Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

 कौन हैं भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन, कभी नहीं हारा चुनाव

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 14, 2025
in राजनीति, राज्य, राष्ट्रीय
A A
Nitin Naveen
14
SHARES
458
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

पटना: बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा आलाकमान ने उन्हें बड़ा पद देकर एक बार फिर अपने फैसले से लोगों को चौंकाया है। नितिन पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार 4 बार के विधायक हैं, एक बार वे पटना पश्चिम से MLA रहे। अभी नीतीश सरकार में पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्हें राजनीति विरासत में मिली है। नितिन के पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा बिहार में भाजपा के कद्दावर नेता रहे थे। पिता के आकस्मिक निधन के बाद नितिन ने प्रदेश की चुनावी राजनीति में कदम रखा और फिर कभी विधानसभा चुनाव नहीं हारा।

बिहार में भाजपा का प्रमुख कायस्थ चेहरा माने जाने वाले नितिन नवीन की संगठन में अच्छी खासी पकड़ है। चुनावी प्रबंधन और संगठन में उनका ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्र नेता रहे। इसके बाद भाजपा की युवा विंग भाजयुमो के बिहार अध्यक्ष बने। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जब भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तब नितिन उनके महासचिव रहे।

इन्हें भी पढ़े

Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

October 6, 2026
modi cabinet 2024

परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?

October 6, 2026
rajnath singh

HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

October 6, 2026
cm dhami

SIR पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या?

October 6, 2026
Load More

इसके बाद भाजपा ने उन्हें प्रभारी ओम माथुर के साथ छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी। उनकी कौशल की बदौलत छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 2023 का विधानसभा चुनाव जीता। फिर अगले साल हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया। नितिन नवीन की छवि साफ और गैर विवादित रही है। यही कारण है कि भाजपा ने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

जवानी में पिता को खोया, कभी नहीं हारा चुनाव

नितिन नवीन का जन्म पटना में 23 मई 1980 को हुआ था। उनकी पढ़ाई दिल्ली से हुई। नितिन के पिता नवीन किशोर सिन्हा भाजपा के दिग्गज नेता रहे, जिन्होंने जेपी आंदोलन से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। 2005 में 55 साल की उम्र में नवीन किशोर का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उस समय नितिन महज 26 साल के थे।

युवा उम्र में पिता को खोने का उन्हें गहरा सदमा लगा। मगर उन्होंने संबल नहीं तोड़ा और पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए वे राजनीति में उतर गए। पिता के निधन के बाद खाली हुई पटना पश्चिम विधानसभा सीट पर 2006 में नितिन ने भाजपा के टिकट पर उपचुनाव लड़ा और जीतकर पहली बार विधानसभा पहुंच गए। इसके बाद वे कभी चुनाव नहीं हारे।

2008 के परिसीमन में पटना पश्चिम का नाम बांकीपुर विधानसभा हो गया। 2010 से लेकर 2025 तक हुए 4 चुनावों में नितिन लगातार बांकीपुर से चुनाव जीतते आ रहे हैं। इस साल के विधासनभा चुनाव में उन्होंने राजद की रेखा कुमारी को लगभग 51 हजार वोटों के बड़े अंतर से हराया था।

नितिन नवीन को पहली बार फरवरी 2021 में नीतीश कैबिनेट में जगह मिली। पिछले महीने जब राज्य में चुनाव के बाद नई सरकार का गठन हुआ तो उन्हें फिर से मंत्री बनाया गया। अभी वे पथ निर्माण और नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india

‘भारत’ ही लिखें और बोलें

March 15, 2025
CM Devendra Fadnavis

अब भारत में ही पूरा होगा विदेश में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों का सपना : CM देवेंद्र फडणवीस

June 15, 2025
Amit Shah

दिल्ली : गृह मंत्री अमित शाह 1 मई को बोडोफा उपेंद्र नाथ ब्रह्मा मूर्ति का करेंगें अनावरण

April 30, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.