Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

दो बीवी और 6 बच्चों की लड़ाई में फंस गया था केंद्रीय मंत्री का भतीजा, दे दी जान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 23, 2022
in जुर्म, राज्य
A A
Union minister
26
SHARES
854
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

लखनऊ : केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के भतीजे नंदकिशोर की मौत का मामला चर्चाओं में आ गया है. इस खबर के चर्चा में आने की वजह केवल ये नहीं कि मरने वाला एक केंद्रीय मंत्री का भतीजा था, बल्कि उसकी निजी जिंदगी की वो कहानी है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. माना जा रहा है कि अपनी जिंदगी के परेशानियों से तंग आकर ही उसने खुदकुशी की है. दरअसल, यह मामला संपत्ति और गृह क्लेश से जुड़ा हुआ है.

कौन था नंदकिशोर रावत?

इन्हें भी पढ़े

Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

October 6, 2026
rajnath singh

HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

October 6, 2026
cm dhami

SIR पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या?

October 6, 2026
Mass meeting in Amritsar regarding reservation based on economic grounds.

अमृतसर में आर्थिक आधार आरक्षण को लेकर विशाल सभा, समान अवसर के अधिकार पर जोर

October 6, 2026
Load More

नंदकिशोर रावत केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर का भतीजा था. वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था. रावत भारतीय जनता पार्टी का सपोर्टर भी था. साथ ही नंदकिशोर श्री बालाजी महाराज नामक एक ट्रस्ट का अध्यक्ष था. वो समय-समय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ होर्डिंग लगवा कर त्योहारों पर आम जनमानस को बधाइयां दिया करता था.

दो शादी कई बच्चे

ऐसे में नंदकिशोर की मौत की खबर का लखनऊ में आग की तरफ फैल जाना लाजमी था. अब पूरे सूबे में उसकी आत्महत्या की चर्चा होने लगी. असल में नंदकिशोर रावत ने दो शादियां कर रखी थी. पहली पत्नी हिंदू है जिसका नाम है पूजा. मगर दूसरी बीवी मुस्लिम है, जिसका नाम शकीला है. दोनों पत्नियों से बच्चे भी हैं. जिसमें पूजा से 4 बच्चे और शकीला से 2 बच्चे हैं.

घर में होती थी कलह

जब नंदकिशोर ने शकीला के साथ दूसरी शादी की थी तो उसके बड़े-बड़े बच्चे थे. उन्हें लेकर शकीला अक्सर अपने पति यानी नंदकिशोर से क्लेश करती थी. उधर, इसी बात को लेकर पूजा से भी नंदकिशोर की कहासुनी हो जाया करती थी.

ये थी विवाद की वजह

असल में नंदकिशोर अपनी दोनों पत्नियों के लड़कों और बच्चों के नाम से काफी संपत्तियां खरीदा करता था. यही बात उसकी जिंदगी में जहर बनने लगी. संपत्ति की खरीद-फरोख्त को लेकर ही अक्सर उसके घर में विवाद होता था. जब दोनों पत्नियों के बच्चों के लिए वो अलग-अलग प्रॉपर्टी खरीदता था, तो घर में कलह मच जाती थी.

तंग आकर मौत को गले लगाया

यही बात अक्सर उसे परेशान किया करती थी. वो दोनों बीवियों को समझाया करता था. लेकिन उन्होंने उसकी एक नहीं मानी. इस कलह से वो तंग आ चुका था. जिसके चलते उसने एक खौफनाक फैसला किया और उसी फैसले को अमली जामा पहनाते हुए उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. उसकी दोनों पत्नियों को बिल्कुल भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि वो इतना बड़ा कदम उठा लेगा. अब उसके घर में मातम पसरा हुआ है.

सुबह मिली थी पुलिस को इत्तिला

काकोरी इलाके के एसीपी दिनेश सिंह ने बताया कि पुलिस को बुधवार की सुबह सूचना मिली थी कि नंदकिशोर नाम के एक शख्स ने फांसी लगा ली है. इत्तिला मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. जहां नंदकिशोर की लाश फंदे पर लटकी थी. पुलिस ने लाश को नीचे उतारा और पंचनामा करके पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर दिया.

फोरेंसिक टीम भी कर रही है जांच

एसीपी दिनेश के मुताबिक फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने कमरे से सबूतों के तौर पर कई चीजें जमा की हैं. जिसमें नंदकिशोर का टूटा हुआ मोबाइल फोन भी शामिल है. हालांकि अभी तक पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. लेकिन फोरेंसिक और फील्ड टीम अपना काम कर रही हैं. मामले की तफ्तीश जारी है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india economy

क्या भारत कभी विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन पाएगा?

June 10, 2024
CM Dhami

सीएम धामी ने शिशु सदन केदारपुरम के बच्चों से की भेंट

April 17, 2023
श्रमिकों की मजदूरी

दिल्ली सरकार ने श्रमिकों की बढ़ाई न्यूनतम मजदूरी!

April 16, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.