Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

EPF खाते में 25% पैसा रखना क्यों है जरूरी, कर्मचरियों को क्या फायदा?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 20, 2026
in व्यापार
A A
EPFO
25
SHARES
847
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अगर आप नौकरी करते हैं और आपकी सैलरी से हर महीने PF कटता है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. सरकार ने Employees’ Provident Fund (EPF) Scheme, 2026 के तहत PF से पैसा निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. नए नियम के मुताबिक, नौकरी के दौरान अगर कोई कर्मचारी अपने PF खाते से पैसा निकालता है, तो उसे अपने खाते में कम से कम 25% राशि छोड़ना जरूरी है. यानी अब कर्मचारी अपने पूरे PF बैलेंस का इस्तेमाल एक साथ नहीं कर पाएंगे.

यह नया नियम सामाजिक सुरक्षा संहिता (Code on Social Security), 2020 के तहत लागू की गई EPF Scheme 2026 का हिस्सा है. सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य कर्मचारियों की रिटायरमेंट के लिए बचत को सुरक्षित रखना है, ताकि नौकरी के दौरान बार-बार निकासी करने से भविष्य की जमा पूंजी पूरी तरह खत्म न हो जाए.

इन्हें भी पढ़े

EPFO

नौकरी छोड़ने के बाद EPF का ब्याज टैक्स फ्री नहीं होता, जानें क्यों?

October 5, 2026
Post Office

Post Office की गदर स्कीम, 5 साल में सिर्फ ब्याज से ₹450000 की कमाई

October 5, 2026
fund

भारत पर बढ़ा वैश्विक भरोसा, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास क्षमता से निवेशकों की पसंद बना

October 4, 2026

क्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू? भारत को मिली छूट

October 4, 2026
Load More

इतना पैसा निकाल सकेंगे कर्मचारी

नई योजना में दो नए शब्द जोड़े गए हैं. पहला है ‘Minimum Balance’, जिसका मतलब है कि कर्मचारी के PF खाते में जमा कुल राशि का 25% हिस्सा हर हाल में खाते में रहेगा, जिसमें कर्मचारी और कंपनी दोनों का योगदान साथ ही ब्याज भी शामिल है. दूसरा है ‘Eligible Member Balance’, यानी 25% राशि अलग रखने के बाद जो पैसा बचता है, उसी हिस्से से कर्मचारी जरूरत पड़ने पर निकासी कर सकेगा.

यहां समझें कैलकुलेशन

उदाहरण के तौर पर अगर किसी कर्मचारी के PF खाते में 10 लाख रुपये जमा हैं, तो उसमें से 2.5 लाख रुपये (25%) खाते में रखना जरूरी होगा. ऐसे में कर्मचारी अधिकतम 7.5 लाख रुपये तक ही निकासी कर पाएगा, वह भी EPFO के तय नियमों और शर्तों के अनुसार. हालांकि, यह नियम केवल नौकरी के दौरान की जाने वाली आंशिक निकासी पर लागू होगा. अगर कर्मचारी रिटायर हो जाता है, तय उम्र पूरी कर लेता है, स्थायी रूप से काम करने में असमर्थ हो जाता है या ऐसे किसी अन्य मामले में जहां EPF के पूरे पैसे निकालने की अनुमति है, तब वह अपने खाते में जमा पूरी राशि निकाल सकेगा. ऐसे मामलों में 25% बैलेंस रखने की शर्त लागू नहीं होगी.

कर्मचारियों का क्या फायदा?

नई EPF योजना में निकासी की प्रक्रिया को भी पहले की तुलना में आसान बनाया गया है. पहले अलग-अलग जरूरतों के लिए अलग-अलग नियम थे, लेकिन अब मेडिकल इलाज, बच्चों की पढ़ाई, शादी, घर खरीदने या बनाने जैसी जरूरतों के लिए निकासी के नियमों को सरल बनाया गया है. इन उद्देश्यों के लिए कर्मचारी तय शर्तें पूरी करने के बाद अपने बैलेंस से पैसा निकाल सकेंगे. यह बदलाव कर्मचारियों के लिए लंबे समय में फायदेमंद साबित हो सकता है. इससे रिटायरमेंट के समय उनके पास पर्याप्त बचत बनी रहेगी और खाते में बची राशि पर लगातार ब्याज भी मिलता रहेगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

माखनलालजी का समाचारपत्र ‘कर्मवीर’ बना अनूठा शिलालेख

August 23, 2025
राम मंदिर

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का पांच लाख मंदिरों में होगा प्रसारण

November 15, 2023
Western Coalfields Limited

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सुरक्षा कर्मियों का पासिंग आउट परेड संपन्न

October 2, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कौन हैं IPS प्रीता वर्मा, जिन पर सम्राट सरकार ने फिर जताया भरोसा!
  • नौकरी छोड़ने के बाद EPF का ब्याज टैक्स फ्री नहीं होता, जानें क्यों?
  • सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, इन नामों पर राष्ट्रपति ने लगाई मोहर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.