Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

असम-बंगाल जीतने के बाद BJP की नई प्लानिंग क्या है?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 12, 2026
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
25
SHARES
822
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। असम में आज तीसरी बार एनडीए की सरकार बन गई.गुवाहटी में भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और सहयोगी दलों के नेताओं की उपस्थिति में हिमंता बिस्वा सरमा ने चार मंत्रियों के साथ शपथ ली. इससे पहले 9 मई को कोलकाता में बीजेपी की पहली पश्चिम बंगाल सरकार का शपथ ग्रहण हुआ था. इसी तरह बिहार और उत्तर प्रदेश में भी एनडीए सरकारों का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है.अब सबकी नजरें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पर टिक गईं हैं कि वे अपनी टीम का गठन कब करते हैं. इसी तरह केंद्रीय मंत्रिपरिषद में भी फेरबदल की अटकलें लगने लगी हैं.

26 मई को मोदी सरकार के 12 साल पूरे होंगे

इन्हें भी पढ़े

S Jaishankar

बदलती दुनिया में उभरती और मध्यम शक्तियां साथ आएं : एस. जयशंकर

October 4, 2026
fund

भारत पर बढ़ा वैश्विक भरोसा, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास क्षमता से निवेशकों की पसंद बना

October 4, 2026
cm yogi

2047 तक विकसित भारत का संकल्प जन-जन तक पहुंचाएं शिक्षक : CM योगी

October 4, 2026
Ayushman

इस सरकारी योजना से उठाएं मुफ्त इलाज का फायदा, आपका नाम लिस्ट में है या नहीं? ऐसे करें चेक

October 4, 2026
Load More

इस महीने की 26 तारीख को केंद्र में पहली बार मोदी सरकार बनने के 12 साल पूरे हो रहे हैं जबकि अगले महीने की 9 तारीख को मोदी 3.0 के दो साल पूरे हो जाएंगे. अगर पिछले दो कार्यकालों को देखें तो प्रधानमंत्री मोदी ने पहले कार्यकाल में सरकार गठन के छह महीने बाद नवंबर 2014 में पहली बार मंत्रिमंडल का विस्तार किया था. इसके करीब डेढ़ साल बाद जुलाई 2016 में दूसरी बार विस्तार किया गया था.सितंबर 2017 में पहले कार्यकाल का अंतिम विस्तार किया गया था जिसमें कई मंत्रियों का प्रमोशन हुआ था.

मंत्रालय में फेरबदल की आशंका

दूसरे कार्यकाल में पीएम मोदी ने जुलाई 2021 में यानी सरकार बनने के करीब दो साल बाद पहली बार विस्तार किया था. यह इसके बाद मई 2023 में विभागों का फेरबदल किया गया था.मोदी ने नौ जून 2024 को तीसरी बार शपथ ली थी.दो साल पूरे होने वाले हैं.ऐसे में मंत्रिमंडल में विस्तार की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं.अभी मंत्रिमंडल में 72 सदस्य हैं। अधिकतम 81 मंत्री बनाए जा सकते हैं.ऐसे में जहां कुछ नए मंत्री बनाए जाने की संभावना है वहीं कुछ मौजूदा मंत्रियों को प्रदर्शन के आधार पर हटाने की अटकल भी लगाई जा रही है. माना जा रहा है कि अगले साल होने वाले सात राज्यों के चुनावों को ध्यान में रख कर फेरबदल होगा और इसमें क्षेत्रीय और जातीय संतुलन भी साधा जाएगा.

नितिन नवीन की नई टीम बनेगी

इसी तरह बीजेपी के नए अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम के गठन की भी चर्चा शुरू हो गई है.माना जा रहा कि जल्दी ही नितिन नवीन की टीम बन सकती है.वे 20 जनवरी को अध्यक्ष चुने गए थे. पार्टी नेताओं के अनुसार इसके लिए होम वर्क पूरा कर लिया गया है.माना जा रहा है कि युवा अध्यक्ष के साथ काम करने के लिए बनाई जाने वाली टीम में अनुभवी नेताओं के साथ ही युवाओं को भी मौका दिया जाएगा ताकि भविष्य के लिए नेतृत्व तैयार किया जा सके. नवीन की टीम में पचास वर्ष से कम उम्र के नेताओं को मौका दिया जा सकता है.कुछ अनुभवी नेता भी टीम में रहेंगे.नवीन की टीम में क्षेत्रीय संतुलन रखा जाएगा.साथ ही आने वाले चुनावों को ध्यान में रख कर टीम का गठन होगा.

बीजेपी सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय महासचिवों में कई नए चेहरे लाए जाएंगे.इन्हें राज्यों से लाया जाएगा ताकि राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व की नई पीढ़ी तैयार की जा सके और युवा अध्यक्ष के साथ काम करने में सहजता रहे. नई टीम में महिलाओं को खासतौर से तवज्जो दी जाएगी ताकि महिला आरक्षण को लेकर मोदी सरकार की पहल पर बल दिया जा सके.

पार्टी नेताओं के अनुसार जिस तरह स्वयं नितिन नवीन के चयन को लेकर आरएसएस और बीजेपी नेताओं में लंबा मंथन चला, ठीक वैसे ही उनकी टीम को लेकर भी गहन मंत्रणा हुई है.आरएसएस चाहता है कि ऐसे लोगों को जगह मिले जो विचारधारा के लिए प्रतिबद्ध हों और संगठन को मजबूत दे सकें.वे कार्यकर्ताओं से जीवंत संपर्क रख सकें और आने वाले 15-20 वर्षों के लिए पार्टी की दशा और दिशा तय कर सकें.इस लिहाज से नितिन नवीन की टीम काफी महत्वपूर्ण साबित होने जा रही है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो में अतिरिक्त समय लेकर करें यात्रा

January 19, 2024
RDE system border

सेना ने सभी जवानों को क्यों याद दिलाए गए ये नियम?

July 4, 2024
Hunger strike started in New Delhi

नई दिल्ली में इज़राइल और फ़िलिस्तीन में शांति के लिए शुरू हुई भूख हड़ताल

November 6, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बदलती दुनिया में उभरती और मध्यम शक्तियां साथ आएं : एस. जयशंकर
  • पितृ दोष से मुक्ति के लिए सबसे उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए पितरों को प्रसन्न करने के उपाय
  • DU में अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.