Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

क्यों आसान नहीं बृजभूषण शरण सिंह को साइडलाइन करना?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 26, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
Brijbhushan
19
SHARES
632
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उत्तर प्रदेश की 80 में से 75 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. पार्टी ने सूबे में अपने कोटे की 75 में से 73 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है लेकिन दो सीटों पर अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं. जिन दो सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान बाकी है, उनके लिए पांचवे चरण में 20 मई को मतदान होना है. एक सीट रायबरेली की है तो दूसरी है कैसरगंज. कैसरगंज से बीजेपी के ही बृजभूषण शरण सिंह सांसद हैं. छह बार के सांसद बृजभूषण इस बार कैसरगंज से जीत का चौका लगाने का दावा कर रहे हैं लेकिन पार्टी उन्हें टिकट देगी भी या नहीं, इसे लेकर सस्पेंस है.

चर्चा तो यहां तक है कि बीजेपी बृजभूषण पर नरमी बरतने के मूड में नहीं है और उनका टिकट काट सकती है. इन सबके बीच बृजभूषण का बयान आया है. बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है, “पार्टी नेतृत्व को पता है कि इस सीट पर बीजेपी मजबूत है. अगर एक दिन पहले भी बीजेपी उम्मीदवार का ऐलान करती है, तो भी पार्टी को इस सीट से जीत मिलेगी. टिकट के लिए मैं भी एक दावेदार हूं लेकिन अंतिम फैसला पार्टी को लेना है. पार्टी तय करेगी कि प्रत्याशी कौन होगा.”

इन्हें भी पढ़े

Supreme court

सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को कड़ा संदेश, ‘SIR में कोई रुकावट बर्दाश्त नहीं करेंगे’

February 9, 2026
cm dhami

हरिद्वार कुंभ 2027: सीएम धामी ने तय की समय सीमा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

February 9, 2026
Mata Vaishno Devi

माता वैष्णो देवी के आसपास भी दिखेगा ‘स्वर्ग’, मास्टर प्लान तैयार!

February 8, 2026
गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, 4 गिरफ्तार

February 8, 2026
Load More

कैसरगंज से टिकट मिलने के सवाल पर क्या बोले बृजभूषण?

बृजभूषण के इस बयान के सियासी मायने भी निकाले जाने लगे हैं. बृजभूषण के इस एक बयान में सियासत के जानकारों को नेतृत्व के लिए तेवर भी दिख रहा है और नरमी भी. बृजभूषण का यह कहना कि नेतृत्व को पता है कि यहां पार्टी मजबूत है और एक दिन पहले भी उम्मीदवार का ऐलान किया तो पार्टी जीतेगी, अपने दमदार होने का संदेश देने की कोशिश की तरह देखा जा रहा है. बृजभूषण ने नेतृत्व को संदेश दिया तो साथ ही रुख में नरमी भी दिखाई. उन्होंने यह कहकर गेंद नेतृत्व के पाले में डाल दी कि अंतिम फैसला पार्टी को लेना है, पार्टी ही प्रत्याशी तय करेगी.

छह बार के सांसद बृजभूषण का यह बयान देखने में भले नरम लग रहा हो, नरम है नहीं. वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर श्रीराम त्रिपाठी ने कहा कि बृजभूषण ऐसे नेताओं में से नहीं हैं जो पार्टी का हर फैसला स्वीकार कर लें. जब फैसला अपने मुताबिक न हो तो वह तेवर दिखाने वाले नेता हैं और यह तेवर इस बयान में भी दिख रहा है. बृजभूषण ने यह जरूर कहा है कि अंतिम फैसला पार्टी को लेना है लेकिन यह नहीं कहा है कि पार्टी का जो फैसला होगा वह उन्हें मंजूर होगा. बीजेपी के नेता भी इसके मायने समझते होंगे.

चर्चा इस बात की भी है कि बीजेपी की ओर से बृजभूषण की जगह उनकी पत्नी या बेटे को कैसरगंज सीट से उतारने का प्रस्ताव दिया गया है लेकिन डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख इसके लिए तैयार नहीं हैं. वह अपने लिए टिकट मांग रहे हैं. इस तरह की चर्चा में सच्चाई है या महज गॉशिप, यह बहस का विषय हो सकता है लेकिन बृजभूषण की प्रचार रणनीति को भी इसी तरफ इशारा माना जा रहा है कि वह अपने कदम पीछे लेने के मूड में नहीं हैं. बृजभूषण की गिनती पूर्वांचल के मजबूत राजपूत नेताओं में होती है जिनकी अपने सजातीय वोटबैंक पर मजबूत पकड़ है. यूपी की सियासत में इन दिनों राजपूत वोटर्स की बीजेपी से नाराजगी के भी चर्चे हैं. ऐसे में कहा जा रहा है बीजेपी के लिए बृजभूषण जैसे कद्दावर राजपूत नेता को साइडलाइन करना आसान नहीं होगा.

बृजभूषण के पक्ष में उनका चुनावी रिकॉर्ड भी जा सकता है. कभी सपा का गढ़ रही कैसरगंज सीट से बृजभूषण 2009 में पहली बार साइकिल के सिंबल पर ही चुनाव मैदान में उतरे थे और जीते थे. 2014 चुनाव से पहले बृजभूषण बीजेपी में शामिल हो गए. 2009 से 2019 तक, लगातार तीन बार के सांसद बृजभूषण की जीत का अंतर हर चुनाव में बढ़ा है. 2009 में सपा के टिकट पर उतरे बृजभूषण को 5 लाख 65 हजार 673 वोट मिले थे. बृजभूषण ने बसपा के सुरेंद्र नाथ अवस्थी उर्फ पुत्तू भैया को 72 हजार 199 वोट से हराया था. इसके बाद बृजभूषण को मिले वोट कम-अधिक होते रहे लेकिन उनकी जीत का अंतर हर चुनाव में बढ़ता ही चला गया.

साल 2014 में बृजभूषण बीजेपी के टिकट पर कैसरगंज से उतरे. बृजभूषण को 3 लाख 81  हजार 500 वोट मिले थे लेकिन उनकी जीत का अंतर 78 हजार से अधिक वोटों का रहा था. बृजभूषण के निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित को 3 लाख 3 हजार 282 वोट मिले थे. 2019 में बृजभूषण को 5 लाख 81 हजार 358 वोट मिले थे और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार चंद्रदेव राम यादव को 3 लाख 19 हजार 757 वोट. बृजभूषण ने 2019 के चुनाव में 2 लाख 61 हजार 601 वोट के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी.

आसपास की सीटों पर भी असरदार हैं बृजभूषण

बृजभूषण के टिकट पर सस्पेंस के पीछे हर चुनाव में जीत का बढ़ता अंतर तो है ही, एक वजह उनका कैसरगंज सीट के बाहर प्रभाव भी है. बृजभूषण कैसरगंज के पहले गोंडा और बलरामपुर लोकसभा सीट से भी सांसद रह चुके हैं. उनका अयोध्या, गोंडा, श्रावस्ती में भी अच्छा प्रभाव है. पूर्वांचल के राजपूत वोटर्स पर भी बृजभूषण का अच्छा होल्ड माना जाता है.

कैसरगंज का गणित और जातीय समीकरण

कैसरगंज लोकसभा सीट के तहत पांच विधानसभा सीटें आती हैं जिनमें तीन गोंडा और दो सीटें बहराइच जिले की हैं.  गोंडा जिले का जो हिस्सा इस लोकसभा क्षेत्र में आता है, वह ब्राह्मण बाहुल्य है. वहीं, बहराइच के इलाके में राजपूत मतदाताओं की बहुलता है. ब्राह्मण बीजेपी के कोर वोटर माने जाते हैं जबकि राजपूत वोटर्स बृजभूषण के. ओबीसी वोटर्स के बीच भी बृजभूषण का अपना आधार है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर आदि कैलाश यात्रा को किया रवाना!

May 19, 2024

क्या आदिवासी आपके प्रयोग के चूजे हैं?

May 2, 2023
Lord Parashurama

शस्त्र और शास्त्र के अद्वितीय अधिपति भगवान परशुराम की जयंती पर विधिपूर्वक पूजन, आरती का हुआ आयोजन

April 29, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रूस ने भारतीयों को नौकरी देने में दिखाई दिलचस्पी, भर-भरकर जारी हो रहे वर्क परमिट
  • ई-पैंट्री सर्विस क्‍या है जिसे IRCTC ने इन 25 ट्रेनों में किया लॉन्‍च, कैसे होगा आपको फायदा?
  • पाकिस्तान के दोस्त को भारत ने साध लिया, मोदी ने चल दी ब्रिक्स वाली चाल?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.