पेरिस: सरकार विरोधी प्रदर्शन बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। करीब एक लाख लोग प्रदर्शन में शामिल होने का अनुमान जताया जा रहा है। जानें क्या कुछ मांगों को लेकर ये Block Everything प्रदर्शन किया जा रहा है?
नेपास के बाद अब फ्रांस में भी सरकार के विरोध में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहा है। बुधवार को करीब 1 लाख लोग सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।
प्रदर्शनकारियों ने बजट में कटौती के खिलाफ और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के इस्तीफे की मांग की है। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों में कई जगह झड़प देखी जा रही है। कई जगह तोड़फोड़ और आगजनी भी की गई। जिसके बाद सरकार ने 80 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया है और अब तक 200 से ज्यादा उपद्रवी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
प्रदर्शन हो रहा है। ये कोई सामान्य प्रदर्शन नहीं है। यह आंदोलन इस विचार पर आधारित है कि देश की मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था अब जनता के काम की नहीं रही। प्रदर्शनकारियों का सीधा संदेश है कि अगर सिस्टम काम नहीं करता, तो देश की मशीनरी को रोक दो।
फिलहाल सरकार ने स्थिति को काबू में रखने के लिए 80,000 सुरक्षाबलों को तैनात किया है, जिनमें से 6,000 सिर्फ पेरिस में मौजूद हैं। फ्रांसीसी मीडिया का अनुमान है कि करीब 1 लाख लोग इन प्रदर्शनों में शामिल हो सकते हैं।






