Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हिमाचल : जब ऐतिहासिक बना गया था साल का पहला ही दिन!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 15, 2023
in राज्य
A A
 Sukh Aashray Yojna
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला : साल 2023 अपने अंत की तरफ बढ़ रहा है. यह साल हिमाचल प्रदेश के लिए कई मायनों में खास रहा. साल 2023 का पहला ही दिन हिमाचल प्रदेश के लिए ऐतिहासिक बन गया था. इस दिन हिमाचल प्रदेश की नई सरकार ने निराश्रित बच्चों के लिए सुख आश्रय कोष का गठन किया था. सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने शिमला (Shimla) के होटल प्रेस वार्ता बुलाकर इसकी घोषणा की थी. इसके तहत 101 करोड़ रुपए के कोष का प्रावधान किया गया था.

हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश भर से ऐसे बच्चों की पहचान की, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया. प्रदेश के अनाथालयों में रह रहे बच्चों की पहचान करना तो आसान था, लेकिन अपने रिश्तेदारों के पास रह रहे बच्चों की पहचान करने में सरकार को खासी मशक्कत करनी पड़ी. इसके बाद राज्य सरकार ने इन्हें ‘चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’ का दर्जा दिया. हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में इसके लिए विशेष बिल लाकर कानून बनाया गया.

इन्हें भी पढ़े

money laundering

कानपुर मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: 8 लाख की झूठी लूट से खुला 3200 करोड़ के काले धन का राज

June 24, 2026
harkipodi

निर्जला एकादशी स्नान: हरिद्वार जाने से पहले जरूर पढ़ें ट्रैफिक प्लान

June 24, 2026
shiv sena ubt

शिवसेना यूबीटी को लगेगा एक और झटका! छिन सकता है संसद भवन का ऑफिसशिव

June 24, 2026
प्रशासन

मथुरा वृंदावन में मानकों का पालन न करने पर प्रशासन ने की कठोर कार्यवाही!

June 24, 2026
Load More

कानून के तहत निराश्रितों को अधिकार देने वाला पहला राज्य बना हिमाचल
इसके साथ ही 6 अप्रैल, 2023 को हिमाचल प्रदेश पूरे देश का पहला ऐसा राज्य बन गया, जहां कानून के तहत निराश्रित बच्चों को उनका अधिकार दिया गया. 3 अक्टूबर, 2023 को हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो हजार 466 बच्चों को 4.68 करोड़ रुपए की राशि वितरित की. इसके अलावा इन बच्चों के लिए लैपटॉप और स्मार्ट मोबाइल फोन का भी प्रबंध किया गया, ताकि बच्चों की पढ़ाई में कोई परेशानी न हो. इस दिन कई निराश्रित बच्चों को स्टार्टअप के लिए भी सरकार ने आर्थिक मदद की.

पहले ही दिन कुछ बड़ा करने की ठानी थी- CM सुक्खू
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निराश्रित बच्चों से कहा कि वे कभी भी खुद को अकेला न समझें. निराश्रित बच्चे अकेले नहीं हैं. सीएम सुक्खू खुद और उनकी पूरी सरकार उनके साथ है. सीएम ने कहा कि जब उन्होंने रिज मैदान पर शपथ ली. तब सभी उनका इंतजार सचिवालय में कर रहे थे, लेकिन वे सचिवालय न जाकर अनाथालय गए. उन्होंने कहा कि उसी दिन उन्होंने बच्चों से कई चीज सीखी. बच्चों से कोई बात तो नहीं हुई, लेकिन उन्होंने उनके मन को पढ़ लिया. उसी दिन यह निश्चय कर लिया था कि निराश्रित बच्चों के लिए कुछ बड़ा करना है.

‘चिल्ड्रन ऑफ़ स्टेट’ बने हिमाचल के निराश्रित बच्चों
सीएम सुक्खू ने कहा कि आज कानून के तहत हिमाचल प्रदेश के सभी निराश्रित बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’ का दर्जा दिया गया है. ऐसे बच्चों की माता-पिता सरकार ही है. जनवरी से अक्टूबर तक कई बैठकों के बाद इस योजना को ग्राउंड जीरो पर लागू किया गया. सीएम ने कहा कि इस योजना का निराश्रित बच्चों को फायदा मिलने के बाद उन्होंने खुद को फलीभूत महसूस किया.

हिमाचल प्रदेश सरकार 27 साल की उम्र तक के अनाथ बच्चों को चार हजार रुपये मासिक जेब खर्च, कोचिंग के लिए एक लाख रुपए, तीन बिस्वा भूमि और मकान निर्माण के लिए तीन लाख रुपये, शादी के लिए दो लाख रुपये का अनुदान और सूक्ष्म व लघु उद्योग लगाने के लिए दो लाख रुपये का अनुदान दे रही है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Manish Joshi's play 'Pataloon'

इंटरव्यू : जीवन के असल मूल्यों को दर्शाती मनीष जोशी जी का नाटक ‘पतलून’

September 5, 2023
Ukraine drone attacks

यूक्रेन के ड्रोन हमलों का जवाब… क्या पुतिन खोलेंगे ‘सुपर हथियारों’ का पिटारा?

June 2, 2025
Chandrayaan-3

इस बार का मिशन है बेहद खास, इसरो लगाएगा अंतरिक्ष में लंबी छलांग

July 13, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • निर्जला एकादशी का व्रत कैसे करें? जानें व्रत के नियम    
  • दिल्ली को बाढ़ से बचाने के लिए रेखा सरकार ने कसी कमर, ऐसा है पूरा प्लान
  • कानपुर मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: 8 लाख की झूठी लूट से खुला 3200 करोड़ के काले धन का राज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.