Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

कौन हैं राधिका, जो बनने जा रही हैं अंबानी परिवार की बहू!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 29, 2022
in राष्ट्रीय
A A
radhika merchant
22
SHARES
747
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : रिलायंस समूह के मुखिया मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत का रोका हो गया है। अनंत का रोका उनकी बचपन की दोस्त राधिका मर्चेंट के साथ हुआ है। रिलांयस समूह के निदेशक-कॉर्पोरेट मामले परिमल नाथवानी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। अब हर कोई यह जानना चाहता है कि अंबानी परिवारी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट कौन हैं। आइये राधिका के बारे में जानते हैं…

राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ विरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राधिका और अनंत काफी समय से एक-दूसरे के दोस्त हैं। 28 साल की राधिका एक ट्रेंड डांसर हैं। उन्होंने श्री निभआ आर्ट्स के गुरु भावना ठाकर से भरतनाट्यम सीखा है। राधिका परिवार गुजरात के कच्छ का रहने वाला है। राधिका की छोटी बहन का नाम अंजली मर्चेंट है।

इन्हें भी पढ़े

Tax

आज से नया टैक्‍स कानून, बदल जाएंगे HRA समेत ये 10 नियम!

April 1, 2026
crude oil

कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, फिर डीजल बिकता 193 रुपये लीटर, जानिए सस्ता क्यों?

April 1, 2026
RSS

संघ की वैचारिक यात्रा का ऐतिहासिक दस्तावेज ‘आरएसएस @100’

April 1, 2026
toll plazas

एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स

March 29, 2026
Load More

कहां से पढ़ीं है राधिका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 दिसंबर 1994 को मुंबई में जन्मीं राधिका की स्कूली पढ़ाई मुंबई के कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल और इकोले मोंडियल वर्ल्ड स्कूल से हुई है। राधिका ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से राजनीति और अर्थशास्त्र में स्नातक किया है। स्नातक करने के बाद 2017 में राधिका सेल्स एक्जिक्यूटिव के तौर पर रियल एस्सेट फर्म इस्प्रवा टीम से जुड़ीं। राधिका को कितााबें पढ़ना, ट्रैकिंग और स्वीमिंग का शौक है। इसके साथ ही राधिका पशु कल्याण का भी काम करती हैं। 2018 में अनंत अंबानी के साथ राधिका की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगती रही हैं।

2019 में उड़ी थी सगाई की अफवाह
राधिका कई साल से अंबानी परिवार के हर समारोह में नजर आती हैं। 2018 में ईशा और आकाश अंबानी की सगाई के दौरान भी राधिका बेहद सक्रिय थीं। कहा जाता है कि राधिका का नीता अंबानी और ईशा अंबानी से भी बहुत मधुर संबंध है। यहां तक की राधिका के सोशल मीडिया पेज पर भी राधिका की नीता और मुकेश अंबानी के साथ कई तस्वीरें हैं। 2019 में दोनों की सगाई होने के खबरें सामने आई थीं। हालांकि, बाद में रिलायंस समूह की ओर से इसे अफवाह करार दिया गया था। इस बार रोका होने की जानकारी समूह के डायरेक्टर की तरफ से आई है। परिमल नाथवानी ने अपने ट्वीट में बताया कि रोका का कार्यक्रम राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में हुआ। अनंत और राधिका की शादी कब होगी, इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

इसी साल मर्चेंट और अंबानी परिवार के साथ किया था बड़ा कार्यक्रम
राधिका मर्चेंट के परिवार और अंबानी परिवार ने इस साल के शुरुआत में अरंगेत्रम समारोह का आयोजन मुंबई में जियो वर्ल्ड सेंटर में किया था। इसमें अभिनेता, आमिर खान, सलमान खान, रणवीर सिंह के साथ-साथ महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे, उनके दो बेटों, आदित्य और तेजस ठाकरे सहित कई राजनीतिक और बॉलीवुड के दिग्गज पहुंचे थे। कुछ समय पहले, अंबानी के एक फैन पेज ने एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें नीता अंबानी को उनके पति मुकेश अंबानी, बहू श्लोका मेहता और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के साथ देखा गया था। उन्होंने एक मंदिर का दौरा किया था। राधिका और श्लोका दोनों इस अवसर पर रेड ड्रेस में देखी गई थीं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
gold

उत्तराखंड का वो गांव… कंधार (कंदर), जहां सोने के गहनों पर सख्त पाबंदी

November 25, 2025
Kejriwal government

केजरीवाल सरकार के खिलाफ़ बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन

February 4, 2024
Arvind Kejriwal

क्या ‘एकला चलो’ गाने के लिए मजबूर हैं अरविंद केजरीवाल?

June 23, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.