गुजरात चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जनता से अपील की है कि क्या आप कांग्रेस समर्थक हैं? क्या आप कांग्रेस को वोट देते हैं? अगर आप कांग्रेस समर्थक हैं तो मेरी आपसे गुजारिश है कि इस बार कांग्रेस को वोट न दें। इस बार विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट दें।
कांग्रेस को वोट देने का मतलब अपना वोट बर्बाद करना है। कांग्रेस की सरकार नहीं बनने वाली है। इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 5 से कम सीटें मिलेंगी। कांग्रेस का जो भी विधायक जीतेगा वह जीतकर BJP में जाएगा। इस बार हर तरफ आम आदमी पार्टी है।
केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में इस बार बड़ा बदलाव होने जा रहा है. भगवान एक बड़ा चमत्कार करने वाले हैं. आप भी भगवान की इच्छा के अनुसार इस परिवर्तन के भागी बनें।







