Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

हिमाचल : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में कौन-कौन से दिग्गज शामिल?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 8, 2025
in राजनीति, राज्य
A A
BJP
15
SHARES
487
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला: हिमाचल प्रदेश में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव आखिरी चरण में हैं। पार्टी जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है। केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। इस अहम पद के लिए पार्टी के भीतर कई बड़े नेताओं के नाम चर्चा में हैं। इनमें अधिकांश मौजूदा विधायक और सांसद शामिल हैं। इससे प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ बेहद दिलचस्प हो गई है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदारों में जसवां परागपुर से विधायक विक्रम ठाकुर, बिलासपुर सदर से विधायक त्रिलोक जम्वाल, सुलाह से विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, ऊना के विधायक एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। इसके अलावा राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार एवं इंदु गोस्वामी और लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज भी दौड़ में हैं।

इन्हें भी पढ़े

Kharge and Jairam Ramesh

राज्यसभा में क्या हुआ कि आपस में भिड़ गए खरगे और जयराम रमेश

February 13, 2026
raghav chadha

जवाबदेही का बिगुल: ‘राघव चड्ढा ने संसद में उठाई ‘राइट टू रिकॉल’ से महंगाई तक की आवाज’

February 13, 2026
Samarpan

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर ‘समर्पण’ आधारित पुस्तक का हुआ विमोचन

February 13, 2026
loksabha

लोकसभा स्पीकर को हटाने की 3 कोशिशें फेल, ओम बिरला की कुर्सी कितनी सेफ?

February 12, 2026
Load More

विधायकों में त्रिलोक जम्वाल को इस पद के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा है। दरअसल, वे लंबे समय से भाजपा संगठन के साथ जुड़े हैं और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के करीबी माने जाते हैं। जम्वाल नड्डा के गृह विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर सदर का प्रतिनिधित्व करते हैं और पहली बार विधायक बने हैं।

यदि पार्टी किसी महिला नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाना चाहे तो इंदु गोस्वामी दौड़ में सबसे आगे होंगी। वह कांगड़ा जिले के बैजनाथ क्षेत्र से हैं। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विश्वासपात्र नेता मानी जाती हैं। कांगड़ा हिमाचल का सबसे बड़ा और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और सुलाह के विधायक विपिन परमार को भी इस पद के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है। संगठनात्मक अनुभव और संतुलित राजनीतिक दृष्टिकोण के कारण वे केंद्रीय नेतृत्व के पसंदीदा बन सकते हैं। विधायक सतपाल सत्ती का नाम भी चर्चा में है। उन्होंने 2012 से 2020 तक लगातार तीन कार्यकालों में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में अपनी छाप छोड़ी है। उनके नेतृत्व में संगठन ने कई महत्वपूर्ण चुनावी उपलब्धियां हासिल की हैं।

इसके अलावा पूर्व उद्योग मंत्री और जसवां-प्रागपुर से विधायक बिक्रम सिंह के नाम भी संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं। भाजपा अगर अनुसूचित जाति वर्ग से अध्यक्ष बनाना चाहे तो राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार सबसे मजबूत दावेदार हैं।

मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल को दोबारा मौका मिलने की संभावना कम नजर आ रही है। हालांकि उनके नेतृत्व में भाजपा ने चारों लोकसभा सीटें जीतीं लेकिन हाल के विधानसभा उपचुनावों में पार्टी को नौ में से केवल तीन सीटों पर जीत मिली। बिंदल ने अप्रैल 2023 से प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था।

बहरहाल, भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर करेगा। हिमाचल में आगामी चुनाव को देखते हुए भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति बेहद महत्वपूर्ण होगी। प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। राज्य में भाजपा के 30 मंडलों और एक जिला में अध्यक्ष का चुनाव ही बचा है। कांगड़ा लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज को प्रदेश भाजपा संगठन चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Rahul Gandhi's 'Bharat Jodo Yatra

बीजेपी के खिलाफ राहुल को मिला बड़ा हथियार?

April 22, 2023
CSIR-IHBT

CSIR-IHBT ने किसानों के लिए आयोजित की कौशल विकास कार्यक्रम

October 14, 2023
india economy

विश्व को राह दिखाता भारत

February 22, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • एक-दो नहीं, 4-4 बिल के जरिए H-1B पर अटैक कर रहा अमेरिका ?
  • राज्यसभा में क्या हुआ कि आपस में भिड़ गए खरगे और जयराम रमेश
  • चीन को दबाने के लिए अमेरिका को चाहिए भारत का साथ?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.