Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

लोकतंत्र का उल्लंघन करने वाले अब पीड़ित होने का नाटक कर रहे : अनुराग ठाकुर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 19, 2023
in राज्य
A A
Anurag Thakur
22
SHARES
745
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

कोच्चि: केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandi) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत की लोकतांत्रिक रीढ़ या संरचना बरकरार है. भले ही देश के भीतर और विदेशी धरती पर इसको लेकर कितनी ही अतार्किक राय व्यक्त की जाए. यह काल-खंड की परीक्षा में खरी उतरेगी. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तथ्य पवित्र हैं और राय स्वतंत्र है. हमारे महान देश की लोकतांत्रिक (Democracy) संरचना हमेशा वही रहेगी जो वह है. कोई फर्क नहीं पड़ता कि देश या विदेश में दी गईं कुछ राय कितनी ही निराधार और अतार्किक क्यों न हों. हमारा लोकतंत्र समय की कसौटी पर खरा उतरेगा.

लोकतंत्र को फैशन स्टेटमेंट बना दिया गया
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा ब्रिटेन की अपनी हालिया यात्रा के दौरान भारत के लोकतंत्र और मीडिया की स्वतंत्रता पर लगाए गए आक्षेपों पर अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘इन दिनों लोकतंत्र शब्द सार्वजनिक चर्चा में बहुत उछाला जा रहा है. लोकतंत्र सिर्फ भारत ही नहीं स्वतंत्र विश्व में एक सम्मानित परंपरा है, लेकिन लोकतंत्र और संस्थानों को लगातार कमजोर करने की कोशिश करने वालों ने इसे अब फैशन स्टेटमेंट बना दिया है. लोकतंत्र का उल्लंघन करने वाले ही अब पीड़ित होने का नाटक कर रहे हैं.’  उन्होंने कहा, ‘हमें याद रखना चाहिए कि पश्चिमी देशों के विपरीत भारत में लोकतंत्र कोई कृत्रिम प्रत्यारोपण नहीं है. यह हमारे सभ्यतागत इतिहास का एक अभिन्न और अविनाशी हिस्सा है.’

इन्हें भी पढ़े

CM Dhami

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत

August 26, 2026
CM Dhami

उत्तराखंड कैबिनेट ने अदाणी पावर को थर्मल प्लांट लगाने की मंजूरी दी, प्रदेश में मजबूत होगी बिजली आपूर्ति

August 25, 2026
Shivraj Singh Chouhan

हरिद्वार में संतों की बैठक में ‘चुनाव’ पर चर्चा, शिवराज सिंह ने बार-बार होने वाले चुनावों को विकास में बताया बाधा

August 25, 2026
tractor

ट्रैक्टर खरीदने पर 2.45 लाख रुपये की सब्सिडी, जानें तरीका

August 25, 2026
Load More

डिजिटल उपनिवेशवाद का खतरा बढ़ा
नई तकनीकों का आगमन बाधाओं को तोड़ने का एक अनूठा अवसर प्रस्तुत करता है का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘पारदर्शिता की दीवारों के पीछे एल्गोरिदम कोड द्वारा चलाए जा रहे प्लेटफार्मों पर ‘डिजिटल उपनिवेशवाद’ का खतरा मंडरा रहा है.’ उन्होंने कहा,’ हमें नवाचार और आधुनिकता के नाम पर कुछ भी और सब कुछ स्वीकार नहीं करने के लिए सतर्क रहना चाहिए.’ उन्होंने कहा, ‘विदेशी प्रकाशनों, कंपनियों और संगठनों में निहित भारत विरोधी पूर्वाग्रह और विकृत तथ्यों की पहचान की जानी चाहिए और उसे सामने लाया जाना चाहिए. जमीनी हकीकत को समझने वाले भारतीय मीडिया के लिए यही वह अवसर है जब उसे महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी.’

भारत की अखंडता खतरे में डालने वालों को न मुहैया कराएं मंच
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मलयालम दैनिक मातृभूमि के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में एक सभा को संबोधित कर रहे थे. मीडिया से सतर्क रहने का आग्रह करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें जानबूझकर या अनजाने में ऐसी आवाज़ों और आख्यानों को अवसर देने से बचना चाहिए जो भारत की अखंडता को खतरे में डालने की क्षमता रखते हैं. हाल ही में केरल में एक प्रमुख समाचार संगठन के कार्यालयों और स्टूडियो में हुए हमले और तोड़फोड़ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘इस तरह के अपमानजनक हमले लोकतंत्र और इसकी संस्थाओं को कमजोर करते हैं.’ इस अवसर पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थिति थे.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

पूर्व CM ने कांग्रेस पर ही कर डाली रिसर्च, गिनाई पतन की कई वजहें

June 10, 2023
manohar lal dhakad viral mms videos

बीजेपी नेताओं के विवादों का सिलसिला, एक्सप्रेसवे से लेकर सड़कों तक, नैतिकता पर सवाल !

May 24, 2025
Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर पार्ट-2 : 21 आतंकी टारगेट फिक्स, 9 तबाह…12 की बारी !

May 8, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में पानी की किल्लत होगी दूर, सरकार ने मंजूर किए 11,427 करोड़, क्या है पूरा प्लान?
  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत
  • दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500 हर माह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.