नई दिल्ली। भारत लगातार डिफेंस सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है. इस बीच देश ने परमाणु हथियारों की पॉलिसी में एक अहम बदलाव किया है, जिसमें पहली बार 12 परमाणु बम तैनात किए है. ‘स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट’ ( SIPRI) की नई रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है. रिपोर्ट में दावा किया गया कि यह पहली बार है, जब भारत के शस्त्रागार को स्टॉकपाइल के बदले ऑपरेशनी डिप्लॉयड से क्लासीफाई किया है. रेडी टू फायर न्यूक्लियर वेपन को अंडरग्राउंड मिसाइल साइलों और नए न्यूक्लियर सबमरीन में तैनात करना डिफेंस में भारत की बढ़ती मजबूती का संकेत देती है.
तैनात किए 12 रेडू टू फायर परमाणु हथियार
रिपोर्ट में कहा गया कि हाल ही में तैनात किए गए 12 परमाणु हथियार भारत की ओर से न्यूक्लियर वेपन को डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के साथ जोड़ने या उन्हें ऑपरेशनल फोर्सेज वाले ठिकानों पर तैनात करने का पहला उदाहरण पेश करते हैं. SIPRI की रिपोर्ट में आगे कहा गया कि भारत के परमाणु हथियारों के स्टोरेज में पिछले साल मामूली वृद्धि देखी गई, जबकि उसने एक बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन ( SSBN) पर थोड़ी संख्या में वॉरहेड्स तैनात की और पैट्रोलिंग की.







