Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

कुछ नया गुल खिला रहे चाचा-भतीजा?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 16, 2023
in राज्य, विशेष
A A
Ajit and Sharad Pawar
20
SHARES
678
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुंबई : एनसीपी पर कब्जे की लड़ाई के बीच महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजीत पवार और कई अन्य एनसीपी नेताओं ने शरद पवार से मुंबई में मुलाकात की। इन नेताओं में प्रफुल्ल पटेल, मंत्री दिलीप वालसे पाटिल, हसन मुशरिफ, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, अदिति तटकरे और डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरावल भी थे। इन लोगों ने प्रदेश के सेक्रेट्रिएट मंत्रालय के करीब स्थित वाईबी चव्हाण सेंटर पर शरद पवार से मुलाकात की। वहीं, विपक्ष की बैठक से पहले दो दिन में दूसरी बार शरद पवार और अजित पवार की मुलाकात ने सियासी सुगबुगाहटों को तेज कर दिया है।

प्रफुल्ल का कहना है यह

इन्हें भी पढ़े

मजदूर आंदोलन

कैसे-कब और क्यों शुरू हुआ नोएडा का मजदूर आंदोलन?

April 13, 2026
जनगणना

जनगणना : उत्तराखंड में शुरू हुई स्व-गणना, घर बैठे ऐसे करें अपनी जानकारी दर्ज

April 13, 2026
गैस सिलेंडर

बिना सिलिंडर के ही हजारों उपभोक्ताओं को मिला डिलीवरी का मैसेज, जानिए मामला

April 13, 2026
अनादि समर

अनादि समर : छावा के बलिदान से जाग उठा हिन्दू

April 13, 2026
Load More

इस दौरान कभी शरद पवार के बेहद करीबी माने गए प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि हम लोग अपने आदर्श से आशीर्वाद लेने आए थे। हम लोग उन्हें बिना सूचना दिए ही यहां आए थे। उन्होंने कहा कि हम एनसीपी को एकजुट रखना चाहते हैं। इसलिए हमने पवार साहब से इस पर विचार करने और हमें गाइड करने के लिए कहा। हालांकि उन्होंने सिर्फ हमें सुना और कोई जवाब नहीं दिया। प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि हमने उन्हें अपने आने की जानकारी नहीं दी थी। हमें पता चला कि वो ऑफिस में हैं तो हम उनका आशीर्वाद लेने पहुंच गए।

पाटिल ने कहा उन्हें पछतावा हो रहा

इस बीच एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और पार्टी नेता जितेंद्र अव्हाड भी वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचे। पाटिल ने कहा कि अजित पवार गुट को पछतावा हो रहा है। उन्होंने शरद पवार से गुहार लगाई है कि इस मुश्किल से कोई रास्ता निकालें। जयंत पाटिल ने आगे कहा कि हम अपने स्टैंड पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि शरद पवार गुट के पास 19 विधायकों का समर्थन है। अगर बगावत करने वाले भी वापस लौट आते हैं तो हम इसके लिए हमेशा तैयार हैं।

विपक्ष की बैठक से पहले एक और ट्विस्ट?

अजित पवार गुट की शरद पवार गुट से मुलाकात से सियासी सुगबुगाहटें तेज हो गई हैं। गौरतलब है कि यह सब संयुक्त विपक्ष की दूसरी बैठक से ठीक दो दिन पहले हुआ है। यह बैठक बेंगलुरू में 18 जुलाई को होने वाली है। इससे पहले बिहार के पटना में संयुक्त विपक्ष की पहली बैठक हुई थी। इस बैठक में शरद पवार भी शामिल हुए थे। बता दें कि शुक्रवार को अजित पवार, अपने चाचा के निवास पर भी गए थे। वहां पर उन्होंने अपना ऑपरेशन कराकर लौटी चाची प्रतिभा पवार से मुलाकात की थी। बताया जाता है कि अजित पवार अपनी चाची के बेहद करीब हैं। साल 2019 में जब अजित देवेंद्र फडणवीस के साथ गए थे तब उन्हें एनसीपी में वापस लाने में प्रतिभा पवार का हाथ बताया गया था।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
cm dhami

सरकार का लक्ष्य आने वाले 25 वर्षों में उत्तराखंड को देश के सर्वाधिक प्रगतिशील और समृद्ध राज्यों में शामिल करना है : CM धामी

December 17, 2025
india-us-3

भारत के सामने घुटने टेकेंगे अमेरिका और चीन

January 1, 2024

SwaRail : भारतीय रेलवे का सुपर ऐप… यात्रियों को मिलेगी सभी सुविधाएं!

May 19, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सीएम रेखा गुप्ता का निर्देश, दिल्ली में सरकारी शराब की दुकानों का होगा ऑडिट
  • शांतिवार्ता फेल होते ही पाकिस्तान हुआ बर्बाद!
  • कैसे-कब और क्यों शुरू हुआ नोएडा का मजदूर आंदोलन?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.