Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

आखिर 12 दिन में ही क्यों सो गए लैंडर और रोवर? अब आगे होगा क्या

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 7, 2023
in राष्ट्रीय
A A
lander and rover
21
SHARES
687
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने पिछले डेढ़ महीने में कई रिकॉर्ड बनाए हैं. ये रिकॉर्ड चंद्रयान-3 और आदित्य-एल1 की सफलता के चलते भारत के नाम हुए हैं. जुलाई में चंद्र मिशन के लिए चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण और अगस्त में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उसकी सफलतापूर्वक लैंडिंग, उसके बाद सितंबर की शुरूआत में ही सूर्य मिशन आदित्य-एल1 का सफल प्रक्षेपण देश के लिए गर्व की बात रहा है. पूरी दुनिया से भारत की इन उपलब्धियों पर मिली बधाई से हर भारतीय की सीना गर्व से चौड़ा हुआ है.

लेकिन चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान के नींद के आगोश में चले जाने के बाद लोग ये सोच रहे हैं कि आखिर लैंडर और रोवर सिर्फ 12 दिनों बाद ही क्यों सो गए. इन 12 दिनों में रोवर प्रज्ञान ने चांद की सतह पर कई महत्वपूर्ण खोज की. जो आने वाले दिनों में मानवता के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगी. लेकिन 14 दिनों के लिए भेजे गए चंद्रयान-3 के 12 दिनों में ही सो जाने और अब उसके जागने को लेकर लोग तमाम कयास लगा रहे हैं कि इसके बाद लैंडर और रोवर क्या करेंगे.

इन्हें भी पढ़े

Tax

आज से नया टैक्‍स कानून, बदल जाएंगे HRA समेत ये 10 नियम!

April 1, 2026
crude oil

कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, फिर डीजल बिकता 193 रुपये लीटर, जानिए सस्ता क्यों?

April 1, 2026
RSS

संघ की वैचारिक यात्रा का ऐतिहासिक दस्तावेज ‘आरएसएस @100’

April 1, 2026
toll plazas

एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स

March 29, 2026
Load More

ये है इसरो का ताजा अपडेट

इसरो की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रज्ञान रोवर के सभी असाइनमेंट पूरे कर लिए हैं और अब उसे एक सुरक्षित जगह पर खड़ा कर दिया गया है. उन्हें स्लीप मोड में डाल दिया गया है. इस पर लगे APXS और LIBS पेलोड को भी बंद कर दिया गया है. इसके अलावा इन दोनों पेलोड में जो डेटा था उसे विक्रम लैंडर ने पृथ्वी पर स्थिर इसरो को भेज दिया है. इसरो का कहना है कि विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर की बैटरी पूरी तरह से चार्ज है. अब चांद पर अगला सूर्योदय 22 सितंबर 2023 को होगा. इस दौरान सोलर पैनल को सूरज की किरणें नहीं मिलेगीं. लेकिन इसरो ने रिसीवर ऑन रखा है, जिससे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर जैसे ही सूरज उगे तो लैंडर और रोवर फिर से उठ जाएं और काम करने लगें. अगर ऐसा नहीं हुआ तो ये चांद के दक्षिणी ध्रुव पर मौजूद रहेंगे और हमेशा भारत का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे.

सिर्फ 12 दिनों में ही क्यों सो गए लैंडर और रोवर?

बता दें कि भारत के चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था. इसके बाद 23 अगस्त को इसकी चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई गई. जहां अभी तक किसी भी देश का मिशन नहीं पहुंच पाया. कल यानी रविवार 3 सितंबर को इन्हें स्लीप मोड में डाल दिया गया. चंद्रयान-3 के प्रोजेक्ट हेड पी. वीरामुथुवल ने एक इंटरव्यू में कहा कि चांद पर सूरज 22 अगस्त को उगा था. उसके दूसरे दिन के आखिर में चंद्रयान-3 को यहां लैंड कराया गया. ऐसे में हमने बिना कोई रिस्क लिए इसे रविवार से ही स्लीप मोड में डाल दिया.

रोवर प्रज्ञान ने 100 मीटर का सफर किया तय

अपने 12 दिनों के मिशन के दौरान लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान ने भरपूर काम किया. इस दौरान रोवर प्रज्ञान चंद्रमा की सतह पर 100 तक चला. इसरो के मुताबिक, चांद पर पहुंचने वाले कई मिशन 6-6 महीने में 100-120 मीटर सफर ही तय कर पाते हैं, लेकिन चंद्रयान-3 ने सिर्फ 12 दिन में ही ऐसा कर दिखाया. बता दें कि चांद का एक दिन धरती के 14 दिनों के बराबर होता है, ऐसे में अब इसरो को 22 सितंबर का इंतजार है. जब चंद्रमा पर सूरज निकलेगा और लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को नींद से उठाया जाएगा. अगर विक्रम-प्रज्ञान कमांड रिसीव कर लेते हैं तो ये अगले 14 दिनों तक फिर से काम कर पाएंगे. जो भारत के लिए एक और उपलब्धि होगी.

अगर ऐसा नहीं हुआ यानी दोनों ने सूरज निकलने के बाद भी काम नहीं किया तो चंद्रयान-3 का मिशन यहां समाप्त हो जाएगा. बता दें कि रोवर प्रज्ञान ने 12 दिनों के अंदर चंद्रमा की सतह पर ऑक्सीजन समेत 8 तत्व की मौजूदगी और अलग-अलग तापमान होने के साथ-साथ भूकंप को भी महसूस किया. इसके अलावा उन्होंने कई अन्य खोज भी की.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

लंबा है सियासी परिवारों में बगावत का इतिहास!

April 9, 2023
Vips WCL gets 'Best Enterprise Award'

विप्स डब्लूसीएल को मिला ‘सर्वोत्कृष्ट उद्यम अवार्ड’

February 18, 2024
bjp-rss

संघ की शिकायत…बीजेपी के लिए नई नसीहत!

June 16, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.