प्रकाश मेहरा
एग्जीक्यूटिव एडिटर
पटना : बिहार की राजधानी पटना में 4 जुलाई की देर रात करीब 11:40 बजे, गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक के पास प्रसिद्ध व्यवसायी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज घटना ने बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पुलिस को शक है कि हत्या की साजिश बेउर जेल में रची गई थी, जिसके चलते 5 जुलाई को बेउर सेंट्रल जेल में बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई।
गोपाल खेमका, जो एक प्रमुख उद्योगपति और सामाजिक संगठनों से जुड़े थे, अपने अपार्टमेंट के गेट पर कार से उतर रहे थे, तभी बाइक सवार हेलमेट पहने एक शूटर ने उनकी गाड़ी के पास पहुंचकर सिर में गोली मार दी। घटना गांधी मैदान थाने से मात्र 300-500 मीटर की दूरी पर हुई। हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज में दिखा कि शूटर ने 6 सेकंड में गोली चलाई और स्कूटी से फरार हो गया। फुटेज से यह भी पता चला कि शूटर को खेमका की गतिविधियों की पहले से जानकारी थी।
परिवार पर दूसरा हमला !
2018 में गोपाल खेमका के बड़े बेटे गुंजन खेमका की भी हाजीपुर में गोली मारकर हत्या हुई थी। उस मामले में गिरफ्तार एक आरोपी मस्तु सिंह की बाद में हत्या हो गई थी। कुछ समय पहले खेमका के छोटे बेटे पर भी हमला हुआ था, लेकिन वे बच गए।
पुलिस की कार्रवाई और बेउर जेल में छापेमारी !
पुलिस को सूचना मिली कि हत्या की साजिश बेउर जेल में रची गई थी। इसके आधार पर 5 जुलाई को आईजी जितेंद्र राणा के नेतृत्व में पटना पुलिस ने बेउर सेंट्रल जेल में बड़े पैमाने पर छापेमारी की। 12-14 थानों की पुलिस, एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा, और डीआईजी मौके पर मौजूद थे। जेल में बंद कुछ अपराधियों और शूटरों से पूछताछ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी (मध्य) आईपीएस दीक्षा के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) भी जांच में शामिल है। पुलिस ने एक शूटर की पहचान कर ली है और सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल लोकेशन के आधार पर कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से दो खाली कारतूस और एक गोली बरामद हुई है।
हत्याकांड पर किसने क्या कहा ?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि “कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। अपराधियों को घर में घुसकर मारा जाएगा। बिहार में कोई संगठित अपराध नहीं है।”
1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में पुलिस महानिदेशक एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ विधि व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। विधि व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराध करने वाले कोई भी हों, उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाए। घटित आपराधिक घटनाओं के अनुसंधान कार्यों में तेजी…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) July 5, 2025
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि “गोपाल खेमका हत्याकांड के मामले में सरकार का सख्त रुख है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने SIT के गठन के निर्देश दिए हैं। किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।”
गोपाल खेमका हत्याकांड के मामले में सरकार का सख्त रुख है। माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी ने SIT के गठन के निर्देश दिए हैं। किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। pic.twitter.com/TBr5l2KnK5
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) July 5, 2025
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा “हम किसी भी हाल में अपराधियों को नहीं छोड़ेंगे।”
#WATCH पटना, बिहार: व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "मुख्यमंत्री स्वयं संज्ञान ले रहे हैं और इस मामले में कार्रवाई होगी… जिन लोगों ने घटना के बाद त्वरित कार्रवाई नहीं की है, सरकार उनका भी संज्ञान लेगी…" pic.twitter.com/i3aqYwjPvR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2025
पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा “सीसीटीवी फुटेज और सूत्रों से कई इनपुट मिले हैं। एसआईटी जांच कर रही है। बेउर जेल में छापेमारी चल रही है, और अगर कोई लिंक मिलता है, तो वह सामने आएगा।”
पटना, बिहार: व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड में पटना जोनल आईजी जितेंद्र राणा और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने व्यवसायी के घर जाकर जांच की।
एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा, "जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी आपके साथ साझा की जाएगी…" pic.twitter.com/aMwV9lcVuO
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 5, 2025
डीजीपी विनय कुमार ने कहा “एसटीएफ को अपराधियों को पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई है।”
#WATCH पटना | व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या पर बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा, "जांच जारी है और कई आयामों पर जांच की जा रही है। कई टीमें इस पर काम कर रही हैं। पटना पुलिस इस पर काम कर रही है और वैशाली पुलिस भी इस पर काम कर रही है, क्योंकि 2018 में गोपाल खेमका के बेटे गुंजन… pic.twitter.com/1PoiSVdMZw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2025
आईजी जितेंद्र राणा ने कहा “सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। अपराधी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।”
पटना, बिहार: व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड में पटना जोनल आईजी जितेंद्र राणा और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने व्यवसायी के घर जाकर जांच की।
एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा, "जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी आपके साथ साझा की जाएगी…" pic.twitter.com/aMwV9lcVuO
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 5, 2025
गोपाल खेमका के भाई शंकर खेमका एक वायरल वीडियो में उन्होंने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया, कहा, “थाना इतना करीब है, फिर भी पुलिस को गोली की आवाज नहीं सुनाई दी। पुलिस तमाशा देखने आई थी।”
राजद सांसद मनोज झा बोले “बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है।”
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पौने दो घंटे बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुँची है।
जब राजधानी पटना में थाने से चंद कदम की दूरी पर पुलिस का ये हाल है, तो सुदूर गांव-ग्रामों में ‘तथाकथित सुशासन’ की स्थिति क्या होगी? समझ लीजिए… #Bihar #Crime pic.twitter.com/GwImohVoxT
— RJD Patna (@patna_RJD) July 5, 2025
जदयू नेता नीरज कुमार बोले “यह हत्या एक चुनौती है।”
उद्योगपति गोपाल खेमका जी की हत्या मर्मांतक व पीड़ाजनक है।
DGP ने तत्काल संज्ञान लिया और City SP सेंट्रल के नेतृत्व में SIT गठित की है।
पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि अपराधी जल्द कानून के जद में होंगे।
और जो अपराध करने का 'फेफड़ा' है, उसको दुरुस्त कर दिया जाएगा।@Jduonline @BJP4Bihar pic.twitter.com/NuCbsm6MR5— Neeraj kumar (@neerajkumarmlc) July 5, 2025
भाजपा नेता गुरु प्रकाश ने कहा “सरकार स्थिति पर नजर रख रही है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।”
#WATCH | पटना, बिहार: भाजपा नेता गुरु प्रकाश ने व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड पर कहा, "सरकार पूरी स्थिति पर बारीकी से निगरानी रख रही है। मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री और हमारे सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लिया है… जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई… pic.twitter.com/h5bB5xZQqx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2025
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर हमला बोला।
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में
गोपाल खेमका जी के हत्याकांड की
जांच CBI से कराई जाय।कोई बहुत रसूखदार व्यक्ति इस
हत्याकांड का सूत्रधार है। अन्यथा
पटना प्रक्षेत्र पुलिस के हेडक्वार्टर के
ठीक सामने इतना बड़ा हत्याकांड का
दुःसाहस कोई टुच्चा अपराधी नहीं करता!उनके बेटे की हत्या…
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) July 5, 2025
इस हत्याकांड ने बिहार की राजनीति को गरमा दिया है। विपक्ष ने नीतीश सरकार पर कानून-व्यवस्था को संभालने में नाकामी का आरोप लगाया, जबकि सत्तापक्ष ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। गोपाल खेमका के घर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव और जदयू नेता श्याम रजक सहित कई नेता पहुंचे। घटना के बाद पटना में व्यापारियों और आम लोगों में दहशत का माहौल है।
जमीन विवाद या पुरानी रंजिश !
गोपाल खेमका की हत्या का मामला जमीन विवाद या पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है, क्योंकि उनके परिवार पर पहले भी हमले हो चुके हैं। बेउर जेल में छापेमारी से पुलिस को कुछ अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर एक शूटर की पहचान हो चुकी है, और पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्चस्तरीय बैठक कर डीजीपी को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
गोपाल खेमका हत्याकांड ने बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। बेउर जेल में छापेमारी और एसआईटी की जांच से पुलिस को जल्द अपराधियों तक पहुंचने की उम्मीद है। मामला संवेदनशील होने के कारण सरकार और पुलिस पर दबाव है कि अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।







