Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home गैजेट्स

फोन में संचार साथी डालना है या नहीं, आपकी होगी मर्जी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 4, 2025
in गैजेट्स
A A
संचार साथी
16
SHARES
533
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि साइबर सुरक्षा को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए उसने स्मार्टफोन्स में Sanchar Saathi ऐप को पहले से इंस्टॉल करने का फैसला किया था, लेकिन अब इस नियम को वापस ले लिया गया है. सरकार ने साफ किया है कि यह ऐप पूरी तरह सुरक्षित है और इसका मकसद सिर्फ लोगों को साइबर अपराधियों से बचाना है.

सरकार के मुताबिक Sanchar Saathi ऐप लोगों को “जन भागीदारी” के जरिए साइबर ठगी और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत करने का आसान तरीका देता है. ऐप में ऐसा कोई फीचर नहीं है, जो यूजर की निजता पर असर डाले. लोग चाहें तो इस ऐप को अपने फोन से कभी भी हटा सकते हैं.

इन्हें भी पढ़े

google

Google : अब सर्च रिजल्ट्स से आपत्तिजनक तस्वीरें हटाना होगा और आसान; जानें तरीका

February 11, 2026
whatsapp

सालों इंतजार के बाद अब आया WhatsApp Web का सबसे बड़ा फीचर, जानिए

February 11, 2026
AI

भारत के Sarvam AI ने जेम‍िनी-चैटजीपीटी को दी टक्‍कर!

February 9, 2026
AI

AI पर वैश्विक नेतृत्व के लिए संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने भारत की सराहना की

February 5, 2026
Load More

1 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड

अभी तक 1.4 करोड़ से ज्यादा लोग इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं और रोजाना लगभग 2,000 साइबर फ्रॉड से जुड़े मामलों की जानकारी साझा कर रहे हैं. सरकार का कहना है कि कम जागरूक नागरिकों तक ऐप को पहुंचाने के लिए प्री-इंस्टॉल की व्यवस्था की गई थी, ताकि ज़्यादा लोग आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकें.

पिछले 24 घंटों में ही 6 लाख नए यूजर्स ने ऐप डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, जो रोज़ाना के औसत से 10 गुना ज्यादा है. सरकार इसे इस बात का प्रमाण मान रही है कि नागरिक अपने डिजिटल सुरक्षा के लिए इस ऐप पर भरोसा कर रहे हैं. Sanchar Saathi की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए सरकार ने अब मोबाइल कंपनियों को इसे अनिवार्य रूप से प्री-इंस्टॉल करने की बाध्यता समाप्त करने का फैसला किया है.

क्या है संचार साथी ऐप

संचार साथी ऐप एक डिजिटल सिक्योरिटी टूल है जो मोबाइल यूजर्स को फ्रॉड, चोरी और फर्जी सिम से जुड़ी समस्याओं से बचाने के लिए बनाया गया है. इसकी शुरुआत 2023 में एक वेब पोर्टल के रूप में हुई थी, लेकिन बढ़ती जरूरतों और बढ़ती ऑनलाइन ठगी के बीच सरकार ने जनवरी 2025 में इसे एक फुल मोबाइल ऐप के रूप में लॉन्च कर दिया. यह एंड्रॉयड और iOS दोनों पर मुफ्त उपलब्ध है और सीधे सरकार की CEIR प्रणाली से कनेक्ट होता है, जहां हर मोबाइल का IMEI नंबर दर्ज रहता है. इसका मकसद हर यूजर को उसके फोन और उसकी पहचान से जुड़ी सुरक्षा एक ही जगह पर उपलब्ध कराना है.

संचार साथी ऐप कैसे काम करता है?

जब यूजर ऐप खोलता है, तो सबसे पहले यह मोबाइल नंबर वेरिफाई करवाता है. OTP के जरिए नंबर कन्फर्म होने के बाद ऐप आपके फोन का IMEI नंबर पहचान लेता है और इसे CEIR डेटाबेस से मैच करता है. इससे पता चलता है कि फोन असली है, चोरी का है या ब्लैकलिस्ट में है. ऐप आपके मोबाइल नंबर, नेटवर्क और फोन की यूनिक पहचान के आधार पर यह सुनिश्चित करता है कि कोई आपके फोन या सिम का दुरुपयोग न कर सके. इसे ऐसे समझिए कि यह आपका पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड है जो हर वक्त जांच करता रहता है कि कहीं कोई आपका नंबर या फोन गलत तरीके से इस्तेमाल तो नहीं कर रहा.

संचार साथी ऐप क्या क्या करता है?

यह ऐप मोबाइल यूजर्स की कई बड़ी दिक्कतें एक ही जगह हल कर देता है. अगर आपका फोन चोरी हो जाए या कहीं खो जाए, तो यह ऐप कुछ ही मिनट में फोन को ब्लॉक करवाने में मदद करता है ताकि कोई उसका गलत इस्तेमाल न कर सके. जरूरत पड़ने पर यह फोन की लोकेशन ट्रैक करने में भी सहायता करता है. इसके अलावा यह बताता है कि आपके नाम पर कितनी SIM चल रही हैं, ताकि अगर किसी ने आपकी पहचान पर फर्जी सिम निकलवा रखी हो तो आप उसे तुरंत बंद करवा सकें.

फ्रॉड कॉल और स्कैम इस समय सबसे बड़ी समस्या हैं. बैंक अधिकारी बनकर OTP मांगने वाले, कूरियर कंपनी बनकर धमकाने वाले या लॉटरी जीती का झांसा देने वाले नंबरों की शिकायत आप सीधे इसी ऐप से भेज सकते हैं. सेकंड हैंड फोन खरीदने वालों के लिए भी यह ऐप बहुत काम का है क्योंकि IMEI डालकर तुरंत पता चल जाता है कि फोन असली है या चोरी का. इसके अलावा ऐप आपको बैंकों और संस्थानों के असली और वैध नंबर भी दिखाता है ताकि आप गलती से किसी फ्रॉड नंबर पर कॉल न करें.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

पिंजरे तोड़े बिना बचाव नहीं!

July 13, 2022

कानूनी लड़ाई में क्यों पिछड़ी कांग्रेस?

April 4, 2023

खोजी पत्रकारिता: सड़क निर्माण परियोजनाओं में भ्रष्टाचार को उजागर करना

October 4, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • लिवर में इंफेक्शन होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज
  • पतंजलि फूड्स की ‘सुपरफास्ट’ कमाई! मार्केट में मचाया तहलका
  • जितने रन नहीं, उससे ज्यादा वर्ल्ड कप खिताब… भारतीय स्टार का ये सच चौंका देगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.