Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

केजरीवाल की गिरफ्तारी का AAP के लोकसभा चुनाव अभियान पर क्या असर पड़ेगा?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 11, 2024
in दिल्ली, राजनीति
A A
17
SHARES
565
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पार्टी के लोकसभा चुनाव अभियान पर भी असर पड़ने की आशंका है. यही वजह है कि AAP नेता एक्टिव हुए हैं और संगठन के मनोबल को कमजोर नहीं होने देना चाहते हैं. मंगलवार को संजय सिंह और संदीप पाठक चंडीगढ़ पहुंचे और वहां एक बैठक आयोजित की. इस बैठक में पार्टी नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक का हौसला बढ़ाया. स्थानीय यूनिट को यह मंत्र भी दिया कि किसानों के मुद्दे और बेअदबी मामलों पर बीजेपी और अकाली दल को कैसे घेरा जाए. माना जा रहा है कि बीजेपी को राजनीतिक लाभ मिल सकता है, लेकिन किसानों के विरोध की कीमत चुकानी पड़ेगी.

केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को अरेस्ट किया था. 10 दिन तक वो ईडी हिरासत में रहे. उसके बाद ट्रायल कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया. केजरीवाल का जेल में आज 10वां दिन है. जबकि उनकी गिरफ्तारी का 21वां दिन है. मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट से भी केजरीवाल को झटका लगा है और उनकी गिरफ्तारी-कस्टडी को कोर्ट ने सही ठहराया है. हालांकि, HC के फैसले के बाद AAP सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है. पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि केजरीवाल को राहत मिलेगी और जल्द ही रिहा हो जाएंगे.

इन्हें भी पढ़े

Shivraj singh

भारत-अमेरिका ट्रेड डील भारतीय अर्थव्यवस्था को देगी नई ऊंचाइयां और गति : शिवराज सिंह

February 8, 2026
rekha gupta

इन कर्मचारियों को CM रेखा ने दी बड़ी सौगात, दूर होगी वेतन और पेंशन की टेंशन

February 8, 2026
Shivraj singh

भारत-US ट्रेड डील पर शिवराज का विपक्ष को करारा जवाब, बोले- भारत का बाजार भारतीयों के लिए

February 7, 2026
police

सोशल मीडिया पर लापता लड़कियों को लेकर फैलाया जा रहा डर, दिल्ली पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

February 6, 2026
Load More

‘प्रचार अभियान को रफ्तार देने में जुटी AAP’

AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में कहा, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक्साइज पॉलिसी का मामला सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश है. वे जल्द ही जेल से बाहर आएंगे. इस बीच, AAP के राजनीतिक रणनीतिकार केजरीवाल की अनुपस्थिति के बीच पार्टी के चुनाव अभियान को रफ्तार देने में बिजी हैं.

पंजाब के सीएम भगवंत मान और संजय सिंह ने सीएम आवास पर बंद कमरे में बैठक की. बाद में मान, संजय सिंह और संदीप पाठक ने संयुक्त रूप से पार्टी के लोकसभा क्षेत्र प्रभारियों, मंत्रियों, विधायकों और अन्य नेताओं को संबोधित किया. सवाल है कि क्या केजरीवाल की गैरमौजूदगी में पार्टी के चुनाव प्रचार पर असर पड़ेगा? पार्टी नेतृत्व इस स्थिति को कैसे संभालेगा और पंजाब में सभी 13 सीटें जीतने के अपने सपने को साकार कैसे कर पाएगा?

‘विपक्ष की चुनौती से कैसे निपटेगी AAP’

AAP के स्टार प्रचारक केजरीवाल चुनाव मैदान से गायब हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी महासचिव संदीप पाठक पंजाब और हरियाणा दोनों जगहों पर कैंपेन को लीड कर रहे हैं. लेकिन विपक्षी खासकर कांग्रेस की तरफ से पेश की जा रही चुनौतियों के बारे में क्या, जो इंडिया ब्लॉक की सहयोगी होने के बावजूद पंजाब में AAP के खिलाफ लड़ रही है?

‘बीजेपी और शिअद को घेरने का बनाया प्लान’

कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने कहा, दोनों वरिष्ठ नेताओं ने हमें समझाया कि पार्टी के लिए कैसे प्रचार करना है और सभी 13 सीटों पर जीत सुनिश्चित करनी है. पार्टी सूत्रों ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे बिजली जैसी मुफ्त सुविधाओं और मोहल्ला क्लीनिकों में मुफ्त दवाओं और टेस्ट जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में प्रचार करें. शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी को घेरने के लिए बेअदबी और किसान विरोध के मुद्दों को उठाने के लिए भी कहा गया है.

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा, बीजेपी पहले तीन काले कानून (कृषि कानून रद्द हो गए) लेकर आई और फिर किसानों को सड़कों पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा. सैकड़ों लोगों की जान चली गई. हरियाणा और दिल्ली में बीजेपी की सरकार है. गोलियां कौन चला रहा है?

‘केजरीवाल की गिरफ्तारी से पंजाब में AAP बेफ्रिक’

दिलचस्प बात यह है कि केजरीवाल की गैरमौजूदगी के बावजूद AAP पंजाब में बेफिक्र नजर आ रही है. यहां पार्टी नेताओं का दावा है कि हम सभी 13 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेंगे. पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार संधवान ने आजतक को बताया, हर कार्यकर्ता, हर पंजाबी अरविंद केजरीवाल है. हम उनके विचारों से बहुत प्रभावित हैं. आप अरविंद केजरीवाल को कैद कर सकते हैं लेकिन उनके विचार पंजाब में हर जगह हैं.

केजरीवाल की गैरमौजूदगी से चुनाव प्रचार पर क्या असर पड़ेगा?

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी ने विपक्षी शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी को पर्याप्त हथियार दे दिए हैं. दिल्ली शराब घोटाले का दाग केजरीवाल को पंजाब और हरियाणा दोनों जगह सता रहा है. बीजेपी और शिअद, आम आदमी पार्टी को घेरने के लिए दिल्ली शराब घोटाले का मुद्दा प्रमुखता से उठा रही है. AAP को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. इसका काउंटर करने के लिए AAP ने एक मोबाइल फोन नंबर जारी किया है और लोगों से भ्रष्टाचार के मामलों की रिपोर्ट करने की अपील की है.

वहीं, पंजाब में बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता विनीत जोशी ने कहा, अगर अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और अन्य समेत AAP नेता दोषी नहीं हैं तो वे अपने मोबाइल फोन सौंपने से क्यों झिझक रहे हैं?

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Modi-Carney meeting

मोदी-कार्नी की मुलाकात… निज्जर मामले पर संयमित चर्चा, भारत-कनाडा संबंधों में सुधार की उम्मीद !

June 18, 2025
Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो और DTC बसों का बदला समय, जानिए किस टाइम से चलेगी पहली मेट्रो!

May 24, 2024
news

गुमनाम नायक: पत्रकार और उनके परिवार!

October 6, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सिंधु जल संधि पर ताले के बाद चेनाब पर क्‍या है भारत का प्‍लान?
  • माता वैष्णो देवी के आसपास भी दिखेगा ‘स्वर्ग’, मास्टर प्लान तैयार!
  • ग्रेटर नोएडा में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, 4 गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.