नई दिल्ली: लगभग एक महीना पहले नताशा स्टेनकोविक ने हार्दिक पांड्या से तलाक की खबर को कंफर्म कर दिया था। इसी के साथ नताशा ने ये भी कहा था कि वे अपने बेटे अगस्त्य की को-पैरेंटिंग करेंगी यानी बेटे को हार्दिक और नताशा दोनों का प्यार मिलेगा। नताशा ने जिस वक्त सोशल मीडिया पर तलाक की बात शेयर की उस वक्त वे सर्बिया यानी अपने माता-पिता के घर थीं।
हाल ही में नताशा ने सोशल मीडिया पर अपने नए प्यार के बारे में बात की। नताशा इस वक्त भी सर्बिया में अपने बेटे के साथ हैं। इस दौरान उन्होंने किसी और से प्यार हो गया जिसका उन्होंने सोशल मीडिया पर सरेआम इजहार किया है।
नताशा को दोबारा हुआ प्यार?
नताशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई पोस्ट किए हैं। उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वह गाड़ी में बैठी हैं और बाहर देख रही हैं। फोटो के साथ नताशा ने कुछ लाइन्स लिखी हैं। नताशा ने लिखा है, ‘भगवान द्वारा निर्देशित, प्यार से घिरी हुई, ग्रैटिट्यूड में जी रही हूं। अच्छा एक्सपीरियंस है।’ नताशा, हार्दिक से दूर होकर अब वहां मूव ऑन कर रही हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने बेटे का बर्थडे सेलिब्रेट किया था जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
बेटे अगस्त्य के साथ सर्बिया में हैं नताशा
कुछ दिनों पहले नताशा ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे अगस्त्य की जन्मदिन पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें वे बेटे के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। फिलहाल अगस्त्य अपनी मैं के साथ है और उनसे कोसों दूर हार्दिक पांड्या भारत में अपने बेटे की याद में तड़प रहे हैं।
बेटे की याद में तड़प रहे हैं हार्दिक
हार्दिक पांड्या की बेटे अगस्त्य के लिए जो पोस्ट होती है उनसे ये साफ जाहिर होता है कि अपने बेटे को काफी मिस कर रहे हैं।आपको बता दें कि हार्दिक और नताशा ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान 30 मई को शादी की थी। जिसके दो महीने बाद 31 जुलाई को उनके बेटे अगस्त्य ने जन्म लिया।
नताशा-हार्दिक ने की दोबारा शादी
लॉकडाउन की वजह से इस कपल ने बेहद सादगी भरे अंदाज से शादी की थी। इसके बाद 14 फरवरी 2023 को इस कपल ने दोबारा से धूमधाम के साथ शादी की। हार्दिक और नताशा ने दोबार से हिंदू और ईसाई धर्म के अनुसार शादी की थी। लेकिन इस कपल की शादी 4 साल तक ही चल पाई।
नताशा ने अपने नाम के आगे से हटाया पांड्या सरनेम
नताशा और हार्दिक की तलाक की खबरों ने उस वक्त जोर पकड़ा जब नताशा ने सोशल मीडिया से अपने नाम के आगे से पांड्या सरनेम हटा दिया था। उसके बाद हार्दिक ने भी उनके जन्मदिन पर कोई पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया। आईपीएल 2024 के दौरान हार्दिक पांड्या को मैदान के अंदर से लेकर मैदान के बाहर और सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर ट्रोल किया। लेकिन इस दौरान भी नताशा ने एक बार भी हार्दिक पांड्या के लिए कोई स्टैंड नहीं लिया।
हद तो तब हुई जब हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार कमबैक करते हुए टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई तब पूरी दुनिया ने उनके प्रदर्शन की तारीफ की लेकिन इस दौरान भी नताशा खामोश रहीं और उन्होंने हार्दिक को प्रोत्साहित करने के लिए सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया। बल्कि इस दौरान वे अपने निजी जीवन की सारी अपडेट फैंस के साथ सोशल मीडिया शेयर करती थीं।







