नई दिल्ली: बिज़नेसमैन रॉबर्ट वाड्रा मंगलवार को ईडी ऑफ़िस पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि ‘हमने ईडी से कहा है कि हम दस्तावेज तैयार कर रहे थे. मैं हमेशा यहां आने के लिए तैयार हूं! प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ज़मीन के एक सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बिज़नेसमैन रॉबर्ट वाड्रा को समन भेजा है. उनके ख़िलाफ़ यह जांच हरियाणा के शिकोहपुर में एक ज़मीन के सौदे से जुड़ी है।
एग्जीक्यूटिव एडिटर प्रकाश मेहरा से बातचीत में वाड्रा ने कहा, “मैं आशा करता हूं कि आज निष्कर्ष निकल जाएगा. इस केस में कुछ नहीं है. मैं जब कभी भी लोगों के हित में बोलता हूं, तो ये एजेंसियों का दुरुपयोग करने लग जाते हैं केस में कुछ नहीं है. बीस साल थोड़ी लगेंगे कुछ ढूंढने के लिए. मैं 15 बार गया हूं. दस-दस घंटे बैठ चुका हूं. 23 हज़ार डॉक्यूमेंट्स दिए हैं. फिर कहते हैं कि एक हफ़्ते में सारे 23 हज़ार डॉक्यूमेंट्स दोबारा दो. ऐसे थोड़ी न चलता है।”







