Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

‘ये हलाल चाय क्या है’, पैकेजिंग देख यात्री ने ट्रेन में किया हंगामा!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 22, 2023
in राष्ट्रीय
A A
Halal tea
23
SHARES
765
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : इंडियन रेलवे के अधिकारी और हलाल-सर्टिफाइड चाय परोसे जाने से भड़के यात्री के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में यात्री को रेलवे कर्मचारियों से यह सवाल करते देखा जा सकता है कि आखिर यह हलाल-प्रमाणित चाय क्या है? वह पूछता है कि इसे सावन के महीने में क्यों परोसा जा रहा है? दूसरी ओर, नाराज यात्री को रेलवेकर्मी यह समझाता नजर आ रहा है कि चाय पूरी तरह से शाकाहारी है।

यात्री ने रेलवे अधिकारी से कहा, ‘सावन का महीना चल रहा है और आप हमें हलाल-सर्टिफाइड चाय पिला रहे हैं?’ पैकेट को देखते हुए वह पूछता है कि आखिर यह है क्या? पैसेंजर ने कहा, ‘क्या आप जानते हैं? आप हमें बताएं कि हलाल-सर्टिफाइट क्या है। हमें यह पता होना चाहिए। हम ISI प्रमाणपत्र जानते हैं, आप यह बताएं कि हलाल प्रमाणपत्र क्या होता है।’ आसपास और भी कई यात्री मौजूद हैं जो पूरे घटनाक्रम को देख रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े

LPG Gas

LPG से UPI और रेलवे टिकट तक के बदलेंगे नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू

September 30, 2026
Nitin Gadkari

E20 तो बस शुरुआत, E100 पर दौड़ेंगी गाड़ियां; गडकरी ने बताया भविष्य का प्लान

September 30, 2026
Modi Government

केंद्रीय कैबिनेट: गेहूं की एमएसपी में वृद्धि, 2.79 लाख करोड़ रुपये की तीन योजनाओं को मंजूरी

September 30, 2026
warships

ऐतिहासिक कदम: इस साल भारतीय नौसेना को मिलेंगे 18 युद्धपोत

September 30, 2026
Load More

रेलवे स्टाफ ने कहा- यह 100% शाकाहारी

रेलवे स्टाफ यात्री को समझाते हुए कहता है कि ‘यह मसाला चाय प्रीमिक्स है। मैं आपको समझाता हूं। यह 100% शाकाहारी है।’ इस पर यात्री सवाल करता है कि तो फिर यह हलाल सर्टिफाइड क्या है? यात्रा के बाद मुझे बाद पूजा करनी है। अब रेलवे कर्मचारी सवाल करता है कि क्या आप वीडियो बना रहे हैं? हम आपको बता रहे हैं कि यह 100% शाकाहारी है। चाय वेज ही तो होता है सर।

पैसेंजर ने कहा कि मुझे कोई धार्मिक सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। प्लीज आप भावनाओं को ध्यान में रखें। ऐसा कुछ है तो आप स्वास्तिक प्रमाण पत्र लगाएं। स्टाफ ने इसका जवाब देते हुए कहा कि ठीक है, हम इसे ध्यान में रखेंगे। यह वीडियो सोशल मीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई सारे यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि चाय प्रीमिक्स को हलाल सर्टिफिकेट की क्या जरूरत है? इस बीच कुछ यूजर्स रेलवे अधिकारी के धैर्य की सराहना कर रहे हैं।

IRCTC ने बताई हलाल सर्टिफिकेट की सच्चाई

इस मामले को लेकर अब आईआरसीटीसी की सफाई आई है। IRCTC की ओर से ट्वीट करके कहा गया, ‘निर्माता कंपनी इस उत्पाद को दूसरे देशों में भी निर्यात करती है, जहां ऐसे उत्पादों के लिए हलाल सर्टिफिकेशन जरूरी है।’ साथ ही आईआरसीटीसी ने कहा कि इस ब्रैंड की चाय को FSSAI सर्टिफिकेशन प्राप्त है और यह उत्पाद 100% शाकाहारी है। आईआरसीटीसी की सफाई आने के बाद अब यह माना जा सकता है कि हलाल सर्टिफाइड चाय को लेकर बनी भ्रम की स्थिति दूर हो जाएगी।

क्या है हलाल सर्टिफिकेशन?

हलाल सर्टिफिकेशन का इस्तेमाल पहली बार 1974 में वध किए गए मांस के लिए शुरू हुआ। 1993 तक यह केवल मांस उत्पादों तक लागू रहा। बाद में इसे अन्य खाद्य पदार्थों और सौंदर्य प्रसाधनों, दवाओं आदि तक भी बढ़ा दिया गया। हलाल का वास्तविक मतलब है कि इस्लामी कानून का पालन करते हुए तैयार किए जाने वाले उत्पाद। साल 2022 में सुप्रीम कोर्ट में याचिका डालकर हलाल सर्टिफिकेशन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने मांग की गई।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Pahal Times

पहल दिनभर: देश-विदेश की बड़ी ख़बरें प्रकाश मेहरा के साथ

July 15, 2024
nirav modi

नीरव मोदी की भारत वापसी का रास्ता साफ, आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारे

July 7, 2026

कांग्रेस: फिर चक्का जाम

October 6, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली जल बोर्ड : 17,970 करोड़ से होगा पानी और सीवर व्यवस्था का कायाकल्प
  • LPG से UPI और रेलवे टिकट तक के बदलेंगे नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू
  • E20 तो बस शुरुआत, E100 पर दौड़ेंगी गाड़ियां; गडकरी ने बताया भविष्य का प्लान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.