Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

जानिए, जहांगीरपुरी में एक धर्म को निशाना बनाए जाने के दावों की सच्चाई

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 21, 2022
in दिल्ली
A A
Jahangirpuri
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली l  दिल्ली निगम की कार्रवाई को लेकर सियासी दल भले ही इसे कोई भी रंग दे रहे हों लेकिन सच्चाई यही है कि बुधवार को नगर निगम के बुलडोजर ने गणेश गुप्ता की दुकान ढहाई तो शहजाद के खोखे को भी गिरा दिया।

कागज दिखाते रह गए
जहांगीरपुरी स्थित कुशल चौक पर हुई कार्रवाई के बारे में गणेश गुप्ता ने बताया कि वह डीडीए की ओर से दुकान आवंटन का कागज दिखाते रह गए लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। देखते ही देखते उनकी दुकान के काफी हिस्सों को बुलडोजर से तोड़ दिया गया।

इन्हें भी पढ़े

CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता ने चार ऐतिहासिक योजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं

March 2, 2026
CBI

दिल्ली आबकारी केस : CBI ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में दी चुनौती!

March 2, 2026
Chief Minister Rekha Gupta

दिल्‍ली की बेटियों को मिलेंगे 1 लाख रुपये, माननी होंगी बस ये शर्तें

March 1, 2026
health scheme

एमसीडी हेल्थ स्कीम लागू, पर कर्मचारियों को नहीं मिल रहा लाभ

March 1, 2026
Load More

54 वर्षीय गणेश ने बताया कि 1977 में डीडीए ने जहांगीरपुरी में 13 दुकानों का आवंटन किया था। इनमें से एक दुकान उनके पिता श्रीचंद गुप्ता के नाम पर कुशल चौक पर आवंटित हुई थी, जो अब उनके नाम पर है। उन्होंने बताया कि दुकान का सालाना 4800 रुपये किराया भी भरते हैं, जिसकी सभी रसीदें उनके पास हैं। उन्होंने कहा कि जब किसी दुकान का आवंटन किया गया है तो वह अवैध कैसे हो सकती है। अगर दुकान अवैध है तो फिर एमसीडी को नोटिस देना चाहिए था, लेकिन मेरे पास कोई नोटिस नहीं आया। मेरे परिवार में चार बच्चे, एक बेटे की बहू और पत्नी है। सभी का गुजारा इसी दुकान से चलता है। करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले के खिलाफ अदालत की शरण लेंगे।

जहांगीरपुरी निवासी शहजाद ने कहा कि साहब हिंसा कराने वाले तो चले गए। अब असल मुसीबत तो उन गरीबों की है जो यहां खोखा या छोटी-मोटी दुकान चलाकर गुजर बसर कर रहे हैं। हनुमान जयंती के दिन यहां पर जो भी हुआ उस दौरान मुझे नहीं लगता कि इनमें से कोई मौजूद था, जिनकी दुकानें और खोखे आज गिराए जा रहे हैं। अगर कहीं पर अतिक्रमण है तो उसे हटाया जाना चाहिए, लेकिन फिर भेदभाव नहीं होना चाहिए। आखिर अब हमारा क्या होगा।

मालिक को कहां से लौटाएंगे रेहड़ी
लालचंद ने बताया कि वह परिवार को लेकर रोजी रोटी के लिए दिल्ली आया था। सब ठीक चल रहा था। वह फुटपाथ के पास ही छोटे-कुल्चे का ठीहा लगाता था। लेकिन अब उसकी रेहड़ी नहीं लगेगी। बुधवार को बुल्डोजर ने उसे तोड़ दिया है। इसे उन्होंने किराए पर ले रखा था। अब मालिक भी बोल रहा है। उसे नहीं पता कि वो कैसे रेहड़ी देगा। हमारा तो यही कमाने का साधन था।

नोटिस बिना दुकान पर बुलडोजर चढ़ा दिया
आशु ने बताया कि उसकी बाइक रिपेयरिंग की दुकान थी। उसे एमसीडी ने कोई नोटिस नहीं दिया था। बुलडोजर आया और बिना बताए उसकी दुकान को तोड़कर चला गया। अधिकारियों से नोटिस के बारे में पूछने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था। मेरा करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो गया है। पहले ही तीन दिन से दुकान नहीं खोली थी। अब तो हमेशा के लिए बंद हो गई।

लोगों की ओर से बनाई गई चौपाल भी तोड़ी
जहांगीरपुरी इलाके में बुधवार को अतिक्रमण पर बुलडोजर चला तो लोगों के आंसू निकल पड़े। किसी की रेहड़ी तो किसी के खोखे पर कार्रवाई की गई। इलाके में चले बुल्डोजर से कई ऐसी घटनाएं हुईं, जिससे लोग काफी आहत हुए। सीडी पार्क इलाके में एक चौपाल थी। जिसपर बुलडोजर चला। पूरी तरह से चौपाल तोड़ दी गई। यह चौपाल कई वर्षों पहले इलाके के लोगों ने खुद ही बनाई थी। इसपर किसी का कोई कब्जा नहीं था। यहां इलाके के हर वर्ग और समुदाय के लोगों की बैठक होती थी। यहां लोग बैठकर आपस में बातचीत भी करते थे, जबकि विभिन्न धर्मों का धार्मिक जलसे की शुरुआत भी इस चौपाल से होती थी। पिछले करीब 11 साल से यहां से ताजिया बनकर निकल रहे है। जिसे बनाने में हर कोई मदद करता था। इसे टूटते सभी ने देखा और दुख जाहिर किया। जहांगीरपुरी में अब यह चौपाल नहीं दिखाई देगी। जहां कभी इलाके के लोगों की बैठक लगती थी, उसका नामोनिशान भी नहीं होगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

कब तक विकलांग विवशताओं की तरह चलता रहेगा हमारा लोकतंत्र!

April 9, 2024
Rural Development Minister

ग्राम्य विकास मंत्री ने आवासविहीन पात्र परिवारों को सूची में सम्मिलित किए जाने का किया अनुरोध

September 16, 2023
Anurag Thakur

अनुराग ठाकुर ने लगाई न्यू यॉर्क टाइम्स को लताड़

March 10, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 7 करोड़ से ज्‍यादा पीएफ खाते में कब ट्रांसफर होगा ब्‍याज का पैसा, आप कैसे चेक करेंगे बैलेंस
  • भारत का वो एयर डिफेंस सिस्‍टम, जो चीनी HQ-9B का है बाप
  • तेल के खेल में कौन किससे आगे, किसके पास अधिक ऑयल भंडार?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.