Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली में इस बार प्रदूषण पर क्या-क्या कदम उठाएगी आतिशी सरकार?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 28, 2024
in दिल्ली, राजनीति
A A
Atishi government
8
SHARES
258
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली में मौसम बदलने लगा है और अब धीरे-धीरे सर्दियों की दस्तक होगी। सर्दियों में होने वाला प्रदूषण लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी करता रहा है लेकिन इस बार प्रदूषण पर लगाम और एयर क्वॉलिटी को सुधारने के लिए दिल्ली सरकार प्रो एक्टिव मोड में नजर आ रही है। दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया है कि उन्होंने इस बार प्रदूषण को लेकर 21 सूत्रीय एक्शन प्लान बनाया है, जिसके जरिए एयर क्वॉलिटी को सुधारने के प्रयास किए जाएंगे।

दरअसल, दिल्ली में वायु प्रदूषण की बड़ी समस्या से निपटने के लिए आतिशी सरकार ने खास 21 सूत्री विंटर एक्शन प्लान बनाया है, जिसे पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पेश किया है। इस विंटर एक्शन प्लान का मकसद प्रदूषण के सोर्सेज पर लगाम लगाना है। इसके चलते ही उन्होंने दिल्ली में प्राइवेट तौर पर निर्माण करा रहे लोगों को भी चेतावनी जारी कर दी है।

इन्हें भी पढ़े

loksabha

लोकसभा स्पीकर को हटाने की 3 कोशिशें फेल, ओम बिरला की कुर्सी कितनी सेफ?

February 12, 2026
योगी सरकार के बजट

UP : शहरी विकास में मील का पत्थर साबित होगा बजट

February 12, 2026
Harish rawat

उत्तराखंड : आखिर हरीश रावत ने क्यों कहा ‘छोड़ दूंगा राजनीति’?

February 11, 2026

क्या रद्द हो जाएगा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव?

February 11, 2026
Load More

मंत्री गोपाल राय ने बताए वायु प्रदूषण के कारण

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सरकार के विंटर एक्शन प्लान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जानकारी दी। उन्होंने कहा, “दिल्ली में जो प्रदूषण बढ़ता है उसके तीन मुख्य कारण हैं। पहला, धूल से प्रदूषण, दूसरा वाहनों का प्रदूषण और तीसरा बायोमास से होने वाला प्रदूषण। जब मौसम प्रतिकूल हो जाता है, और हवाएं ठहर जाती हैं, बारिश बंद हो जाती है। इसके अलावा तापमान गिर जाता है, वैसे वक्त में प्रदूषण के सोर्सेज को घटाने के लिए ही 21 सूत्री एक्शन प्लान लेकर आई है।

1 महीने तक चलेगा एंटी डस्ट कैंपेन

आतिशी सरकार में शामिल वरिष्ठ मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सरकार के इस प्लान के तहत आने वाली 7 अक्टूबर से 7 नवंबर तक, सरकार द्वारा एक महीने के लिए एंटी डस्ट कैंपेन चलाया जाएगा और इस अभियान को सफल बनाने के लिए और प्रदूषण की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए 13 विभागों की 523 टीमें तैनात होंगी। ये टीमें 24 घंटे दिल्ली में होने वाले कंस्ट्रक्शन से जुड़े कामों में नजर रखेंगी।

नियमों के उल्लंघन पर होगा सख्त एक्शन

गोपाल राय ने कहा कि इस दौरान जो भी नियमों का उल्लंघन करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली की हवा को सुधारने के लिए मंत्री गोपाल राय ने आम लोगों से भी अपील की और कहा कि जो अपना निजी स्तर पर कंस्ट्रक्शन करवा रहे हैं, वे दिए गए सभी नियमों का पालन करें, वरना उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।

गोपाल राय ने कहा कि 7 अक्टूबर से शुरू होने वाले प्लान को लेकर एक हफ्ते पहले ही जानकारी दी जा रही है, जिससे लोग पहले से ही या तो अपना काम निपटा लें, या फिर उसें नियमों के अनुरूप ही करें, वरना उनके खिलाफ 7 अक्टूबर के बाद एंटी डस्ट कैंपेन के दौरान नियमों का पालन न करने को लेकर एक्शन लिया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
nitish kumar

जिसके समाधान हेतु मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए

January 6, 2023
Karnataka election

राष्ट्रीय मुद्दे कोई नहीं उठा रहा

May 10, 2023
BJP

डॉ अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में BJP दिल्ली की सोशल मीडिया और IT की हुई संगठनात्मक बैठक

December 7, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • लिवर में इंफेक्शन होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज
  • पतंजलि फूड्स की ‘सुपरफास्ट’ कमाई! मार्केट में मचाया तहलका
  • जितने रन नहीं, उससे ज्यादा वर्ल्ड कप खिताब… भारतीय स्टार का ये सच चौंका देगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.