Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

TMC सांसद ने लोकसभा में ऐसा क्या कहा कि लगे शेम-शेम के नारे!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 26, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय
12
SHARES
412
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: ओम बिरला एक बार फिर से लोकसभा के नये अध्यक्ष चुन लिए गए हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने उन्हें बधाई दी. इसके बाद सदन के कई नेताओं ने ओम बिरला को दूसरी बार इस जिम्मेदारी को ग्रहण करने के लिए बधाई दी. इसी सिलसिले में जब कोलकाता उत्तर से टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय सदन में अपनी बात रख रहे थे तो उन्होंने कुछ ऐसा बोला कि लोकसभा में पहले ही दिन विपक्ष के सांसदों ने शेम-शेम के नारे लगाए.

कोलकाता उत्तर से टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने लोकसभा में अपनी बात रखते हुए कहा कि दूसरी बाद सदन का माननीय स्पीकर बनने पर वे उन्हें बधाई देते हैं. सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि इस सदन में उनका पहला प्रवेश 12वीं लोकसभा के दौरान हुआ था और इतने लंबे समय में उनका ये अनुभव रहा है कि अगर सदन में आधिकारिक रूप से नेता प्रतिपक्ष नहीं हो तो सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पाती है. लेकिन हमें खुशी है कि इस बार देश को नेता प्रतिपक्ष मिला है.

इन्हें भी पढ़े

EPFO

अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा

April 2, 2026
raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
India will not be able to go to Iran

ईरान नहीं जा पाएगा भारत में जुटाया गया चंदा! जानिए क्यों?

April 2, 2026
pan card

आज से PAN Card के बदले नियम, अब इन 5 डाक्यूमेंट्स के बिना नहीं बनेगा कार्ड

April 2, 2026
Load More

सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र जिसमें उन्हें असीम आस्था है वो सिस्टम सेकुरलिज्म, साम्प्रदायिक सद्भाव और देश की एकता के मानकों पर चलता है. उन्होंने कहा कि सदन का माहौल इस पर निर्भर करता है कि सत्ता पक्ष का रुख कैसा है? ये मेरा अटूट विश्वास है कि जहां तक संसदीय लोकतांत्रिक परंपरा है सदन में विपक्ष का बोलबाला होना चाहिए. उनके इस बयान पर प्रतिपक्ष के सदस्यों ने मेज बजाकर उनका समर्थन किया.

टीएमसी सांसद ने कहा कि सत्ताधारी दल कैसा व्यवहार करता है इसी से विपक्ष का स्टैंड निर्धारित होता है. उन्होंने कहा, “सर हो सकता है कि आपकी सदिच्छा रही हो, आप अच्छा सोच रहे हों लेकिन कभी-कभी आप सत्ताधारी दल के दबाव में झुकते दिखते हैं, ऐसा मेरा अनुभव कहता है.”

सुदीप बंद्योपाध्याय ने पिछली लोकसभा में सांसदों के निलंबन का मामला उठाते हुए कहा कि सर एक दिन में 150 सांसदों का निलंबन इस सदन से हुआ है. सुदीप बंद्योपाध्याय के ऐसा कहते ही विपक्षी सांसदों ने सदन में शेम-शेम के नारे लगाकर अपनी प्रतिक्रिया दी. टीएमसी सांसद ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था.

उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री ने इस सदन में कई बिलों के पेश होने और बिलों के पास होने की चर्चा की है. हम इसकी तारीफ करते हैं लेकिन ये बिल सिर्फ पेश किए गए, इन पर चर्चा नहीं हुई और इन्हें पास कर दिया गया. सुदीप बंद्योपाध्याय के इस बयान पर भी विपक्षी सांसदों ने शेम-शेम के नारे लगाए. उन्होंने कहा कि उनकी गुजारिश है कि बिल पर पूरी चर्चा की जाए और विपक्ष उन्हें पूरी तरह से सहयोग देने का वादा करता है. टीएमसी सांसद ने कहा कि सत्ता पक्ष को विपक्ष को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

सुदीप बंद्योपाध्याय ने 18 लोकसभा के लिए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस बार सकारात्मक माहौल में चर्चा होगी, पीएम मोदी विपक्ष को लेकर चलेंगे और पूरा सदन देश की 140 करोड़ जनता की बेहतरी के लिए काम करेगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

पंजाब और उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष क्यों नहीं तय पर पा रही कांग्रेस पार्टी?

April 7, 2022
AI

AI स्पेस में टैलेंट से भरा पड़ा है भारत, फिर पूरी क्यों नहीं हो रही है मांग?

September 29, 2023
anurag kashyap

अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों पर किया भद्दा कमेंट, मांगनी पड़ी माफी!

April 19, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.