Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

देश में जहां भी आप की सरकार बनेगी, कच्चे कर्मचारियों को करेंगे पक्का – CM केजरीवाल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 11, 2022
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
Arvind Kejriwal
26
SHARES
858
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कई हजार और कच्चे कर्मचारी हैं, उनको भी पक्का किया जाएगा। 10-15 सालों से ये शिक्षक धरना-प्रदर्शन करके तंग आ चुके थे। पूरे देश में एक हवा चल रही है कि सरकारी नौकरियां खत्म कर उनकी जगह कच्चे कर्मचारियों को लगाओ। कहा जाता है कि पक्के कर्मचारी काम नहीं करते हैं। वे कामचोर होते हैं, यह बिल्कुल गलत धारणा है। दिल्ली में उन्हीं पक्के शिक्षकों और डॉक्टरों ने शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति करके दिखाया है। कच्चे कर्मचारियों के बेइंतहा शोषण को खत्म करने का अब समय आ गया है। पंजाब से निकली यह हवा अब पूरे देश में फैलेगी। मैं केंद्र समेत सभी राज्य सरकारों से अपील करता हूं कि पंजाब सरकार की तरह वे भी अपने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें। देश में जहां भी हमारी सरकार बनेगी। हम हर जगह कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर उनको हक दिलाएंगे।

पंजाब में जितने भी कच्चे कर्मचारी हैं, उन सभी को पक्का किया जाएगा- केजरीवाल

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’

September 23, 2026

बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी

September 23, 2026
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
PM Modi

आयुष्मान भारत के 8 साल: पीएम मोदी बोले- 60 करोड़ से ज्यादा लोगों के लिए बना वरदान

September 23, 2026
Load More

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिक्षक दिवस के दिन (5 सितंबर को) एक बहुत ही महत्वपूर्ण ऐलान किया था, जो न केवल पंजाब के लिए, बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने 8736 कच्चे शिक्षकों को पक्का करने का ऐलान किया था। देश में यह पहली बार हो रहा है। पूरे देश में एक हवा यह चल रही है कि सरकारी नौकरियां खत्म करो, सरकारी नौकरियों में भर्ती मत करो और उनकी जगह कच्चे लोगों को लगाओ। कच्चे में ही उन लोगों की पूरी जिंदगी बीत जाती है। पहली बार पूरे देश में सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में आप की सरकार ने पंजाब में 8736 शिक्षकों को पक्का किया है। पंजाब में और भी कई हजार कच्चे कर्मचारी हैं। आप की सरकार उस पर भी काम कर रही है। जितने भी कच्चे कर्मचारी हैं। उन सभी को पक्का किया जाएगा। इनको पक्का करने में थोड़ा समय इसलिए लग रहा है, क्योंकि कानूनी रूप से ऐसा किया जाए।

सरकारी नौकरी पर पक्के कर्मचारी ही होने चाहिए – केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह जो कर्मचारी ठेके पर रखे जाते हैं, ये कच्चे कर्मचारी हैं। ये कर्मचारी पदानुक्रम के मामले में सबसे नीचे आते हैं और सबसे गरीब होते हैं। इन कर्मचारियों का बेइंतहां शोषण किया जाता है। उस शोषण को अब खत्म करने का समय आ गया है। पंजाब से यह जो हवा निकली है, वो पूरे देश में फैलेगी। हम दिल्ली में भी करना चाहते थे। दिल्ली में हमने गेस्ट टीचर को पक्का करने के लिए विधानसभा में बिल भी लाए, लेकिन केंद्र सरकार ने उस बिल को मंजूरी नहीं दी। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि दिल्ली आधा राज्य है। बहुत सारी शक्तियां हमारे पास नहीं है। हम चाह कर भी गेस्ट शिक्षकों को पक्का नहीं कर पाए, लेकिन जो पंजाब से चिंगारी निकली है कि सरकारी नौकरी पर पक्के कर्मचारी ही होने चाहिए, कच्चे कर्मचारियों का सिस्टम खत्म होना चाहिए, यह बिल्कुल शोषण करने वाला सिस्टम है, यह संदेश पूरे देश में जाएगा।

मैं देश भर की राज्य सरकारों से अपील करता हूं कि जैसे पंजाब सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया, वैसे ही अन्य सरकारें भी अपने-अपने यहां कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें। केंद्र सरकार भी जिस-जिस विभाग में जितने भी कच्चे कर्मचारी है, उन सबको पक्का करें। आम आदमी पार्टी की तरफ से मैं कहना चाहता हूं कि देश में जहां भी हमारी सरकार बनेगी, हम हर जगह कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के हक में हैं और उनको पक्का करेंगे और उनको उनका हक दिलाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Khamenei

खामेनेई को मारने पर क्यों तुला इजरायल ? ईरान के बाद इजरायल का नया वॉर फ्रंट!

June 27, 2025
jharkhand paper leak

पेपर लीक पर दोहरा सियासी रवैया? झारखंड में खामोशी, दिल्ली में हंगामा- उठ रहे बड़े सवाल

August 5, 2026
Joshimath in the Himalayas

हिमालय में जोशीमठ के भविष्य का अंधेरा

January 17, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’
  • बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी
  • बैंक FD से भी ज्यादा मुनाफा! हर महीने मिलेंगे पूरे ₹20500, सरकार दे रही 8.2% का ब्याज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.