Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

नितिन गडकरी के किस कदम से गदगद हुई कांग्रेस की सरकार, कहा- थैंक्यू

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 22, 2023
in राज्य
A A
Nitin Gadkari
25
SHARES
847
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

चंडीगढ़ : चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर कुल्लू में बना टोल बैरियर अगले 6 महीने के लिए बंद रहेगा। यहां कोई टोल नहीं वसूला जाएगा। हिमाचल प्रदेश के पीडब्लूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट करके यह दावा किया है। हालांकि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से अभी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। टोल बैरियर बंद होने से स्थानीय लोगों सहित बाहर से आने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।

विक्रमादित्य सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि उन्होंने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सामने यह मामला उठाया था, जिसके बाद 6 महीने के लिए टोल में छूट मिली है। उन्होंने लिखा, ‘हमने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी से कुल्लू मनाली सेक्शन पर NHAI द्वारा टोल ना लेने का निवेदन किया और मंत्री जी ने 6 महीने के लिए इसे स्वीकार कर लिया। उनका आभार। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चैरी ने बताया कि अभी लिखित में कोई आदेश नहीं आए। प्रदेश में भारी बारिश के बाद आई आपदा से जान-माल का भारी नुकसान हुआ। मनाली टोल बैरियर को भी क्षति पहुंची है। हाईवे भी जगह-जगह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।

इन्हें भी पढ़े

वैशाली में दर्दनाक नाव हादसा

बिहार के वैशाली में दर्दनाक नाव हादसा, नदी से निकाली गई नाव में मिला बड़ा छेद, 14 बच्चों की मौत से पसरा मातम

October 14, 2026
pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
CM धामी

PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना

October 12, 2026

बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

October 12, 2026
Load More

हाईवे पर जगह-जगह गिरी चट्टानें

बारिश और भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बुरी तरह से बर्बाद हुआ है। जिला मंडी में 6 मील के पास चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे को अस्थाई तौर पर वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। स्थाई तौर पर नेशनल हाईवे को बहाल करने के लिए लगातार मशीनरी काम में जुटी हुई है। 6 मील के पास नेशनल हाईवे पर बेहद खतरनाक बन चुके स्पॉट से बड़ी-बड़ी चट्टानों को हटाया जा रहा है। नेशनल हाईवे के किनारे व बीचो बीच खड़ी इन चट्टानों को यहां से हटाना किसी चुनौती से कम नहीं है। विशालकाय चट्टानों को पहले ब्लास्ट से तोड़ा जा रहा है। इसके बाद पत्थरों व मलबे को यहां से हटाया जा रहा है।

15 जून से सार्वजनिक उपयोग के लिए खोला गया था

चण्डीगढ़ से पंजाब के कीरतपुर और मनाली के बीच चार लेन हाईवे को 15 जून से सार्वजनिक उपयोग के लिए खोला गया था। पहले दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय हिल स्टेशन मनाली बीच चंडीगढ़ के माध्यम से दूरी तय करने में 14 घंटे लगते थे। अब दिल्ली से मनाली तक ड्राइविंग में 10 घंटे से ज्यादा का समय नहीं लगता था। हाईवे ने चंडीगढ़ और मनाली के बीच यात्रा के समय को भी घटाकर सिर्फ छह घंटे कर दिया था। इसमें कम से कम पांच सुरंगें और 30 से अधिक पुल शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इन हिस्सों पर राजमार्ग निर्माण कार्य की तस्वीरें साझा की थी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
cough syrup

कफ सिरप बिक्री पर सख्त निगरानी, 350 से अधिक सैंपल लिए गए, दर्जनों मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस रद्द

October 12, 2025
NDA and opposition

अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष से ज्यादा बीजेपी के लिए है एक मौका

July 27, 2023
west bengal election

पश्चिम बंगाल चुनाव : जहां वोट सबसे ज़्यादा कटे, वहीं रिकॉर्ड मतदान; क्या हैं इसके मायने?

April 26, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रामलीला का अद्भुत आयोजन, एआई समेत आधुनिक तकनीक का होगा इस्तेमाल, पांच दिन होगा विशेष हाईटेक मंचन!
  • बिहार के वैशाली में दर्दनाक नाव हादसा, नदी से निकाली गई नाव में मिला बड़ा छेद, 14 बच्चों की मौत से पसरा मातम
  • तिहाड़ जेल में सौरव दास और आशुतोष रांका, पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.