नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि कल से देश में जीएसटी बचत उत्सव शुरू होने जा रहा है. इस जीएसटी बचत उत्सव में आपकी बचत बढ़ेगी और आप अपनी पसंद की चीजों को और ज्यादा आसानी से खरीद पाएंगे. इस बचत उत्सव का सबको बहुत फायदा होगा. कल से सभी का मुंह मीठा होगा. कल से सभी को बचत उत्सव का फायदा होगा. देश की विकास रफ्तार बढ़ेगी.
पीएम मोदी ने कहा कि पहले लोग अलग-अलग टैक्स के जाल में उलझे रहते थे. पहले दूसरे शहरों में सामान भेजना कठिन था. पहले सामान भेजने का खर्च ग्राहकों से वसूला जाता था. 2017 में नया इतिहास रचने की शुरुआत हुई. हमने GST को अपनी प्रथामिकता बनाया. जीएसटी रिफ्रॉम से ग्रोथ स्टोरी तेज होगी. सबको साथ लेकर आजाद भारत का टैक्स रिफॉर्म हुआ.
पीएम मोदी ने कहा कि सभी राज्यों को, सबको साथ लेकर आजाद भारत का इतना बड़ा टैक्स रिफॉर्म्स संभव हो पाया. यह केंद्र और राज्यों के प्रयासों का नतीजा था कि आज देश दर्जनों टैक्स से मुक्त हुआ. वन नेशन, वन टैक्स का सपना साकार हुआ.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब आपने हमें 2014 में सेवा का अवसर दिया तो हमने जनहित में, देशहित में जीएसटी को अपनी प्राथमिकता बनाया. हमने हर स्टेक होल्डर से चर्चा की, हमने हर राज्यों की हर शंका का निवारण किया. हर सवाल का समाधान खोजा.
पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश के कोटि-कोटि परिवारजनों को नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स की और इस बचत उत्सव की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. ये रिफॉर्म्स भारत की ग्रोथ स्टोरी को एक्स्लेरेट करेगी. कारोबार को और आसान बनाएंगे और हर राज्य को विकास की दौड़ में बराबरी का साथी बनाएंगे.







