Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

आखिर क्यों विराट कोहली ने ठुकराई RCB की कप्तानी?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 19, 2025
in खेल
A A
virat kohli rcb
19
SHARES
635
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पिछले साल नवंबर में सऊदी अरब में आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के बाद से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान को लेकर कई तरह की खबरें सामने आने लगी। पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस को आरसीबी ने रिटेन नहीं किया था। इसके अलावा उन्होंने फाफ डु प्लेसिस के लिए ऑक्शन में बोली भी नहीं लगाई और बेस प्राइज में प्लेसिस को दिल्ली के पास जाने दिया।

आरसीबी ने रजत पाटीदार को बनाया कप्तान

इन्हें भी पढ़े

Rohit Sharma

रोहित शर्मा IPL 2026 में कर सकते हैं ये 5 धांसू कारनामे!

March 29, 2026
Tehri Rockstars became champions of DSF Trophy 2025–26

तीन हफ्तों का उत्तराखंड क्रिकेट महाकुंभ संपन्न, टिहरी रॉकस्टार्स बनी DSF ट्रॉफी 2025–26 की चैंपियन

March 24, 2026
football match

अमनौर ने मंझोपुर को 2-0 से हराया, रोमांचक फुटबॉल मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

March 24, 2026
ipl tv

IPL में किस टीम के नाम सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड, जानिए

March 23, 2026
Load More

फाफ के जाने के बाद से ही ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि विराट कोहली एक बार फिर कप्तान की भूमिका निभाएंगे। लेकिन सभी को हैरान करते हुए आरसीबी ने आने वाले सीजन के लिए रजत पाटीदार को फ्रैंचाइजी का नया कप्तान घोषित किया। विकेटकीपर जितेश शर्मा को आईपीएल 2025 मेगा नीलामी के दौरान आरसीबी ने साइन किया था। अब टीम की कप्तानी पर बात करते हुए जितेश ने खुलासा किया कि विराट कोहली को कप्तानी न लेने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं।

जितेश शर्मा ने खोला राज

क्रिकएक्सटैसी पॉडकास्ट पर जितेश शर्मा ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वह कप्तानी क्यों नहीं करना चाहते थे। मैं टीम को मैनज नहीं कर रहा हूं, जब मैं ऐसा करूंगा तो आपको बता दूंगा। लेकिन वह पिछले 2-3 सालों से कप्तानी नहीं कर रहे हैं, इसलिए लगा कि वह इस साल भी ऐसा नहीं करेंगे। इसलिए, मुझे लगता है कि रजत सबसे अच्छा विकल्प थे। लेकिन यहां सवाल ये भी है कि क्या फ्रेंचाइजी की ओर से विराट कोह कप्तानी के लिए अप्रोच किया गया था।

साल 2021 में कोहली ने दिया था कप्तानी से इस्तीफा

बता दें कि आरसीबी का अहम हिस्सा रहे विराट कोहली को 2013 में RCB का कप्तान नियुक्त किया गया था। उन्होंने IPL 2021 के अंत में कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। विराट कोहली की कप्तानी का सबसे खास पल 2016 में आया, जब उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाया। हालांकि, RCB सनराइजर्स हैदराबाद से हार गई। हैरानी की बात यह है कि साल 2025 के लिए आरसीबी ने रजत पाटीदार को कप्तान बनाए जाने की खबर खिलाड़ियों से भी छिपाए रखा।

जितेश शर्मा ने खुलासा किया कि उन्हें पता था कि रजत पाटीदार कप्तानी के दावेदारों की लिस्ट में शामिल हैं, लेकिन घोषणा के बाद सोशल मीडिया के ज़रिए ही उन्हें उनके बारे में पता चला। आरसीबी अपने अभियान की शुरुआत 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ करेगी। पिछले साल आरसीबी ने प्लेऑफ़ में जगह बनाई, लेकिन एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स से हार गई।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

डॉ निशंक को उत्कृष्ट साहित्य के लिए ब्रिटिश संसद में मिलेगा भारत गौरव सम्मान 

May 9, 2023

बोल्ड होंगे गहलोत ?

October 12, 2022
China

कोरोना के बाद चीन में इस ‘महामारी’ ने दी दस्‍तक, फ‍िर से बंद हो गए स्‍कूल

November 23, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.