नई दिल्ली। पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा। विराट कोहली की वजह से आरसीबी की पॉपुलैरिटी हर सीजन बढ़ती ही जा रही है। लेकिन इसके बीच अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक नया मालिक मिलने जा रहा है। विराट कोहली की आरसीबी की टीम जल्द ही किसी नए मालिक के हाथों में जाने वाली है।
17 साल बाद आरसीबी को मिली ट्रॉफी
आईपीएल 2025 में 17 साल का सूखा खत्म कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहली बार ट्रॉफी जीती। लेकिन यह खुशी लंबे समय तक नहीं टिकी। अब खबरें आ रही हैं कि यह सबसे लोकप्रिय फ्रैंचाइजी बिकने जा रही है। वर्तमान मालिक ब्रिटिश शराब कंपनी डियाजियो ने आधिकारिक तौर पर बिक्री की प्रक्रिया शुरू कर दी है और उम्मीद है कि मार्च 2026 तक नया मालिक मिल जाएगा।
आखिर क्यों बिक रही है RCB?
भले ही RCB की ब्रांड वैल्यू आज $269 मिलियन (लगभग 2,380 करोड़) है और कंपनी इसे $2 बिलियन (करीब 17,720 करोड़) में बेचने की उम्मीद कर रही है। फिर भी डियाजियो तीन मुख्य कारणों से टीम से बाहर निकलना चाहती है। भारत में शराब उत्पादों का विज्ञापन IPL में प्रतिबंधित है, ऐसे में वहां से अपनी बिजनेस को फायदा पहुंचाने में नाकाम रहे हैं।
ये पांच दिग्गज कंपनियां लिस्ट में शामिल
पहले भी IPL टीम के लिए बोली लगाने वाले गौतम अडानी की 17 लाख करोड़ वाली कंपनी आरसीबी को खरीदने की लिस्ट में पहले नंबर पर है। इसके अलावा सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने सोशल मीडिया पर भी RCB खरीदने की इच्छा जताई थी। दिल्ली कैपिटल्स में 50% हिस्सेदारी रखने वाले जेएसडब्ल्यू ग्रुप भी आरसीबी को खरीदने की लिस्ट में शामिल हैं। देवयानी इंटरनेशनल ग्रुप और यूएस की प्राइवेट इन्टेस्टमेंट कंपनी भी आरसीबी को खरीदने की दिलचस्पी दिखा चुके हैं।







