Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

समाज से कब धुलेगा गैरबराबरी का कलंक

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 18, 2023
in खेल, विशेष
A A
23
SHARES
767
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

डॉ. दर्शनी प्रिय


प्राय: कहा जाता है एक औरत आगे बढ़ेगी तो समूचा परिवार, समाज और राष्ट्र आगे बढ़ेगा। स्त्री को केंद्र में रखकर गढ़ी गई इस उक्ति को समता, संतुलन समावेशीकरण के लिहाज से यदि सच मान भी लिया जाए तो गैरबराबरी का कलंक अब तक समाज के दामन से पूरी तरह धुल जाना चाहिए था पर ऐसा परिलक्षित नहीं होता। समाज में आर्थिक, राजनैतिक, शैक्षिक और सामाजिक मोचरे पर भले ही महिलाओं को समान अधिकार देने की पैरोकारी की जाती रही हो, लेकिन वास्तविकता मीलों दूर है। हाल ही में ओडिशा की महिला क्रिकेटर के साथ हुई आत्महत्या की घटना इस विमर्श के आधार को और पुख्ता करती है।

इन्हें भी पढ़े

Tehri Rockstars became champions of DSF Trophy 2025–26

तीन हफ्तों का उत्तराखंड क्रिकेट महाकुंभ संपन्न, टिहरी रॉकस्टार्स बनी DSF ट्रॉफी 2025–26 की चैंपियन

March 24, 2026
football match

अमनौर ने मंझोपुर को 2-0 से हराया, रोमांचक फुटबॉल मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

March 24, 2026
ipl tv

IPL में किस टीम के नाम सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड, जानिए

March 23, 2026
pm modi

मिडिल ईस्ट जंग पर PM मोदी बोले- संकट है, लेकिन घबराना नहीं

March 23, 2026
Load More

महिला क्रिकेटर राजश्री स्वाई की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से परिवार में उपजे सवाल खेल के क्षेत्र में भेदभाव और अनियमितता के दावों को मजबूत करते हैं। राजश्री के पास मिले सुसाइड नोट में भेदभाव की बात लिखी है। साथी खिलाडिय़ों का भी मानना है कि अंतिम रूप से चयनित खिलाडिय़ों की सूची में नाम नहीं होने के चलते राजश्री बेहद तनाव में थी। राजश्री ने घर पर फोन कर कहा था कि वह अच्छा खेलती है उसे खुद पर विश्वास है फिर भी उसे मौका नहीं दिया जा रहा। बेहद दुखद और चौंकाने वाली इस घटना ने देश को हतप्रभ कर दिया है। सवाल है क्या ऐसे हालात एक दिन में उपजे हैं। जवाब है नहीं। जाहिर है इसके पीछे सैंकड़ों दिनों की भीषण मानसिक यंतण्रा, दमघोटू गलाकाट प्रतियोगिता, जीत का दबाव और प्रतिभा के साथ छेड़छाड़ जैसे बिंदू जिम्मेवार रहे हैं। हालात से संघर्ष कर, परिवार और समाज से खड़ी खोटी सुनकर बेटियां निषेध की परिधियों को लांघकर किसी तरह खुद को बाहर निकालती है और खेल जैसे क्षेत्र में स्थापित करने का साहस दिखा पाती है। तिस पर भेदभाव, असमानता और गैर बराबरी का जहर उनके आत्मविश्वास को इस कदर क्षत-विक्षत करता है कि वे खुद की आत्महंता बन जाती है। राजश्री के मामले में भी यही हुआ है।

उपरोक्त घटनाएं इस बात की बानगी है कि देश में युवा प्रतिभाएं मानसिक और भावनात्मक रूप से कमजोर पड़ रही है। असफलता, कॅरियर खराब होने का भय और परिवार समाज से दुत्कारने का डर उन्हें मौत के मुहाने तक खींच रहा है। समय आने पर ये तो ज्ञात हो जाएगा कि आत्महत्या की वजह क्या रही, लेकिन अब हमारे सतर्क होने का समय है। युवा खिलाडिय़ों को मनोवैज्ञानिक रूप से प्रशिक्षित किए जाने के साथ भावनात्मक सहयोग की भी जरूरत है। ऐसी चयन समितियों पर अंकुश लगाने के साथ जहां भेदभाव होते हो, हमें युवाओं को मानसिक रूप से जीवन के प्रत्येक हार जीत के लिए तैयार करना होगा। देश के प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को आत्महंता बनने से रोकने और उन्हें एक सुरक्षित माहौल देने के लिए सभी खेल संस्थानों, संघों और प्राधिकरणों और चयन समिति को एकजुट होकर काम करना होगा। खिलाड़ी चाहे महिला हो या पुरु ष वे हमारी राष्ट्रीय संपदा है। उन्हें एक सुरक्षित और संस्कारित और समतापूर्ण माहौल में निखरने का अवसर मिलना ही चाहिए। मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक उन्नयन एक स्वस्थ्य खेल परंपरा की पहली शर्त है अगर वही दूषित हो तो देश अंतरराष्ट्रीय स्तर के उम्दा खिलाड़ी कैसे तैयार कर सकेंगे। बदलाव की इस मुहिम में अभिभावक और खेल संस्थाओं को तटस्थ होकर सोचना होगा विशेषकर महिला खिलाडिय़ों के पक्ष में क्योंकि उनकी राह बेहद मुश्किल भरी होती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

सीएम धामी ने वनाग्नि, चारधाम यात्रा, पेयजल व विद्युत आपूर्ति को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक

May 5, 2024
nitin gadkari

गडकरी का बड़ा ऐलान ! 15 अगस्त से मात्र 3,000 रुपये में FASTag पास, करें टोल-फ्री यात्रा !

June 18, 2025
russia-ukraine conflict

न युद्ध कभी खत्म होगा!

May 27, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.