Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

आयोग के ‘पक्षपात’ के बावजूद उद्धवगुट संतुष्ट!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 14, 2022
in राज्य, राष्ट्रीय, विशेष
A A
uddhav thackeray
25
SHARES
844
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिव सेना के उद्धव ठाकरे गुट ने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया है। शिव सेना के लिए अदालत में पैरवी कर रहे जाने माने वकील कपिल सिब्बल ने भी सवाल उठाया कि शिव सेना नाम और धनुष बाण चुनाव चिन्ह दशकों से ठाकरे परिवार के नेतृत्व वाली पार्टी के पास है और एकनाथ शिंदे का गुट पार्टी छोड़ कर अलग हो चुका है फिर कैसे आयोग उस नाम और चुनाव चिन्ह को जब्त कर सकता है। लेकिन आयोग के पास यह आसान रास्ता होता है और संतुलन बनाने के लिए लगभग हर बार ऐसा ही किया जाता है। जब भी पार्टियां टूटती हैं तो चुनाव चिन्ह जब्त हो जाता है।

चुनाव आयोग का पक्षपात इतने पर ही खत्म नहीं हुआ है कि उसने शिव सेना का नाम और चुनाव चिन्ह जब्त कर लिया। बाद में जब दोनों गुटों ने नाम और चुनाव चिन्ह के लिए आवेदन किया तो उसमें भी पूर्वाग्रह दिखा। उद्धव ठाकरे गुट ने ‘शिव सेना बाला साहेब ठाकरे’ नाम को प्राथमिकता दी थी। उनकी दूसरी पसंद ‘शिव सेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे’ थी। चुनाव आयोग ने ठाकरे गुट को उनकी प्राथमिकता वाला नाम नहीं दिया, बल्कि दूसरी पसंद वाला नाम दिया। पिछले दिनों बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी में विभाजन हुआ तो चुनाव आयोग ने चिराग पासवान को उनकी पसंद का पहला नाम ‘लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास’ दे दिया था। इस आधार पर ठाकरे गुट को भी बाला साहेब ठाकरे का नाम दे देना चाहिए था।

इन्हें भी पढ़े

IRCTC E-Pantry Service

ई-पैंट्री सर्विस क्‍या है जिसे IRCTC ने इन 25 ट्रेनों में किया लॉन्‍च, कैसे होगा आपको फायदा?

February 9, 2026
india -malaysia

पाकिस्तान के दोस्त को भारत ने साध लिया, मोदी ने चल दी ब्रिक्स वाली चाल?

February 9, 2026
Supreme court

सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को कड़ा संदेश, ‘SIR में कोई रुकावट बर्दाश्त नहीं करेंगे’

February 9, 2026
cm dhami

हरिद्वार कुंभ 2027: सीएम धामी ने तय की समय सीमा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

February 9, 2026
Load More

लेकिन चुनाव आयोग ने उद्धव ठाकरे को वह नाम नहीं दिया। उनको अपने नाम यानी उद्धव बाला साहेब ठाकरे वाला नाम दिया गया, जबकि उनके पिता यानी बाला साहेब ठाकरे का नाम एकनाथ शिंदे को दे दिया गया। शिंदे ने ‘बालासाहेबांची शिव सेना’ यानी बाला साहेब की शिव सेना नाम मांगा था और चुनाव आयोग ने वह नाम दे दिया। इसके बावजूद उद्धव ठाकरे गुट संतुष्ट है क्योंकि उनकी पार्टी के नाम में बाला साहेब ठाकरे का नाम भी है और चुनाव चिन्ह भी ‘मशाल’ का मिल गया है।

ध्यान रहे शिव सेना ने विधानसभा की पहली सीट ‘मशाल’ छाप ही जीती थी। यह बात 1985 की है, जब शिव सेना को प्रदेश स्तरीय पार्टी का दर्जा नहीं मिला था। तब उसका हर उम्मीदवार अलग अलग चुनाव चिन्ह से लड़ता था। उस चुनाव में मझगांव सीट से शिव सेना के उम्मीदवार छगन भुजबल ने मशाल छाप पर चुनाव लड़ा था और वे जीते थे। वे उस विधानसभा में शिव सेना के इकलौते विधायक थे। तब मनोहर जोशी भी चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए थे। बाद में वे राज्य में शिव सेना के पहले मुख्यमंत्री बने। उस समय पार्टी रेल के इंजन से लेकर गेंद व बल्ले के चुनाव चिन्ह पर लड़ती थी। अब पार्टी इसे संयोग मान रही है कि उसे वह चुनाव चिन्ह मिल गया है, जिससे उसका खाता खुला था।


इनपुट एजेंसी RNS

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Arvind Kejriwal AAP

अब खुद पानी की उपलब्धता और आपूर्ति पर नजर रखेंगे सीएम केजरीवाल!

April 3, 2023
kargil vijay diwas

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 527 शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

July 26, 2024

सिद्धारमैया-शिवकुमार के दावों के बीच कांग्रेस में CM पद के दो और दावेदार

May 16, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रूस ने भारतीयों को नौकरी देने में दिखाई दिलचस्पी, भर-भरकर जारी हो रहे वर्क परमिट
  • ई-पैंट्री सर्विस क्‍या है जिसे IRCTC ने इन 25 ट्रेनों में किया लॉन्‍च, कैसे होगा आपको फायदा?
  • पाकिस्तान के दोस्त को भारत ने साध लिया, मोदी ने चल दी ब्रिक्स वाली चाल?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.