Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

केजरीवाल को क्यों करना पड़ा गिरफ्तार, क्या-क्या सबूत; CBI ने कोर्ट को बताया

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 26, 2024
in दिल्ली
A A
CBI headquarter
13
SHARES
422
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: कथित शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। इसी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 21 मार्च को ईडी के द्वारा गिरफ्तार किए गए केजरीवाल को सीबीआई ने बुधवार को राउज एवेन्यू स्थित विशेष अदालत में पेश करने के बाद पूछताछ की अनुमति मांगी और फिर गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने कोर्ट को केजरीवाल की गिरफ्तारी की सूचना देते हुए उनके खिलाफ पुख्ता सबूत होने का दावा किया।

सीबीआई के वकील डीपी सिंह ने स्पेशल जज अमिताभ रावत की बेंच के सामने कहा , ‘हमारे पास उस व्यक्ति का बयान है जिन्होंने दिल्ली आबकारी नीति के संबंध में केजरीवाल से मुलाकात की। यह नीति के निर्माण से पहले हुआ। इस संबंध में हमारे पास मंगुटा रेट्टी का बयान है।’ सिंह ने कोर्ट को केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई के पास मौजूद सबूतों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस बात के सबूत हैं कि साउथ ग्रुप ने कहा कि नीति इस तरह की होनी चाहिए। सिंह ने कहा, ‘साउथ ग्रुप कोविड के दौरान निजी विमान से दिल्ली आया जब विमानों का संचालन बंद था।’ सीबीआई ने कहा कि यदि आप घटनाक्रम को देखें तो पता चलता है कि कितनी तेजी से नोटिफिकेशन जारी किया गया और यह तब हुआ जब कोरोना महामारी थी। सीबीआई ने कहा कि इस मामले में सबसे शीर्ष पर मुख्यमंत्री थे।

इन्हें भी पढ़े

ताशकंद : आयोजित वर्ल्ड आर्मरेसलिंग कप 2026 में दिल्ली के लक्ष्मण सिंह भंडारी ने जीता स्वर्ण पदक

February 11, 2026
rekha gupta

इन कर्मचारियों को CM रेखा ने दी बड़ी सौगात, दूर होगी वेतन और पेंशन की टेंशन

February 8, 2026
police

सोशल मीडिया पर लापता लड़कियों को लेकर फैलाया जा रहा डर, दिल्ली पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

February 6, 2026
murder

जनकपुरी में गड्ढे ने ली युवक की जान, रातभर थानों के चक्कर काटता रहा परिवार, सुबह मिली मौत की खबर

February 6, 2026
Load More

सीबीआई ने कहा कि नीति के निर्माण में तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। अफसरों ने कहा था कि शराब कारोबार का निजीकरण ना किया जाए। इस पर कोर्ट ने पूछा कि क्या रिपोर्ट को मंत्रालय भेजा गया और बदल दिया गया? सीबीआई ने जवाब दिया, ‘नहीं, उन्होंने जनता से राय लेने की बात कही। लेकिन हमारे पास इस बात के सबूत हैं कि कमेंट आम आदमी पार्टी के सदस्यों से कराया गया।’ सीबीआई के वकील ने दावा किया कि जो रिपोर्ट साउथ ग्रुप ने तैयार की थी और सरकार को दी थी उसे ही नीति बना दिया गया। उन्होंने कहा, ‘प्रॉफिट मार्जि को 5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया गया। कुछ ऐसे वेंडर्स थे जिन्हें शामिल होने की अनुमति नहीं थीत लेकिन कुछ बदलाव के बाद उन्हें अनुमति दे दी गई।’

कोर्ट ने सीबीआई से पूछा कि आरोपी (केजरीवाल) के खिलाफ क्या सामग्री है? इस पर जांच एजेंसी के वकील ने केजरीवाल और मंगुटा की मुलाकात का जिक्र किया। साथ ही कहा कि विजय नायर उनका करीबी था। सीबीआई ने कहा, ‘मंगुटा श्रीनिवास रेड्डी सांसद हैं और साउथ ग्रुप में बड़े खिलाड़ी हैं। उन्होंने केजरीवाल से दिल्ली सचिवालय में मुलाकात की और शराब कारोबार में मदद मांगी। केजरीवाल ने उन्हें मदद का भरोसा दिया और उनसे आम आदमी पार्टी के लिए पैसे मांगे।’

कोर्ट ने पूछा इसका क्या सबूत है? इस पर सीबीआई ने कहा कि मंगुटा श्रीनिवास गवाह है। उसे के कविता से मिलने को कहा गया था।  19 मार्च को के कविता ने मंगुटा रेड्डी से संपर्क किया और मिलने को कहा। केजरीवाल ने उन्हें के कविता से मिलने को कहा था। वह मिले तो कविता ने 15 करोड़ रुपए की मांग की।’ सीबीआई ने दावा किया कि यह सब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सहमित से किया गया। सीबीआई ने कहा कि केजरीवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है। सीबीआई ने कहा, ‘हम उनके सामने दस्तावेज रखकर पूछताछ करना चाहते हैं।’

कोर्ट ने सीबीआई से यह भी सवाल किया कि आपने अभी क्यों गिरफ्तार किया? जांच एजेंसी ने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट चुनाव की वजह से अंतरिम जमानत पर विचार कर रहा था। हमने संयम रखा और चुनाव की वजह से गिरफ्तार नहीं किया।’

केजरीवाल के वकील ने क्या कहा?

केजरीवाल की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील विक्रम चौधरी ने गिरफ्तारी की टाइमिंग और आवश्यकता पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि आखिर अचानक गिरफ्तारी की आवश्यकता क्यों हुई? उन्होंने मंगुटा रेड्डी की गवाही पर भी प्रश्नचिह्न लगाए और कहा कि वह अब भाजपा के गठबंधन साथी बन गए हैं। उन्होंने कहा कहा कि बयानों के तारीख भी नहीं बताए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह सत्ता के दुरुपयोग का मामला है।

चौधरी ने कहा, ‘स्पेशल कोर्ट ने मुझे 20 तारीख को जमानत दे दी। आपने कब मुझे आरोपी बनाया। 160 सीआरपीसी से एक आरोपी तक? यह कैसे बदला। यह कुछ नहीं बताया गया है। अब आपको मेरी क्या जरूरत है? आप किस बात का इंतजार कर रहे थे? वे मुझे हिरासत में देखना चाहते हैं। क्या एजेंसी स्वतंत्र है?’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

सीएम धामी ने फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) के संसद सदस्य राहुल कुमार कंबोज ने भेंट की

December 29, 2024
murder

क्या है अमेरिका में 1 लाख लोगों को मौत की नींद सुलाने वाला फेंटेनल?

November 19, 2023

अगले हफ्ते होगी दमदार कमाई, अगर इन 10 फैक्टर्स पर रखेंगे नजर

March 5, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • एक-दो नहीं, 4-4 बिल के जरिए H-1B पर अटैक कर रहा अमेरिका ?
  • राज्यसभा में क्या हुआ कि आपस में भिड़ गए खरगे और जयराम रमेश
  • चीन को दबाने के लिए अमेरिका को चाहिए भारत का साथ?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.