Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

RSS पर 58 साल पुराने उस आदेश में क्या था, जिसे केंद्र सरकार ने बदला?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 22, 2024
in राष्ट्रीय
A A
15
SHARES
498
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार यानी 21 जुलाई को ऐतिहासिक फैसला लिया. 58 साल बाद सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) में शामिल होने पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है. डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल और ट्रेनिंग ने एक आदेश जारी करते हुए यह फैसला सामने रखा. केंद्र सरकार के इस फैसले का राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ ने स्वागत किया.

अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया. सुनील आंबेकर ने कहा, आरएसएस पिछले 99 वर्षों से राष्ट्र के पुनर्निर्माण और समाज की सेवा में जुटा हुआ है. राष्ट्रीय सुरक्षा, एकता- अखंडता एवं प्राकृतिक आपदा के समय में समाज के लिए संघ ने काम किया है, जिसके चलते संघ के योगदान के लिए समय-समय पर संघ की भूमिका के लिए प्रशंसा भी की गई है.

इन्हें भी पढ़े

Supreme court

सुप्रीम कोर्ट ने एक साथ कर दिया 61 मुकदमों का निपटारा!

April 4, 2026
जन विश्वास बिल

आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!

April 3, 2026

विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

April 3, 2026
getting rewards for giving garbage

प्लास्टिक बोतल दो, इनाम लो! कचरा देने पर मिल रहा रिवॉर्ड, जानिए क्या है ये अनोखी पहल?

April 3, 2026
Load More

सुनील आंबेकर ने क्या कहा

सुनील आंबेकर ने पूर्व की कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थों के चलते तत्कालीन सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को संघ जैसे संगठन की गतिविधियों में शामिल होने से बिना किसी आधार के प्रतिबंधित किया हुआ था. उन्होंने सरकार के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, शासन का वर्तमान निर्णय समुचित है और भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को पुष्ट करने वाला है.

1966 में लगाया गया था प्रतिबंध

केंद्र सरकार ने पूर्व की केंद्रीय सरकारों के द्वारा साल 1966, 1970 और 1980 के उन आदेशों में संशोधन किया है, जिनमें कुछ अन्य संस्थाओं के साथ-साथ आरएसएस की शाखाओं और अन्य गतिविधियों में शामिल होने पर सरकारी कर्मचारियों पर प्रतिबंध लगाया गया था और साथ ही ऐसा करने पर कड़े दंडात्मक प्रावधान लागू किए गए थे. जिसे अब केंद्र सरकार ने हटा दिया है.

पूर्व की सरकारों के इस आदेश के चलते रिटायर हो जाने के बाद भी पेंशन की वजह से कई सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के किसी भी कार्यक्रम में शामिल होने से बचते थे. हालांकि अब सरकारी कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रमों में शामिल होने की इजाजत दे दी गई है.

विपक्ष ने किया हमला

केंद्र सरकार के इस फैसले का एक तरफ स्वागत किया जा रहा है तो दूसरी तरफ विपक्ष इस फैसले पर जमकर हमला कर रहा है.ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा यह फैसले भारत की अखंडता और एकता के खिलाफ है. सरकार के फैसले पर समजावादी के सांसद जावेद अली खान ने कहा, इस सरकार से यही उम्मीद थी. वह सांप्रदायिकता को बढ़ावा देती है और सांप्रदायिक संगठन के गतिविधियों में शामिल होने के लिए सरकारी कर्मचारियों को प्रेरित कर रही है.

कांग्रेस ने क्या कहा

बीजेपी के इस फैसले पर कांग्रेस ने जमकर निशाना साधा. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, 9 जुलाई 2024 को, 58 साल का प्रतिबंध हटा दिया गया जो अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान भी लागू था. जय राम रमेश ने कहा, मेरा मानना है कि नौकरशाही अब निक्कर में भी आ सकती है.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

CAA पर ममता बनर्जी ने कहा ‘मैं चुप नहीं रहूंगी’

March 11, 2024
WCL

वेकोलि ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 75 वां गणतंत्र दिवस

January 27, 2024
Dangers of AI Tools

ऐसे चुनावों को प्रभावित और लोकतंत्र को कमजोर कर सकता है AI

June 5, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान ने मिसाइल से मार गिराए दो मिलिट्री जेट
  • AC कर रहा जेब खाली? अपनाएं ये 7 स्मार्ट तरीके और बिजली के बिल को करें आधा
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नया खेल! सामने आया नया रास्ता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.