नई दिल्ली। दुनिया की सबसे लंबी रात 4296 घंटे की सुनकर ही माथा चकरा जाएगा। मगर ये सच है। धरती पर एक जगह ऐसी है, जहां इतनी लंबी रात होती है। 4296 घंटे लंबी रात यानी 179 दिनों तक यहां अंधेरा ही रहता है। यह लगभग छह महीने के बराबर है। यानी यहां 6 महीने की एक रात होती है।
यहां की रात बेहद अद्भुत और प्राकृतिक नजारों से भरपूर होती है। दुनिया की यह सबसे बड़ी रात उत्तरी ध्रुव (North Pole) पर होती है, जहां पोलर नाइट (Polar Night) की वजह से सूरज बिल्कुल नहीं निकलता और लगभग 179 दिन (करीब 6 महीने) तक पूरी तरह अंधेरा रहता है।
उत्तरी ध्रुव पर सबसे लंबी पोलर नाइट होती है। यह 25 सितंबर से 18 मार्च तक (लगभग 179 दिन) चलती है। देशों और शहरों की बात करें तो बसे हुए स्थानों में सबसे लंबी रात स्वालबार्ड (Svalbard), नॉर्वे में होती है। नार्वे दुनिया का सबसे उत्तरी बसा हुआ इलाका । यहां पोलर नाइट नवंबर मध्य से जनवरी अंत तक (करीब 2-3 महीने) पूरी तरह अंधेरा रहता है।
यहां सिविल पोलर नाइट यानी पूर्ण अंधेरा 14 नवंबर से 29 जनवरी तक रहता है। धरती पर बसे कुछ अन्य शहर हैं, जहां 66 दिनों तक की पोलर नाइट होती है। इनमें उत्कियाग्विक, अलास्का का नाम आता है। यहां 66 दिन की पोलर नाइट नवंबर अंत से जनवरी मध्य तक होती है।
धरती पर बसे कुछ अन्य शहर हैं, जहां 66 दिनों तक की पोलर नाइट होती है। इनमें उत्कियाग्विक, अलास्का का नाम आता है। यहां 66 दिन की पोलर नाइट नवंबर अंत से जनवरी मध्य तक होती है। यह प्राकृतिक घटना पृथ्वी की धुरी के झुकाव से होती है, और यह साल में एक बार (सर्दियों में) होती है।
यह प्राकृतिक घटना पृथ्वी की धुरी के झुकाव से होती है, और यह साल में एक बार (सर्दियों में) होती है। नॉर्थ पोल दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां की राते स्वर्ग दर्शीय होती हैं।







