Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

आयुष्मान भारत को लेकर क्यों बदले AAP के सुर?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 30, 2024
in दिल्ली
A A
Ayushman
20
SHARES
651
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: देश के कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां लंबे वक्त से केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना नहीं लागू है। इस योजना के तहत लोगों का 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। दिल्ली भी उन्हीं राज्यों में से एक हैं, जहां आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं है लेकिन संभव है कि जल्द ही आतिशी सरकार इसे अपने राज्य में अपना ले।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने जब यह समझा कि दिल्ली सरकार की मुफ्त इलाज की योजना ज्यादा कारगर नहीं है, तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को यह आदेश दिया है कि वे केंद्र की आयुष्मान भारत योजना को अपनाने का रास्ता निकाले।

इन्हें भी पढ़े

ताशकंद : आयोजित वर्ल्ड आर्मरेसलिंग कप 2026 में दिल्ली के लक्ष्मण सिंह भंडारी ने जीता स्वर्ण पदक

February 11, 2026
rekha gupta

इन कर्मचारियों को CM रेखा ने दी बड़ी सौगात, दूर होगी वेतन और पेंशन की टेंशन

February 8, 2026
police

सोशल मीडिया पर लापता लड़कियों को लेकर फैलाया जा रहा डर, दिल्ली पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

February 6, 2026
murder

जनकपुरी में गड्ढे ने ली युवक की जान, रातभर थानों के चक्कर काटता रहा परिवार, सुबह मिली मौत की खबर

February 6, 2026
Load More

CM आतिशी ने की थी अहम बैठक

दिल्ली की सीएम आतिशी ने स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की थी, जिसमें पेश आंकड़ों से पता चला था कि अगर दिल्ली सरकार केंद्र की आयुष्मान भारत बीमा योजना को अपनाती है तो उसके खर्च में काफी कटौती होगी। यह वही वक्त था जब पहली बार आप सरकार ने केंद्र सरकार की इस स्कीम को लेकर नरमी दिखाई थी।

क्या है AAP के रुख में बदलाव की वजह?

केंद्र की आयुष्मान भारत बीमा योजना की लंबे वक्त तक दिल्ली की आप सरकार ने आलोचना की थी। वहीं अब इस परिवर्तन के पीछे एक और कारण यह है कि हाल ही में 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत सार्वभौमिक कवरेज में शामिल किया गया है।

पीएम मोदी ने इन दो राज्यों से हाथ जोड़कर मांगी माफी

इस मामले में दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पिछले एक साल से आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन से संबंधित फाइलें मंत्री को भेज रहा है लेकिन इस पर कोई बात तक नहीं की गई। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई बैठक में विभाग ने अपनी योजनाओं पर खर्च के बारे में पिछले दो वर्षों का विस्तृत डेटा प्रस्तुत किया।

दो साल का डाटा देखने के बाद लिया फैसला

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि पिछले दो साल के खर्च को देखकर ये पता चला कि राज्य की योजना के तहत निजी अस्पतालों में मुफ़्त में सर्जरी करवाने वाले लगभग 7,000 रोगियों में से केवल एक रोगी का अंतिम बिल 5 लाख रुपये से अधिक था। इसका मतलब है कि अगर सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को अपनाया होता, तो ज़्यादातर रोगी इसके अंतर्गत आते। इसके बाद सीएम ने विभाग को राज्य की मौजूदा योजनाओं को वापस लिए बिना इसे दिल्ली में लागू करने के तरीके तलाशने का निर्देश दिया।

आयुष्मान योजना लागू करने में क्यों है समस्या?

आतिशी ने गुरुवार को यह भी कहा था कि आप सरकार आयुष्मान भारत को सैद्धांतिक रूप से लागू करने के लिए तैयार है लेकिन केंद्र और दिल्ली की स्वास्थ्य कल्याण योजनाओं के बीच विरोधाभासों के कारण उसे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली सरकार की योजनाओं के अनुसार, किसी भी सरकारी अस्पताल में इलाज निःशुल्क है।

दिल्ली सरकार की स्कीम के मुताबिक अगर सर्जरी या जांच में बहुत देरी हो रही है या सरकारी व्यवस्था में उपलब्ध नहीं है, तो डॉक्टर मरीज को किसी निजी अस्पताल में रेफर कर सकता है, जहां सारा खर्च सरकार वहन करेगी। यह गरीब मरीजों के लिए दिल्ली आरोग्य कोष योजना के अतिरिक्त है।

पहले भी दिल्ली सरकार कर चुकी है प्रयास

स्वास्थ्य विभाग ने सुझाव दिया है कि सरकार अपनी योजनाओं को जारी रखते हुए आयुष्मान भारत योजना को भी लागू करे। अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक टीम को पहले भी इस योजना के सफल क्रियान्वयन का अध्ययन करने के लिए छत्तीसगढ़ और राजस्थान भेजा गया था। उस समय कांग्रेस सत्ता में थी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
सरकारी कर्मचारी

समय पर वित्तीय लाभ नहीं देने पर अधिकारियों के खिलाफ करें विभागीय कार्रवाई

July 6, 2023

मतदान की प्रक्रिया को सुगम बनाने सुनिश्चित की जा रही हैं राज्य में व्यवस्थाएं

March 26, 2024

गहलोत के बयान से राजस्थान में सियासी घमासान क्यों?

October 19, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • लिवर में इंफेक्शन होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज
  • पतंजलि फूड्स की ‘सुपरफास्ट’ कमाई! मार्केट में मचाया तहलका
  • जितने रन नहीं, उससे ज्यादा वर्ल्ड कप खिताब… भारतीय स्टार का ये सच चौंका देगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.