हरियाणा स्टेट विजिलेंस टीम ने एक सब-इंस्पेक्टर को चार हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सब-इंस्पेक्टर महेंद्र पाल के रूप में हुई है। वह सेक्टर-3 पुलिस चौकी में तैनात है। बताया जा रहा है कि आरोपी भैंस के एक मामले को सुलझाने पर पीड़ित पक्ष से 4 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था।
विजिलेंस टीम को देखकर वह रिश्वत के पैसे को अपने मुंह में निगलने के लिए ले लिया। हालांकि विजिलेंस की टीम ने आरोपी के मुंह से बड़ी मशक्कत के बाद रिश्वत के पैसे निकाल लिए। इस दौरान आरोपी के बेटे ने विजिलेंस टीम के साथ धक्कामुक्की भी की। विजिलेंस टीम मामले की जांच कर रही है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।







