Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 27, 2026
in खेल
A A
vaibhav suryavanshi
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: IPL 2026 में अगर किसी एक खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है, तो वह हैं राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के स्टार वैभव सूर्यवंशी। एलिमिनेटर जैसे बड़े मुकाबले में भी इस युवा बल्लेबाज का बल्ला उसी बेखौफ अंदाज में बोला और उसने एक नहीं, बल्कि कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। इस धमाकेदार पारी के साथ उन्होंने IPL प्लेऑफ मुकाबलों में सबसे तेज फिफ्टी लगाने के सुरेश रैना के 12 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वैभव ने 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और IPL नॉकआउट मुकाबलों में संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। रैना ने 2014 के क्वालिफायर में पंजाब के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था और तब से कोई बल्लेबाज इसकी बराबरी नहीं कर पाया था। अब 15 साल के वैभव  टॉप पर रैना के बराबर में जाकर बैठ गए हैं।

इन्हें भी पढ़े

Rohit Sharma

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड खतरे में, हेटमायर और पॉवेल नंबर-1 के दावेदार!

October 5, 2026
india

इन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल!

October 4, 2026
सुजीत कलकल पहलवान

पिता से ली कोचिंग, ओलंपिक चैंपियन को किया चित, अब आखिरी 15 सेकेंड में ऐसे जीता गोल्ड

October 2, 2026
Indian women's hockey

एशियन गेम्स 2026: चीन को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड

October 2, 2026
Load More

IPL नॉकआउट/प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज

  • 16 – सुरेश रैना बनाम पंजाब किंग्स (2014)
  • 16 – वैभव सूर्यवंशी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (2026)
  • 17 – एडम गिलक्रिस्ट बनाम दिल्ली कैपिटल्स (2009)
  • 20 – एमएस धोनी बनाम मुंबई इंडियंस (2012)

क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूटा

वैभव की रिकॉर्डतोड़ पारी यहीं नहीं रुकी। उन्होंने इस सीजन में लगाए गए छक्कों की संख्या के मामले में भी नया इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 2012 में बनाए गए क्रिस गेल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जो पिछले 14 सालों से कायम था। 15 साल की उम्र में ऐसा कारनामा कर वैभव ने दिखा दिया कि वह सिर्फ भविष्य के स्टार नहीं, बल्कि वर्तमान के भी बड़े खिलाड़ी हैं।

600 रन पूरे करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने

इस मैच में वैभव ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह IPL के एक सीजन में 600 रन पूरे करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था, जिन्होंने 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए यह उपलब्धि हासिल की थी। लेकिन वैभव ने महज 15 साल की उम्र में यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वैभव ने अर्धशतक पूरा करने के बाद तेजी से शतक की ओर कदम बढ़ाया और महज 28 गेंदों पर 97 रन जड़ दिए। हालांकि, अगली गेंद पर वह पवेलियन लौट गए।

इस तरह वैभव अपने तीसरे IPL शतक से सिर्फ 3 रन दूर रह गए। इस सीजन वैभव ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 12 छक्के जड़े। इसके साथ ही वह IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 10+ छक्के लगाने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल के बराबर पहुंच गए। वैभव के खाते में अब 680 रन हो गए हैं। इसमें रिकॉर्ड 65 छक्के शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
मुलायम और अटल

तो क्या सोचा आपने?

October 14, 2022
fcra

विदेशी अंशदान को नियमित करना आज के समय की आवश्यकता

October 7, 2026
india-china

तो म्यांमार के द्वीप से चीन की भारत जासूसी?

April 18, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • TB के खिलाफ जंग! CM रेखा गुप्ता बोलीं – मैदान में उतरी हेल्थ, यूथ और डिफेंस की त्रिशक्ति
  • स्वास्थ्य सुरक्षा के विश्वास तक… CM योगी बोले- बढ़ें स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश की ओर
  • UP राज्यसभा चुनाव में सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, बीजेपी का 8 सीटों पर कब्ज़ा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.