विभाग कार्यालय की दीवार से टकराते हुए वाहन को रोकने में सफल रहा। यहां पर ट्राले की चपेट में करीब एक दर्जन गाड़ियां आईं। इसमें हिमाचल के लोक गायक विक्की चौहान की गाड़ी भी शामिल थी। हादसे में उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया। यहां पर सीएमओ व डॉक्टरों की टीम मौके पर मुस्तैद रही और घायलों का उपचार किया। डीएसपी मुख्यालय कमल ने बताया कि ढली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की तफ्तीश जारी है।

हादसे में इन्हें आईं चोटें
हादसे में लोक गायक विक्की चौहान (43) उनकी पत्नी श्वेता (32) बेटा मिवान (2), आरुषि (20) पुत्री राजेंद्र, श्रुति (20) पुत्री रविंद्र  शिवालिक नर्सिंग हॉस्टल भट्टाकुफर, दीपक अटवाल (32) पुत्र सुरेंद्र पाल ढली, जुब्बल निवासी कांता देवी (60) पत्नी स्वर्गीय प्रताप सिंह, ठियोग निवासी और नेपाली मूल के दिल बहादुर (18) पुत्र अमर सिंह जिला सल्याण निवासी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

अफरातफरी का रहा माहौल
प्रत्यक्षदर्शी विजय भारती, सुरेंद्र, सुमित और दीपेश कुमार ने बताया कि वह बस का इंतजार कर रहा था। अचानक से एक ट्रक बेकाबू होते हुए सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारते हुआ दीवार की तरफ चला गया। लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग अपनी जान को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। उसने बताया कि ट्रक की ब्रेक फेल हो गई थी। ट्रक ड्राइवर को भी चोटें आईं हैं और उसे भी उपचार के लिए ले जाया गया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

हर रामभक्त की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन के लिए सेवारत है सरकार: सीएम योगी

January 30, 2024

नागरिकता अधिनियम पर कई सवाल, विपक्ष क्यों कर रहा विरोध!

March 13, 2024
UN

यूएन: सवाल और भी हैं!

January 12, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • गुरुवाही से विकास का बड़ा ऐलान, उमरिया को 144 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मानपुर में सांदीपनि विद्यालयों समेत की कई बड़ी घोषणाएं
  • झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा देवी की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना
  • रामलीला का अद्भुत आयोजन, एआई समेत आधुनिक तकनीक का होगा इस्तेमाल, पांच दिन होगा विशेष हाईटेक मंचन!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.