Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

अभिषेक शर्मा के फिट होने की दुआ क्यों कर रहा पाकिस्तान?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 14, 2026
in खेल
A A
abhishek sharma
16
SHARES
525
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप का मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले पर सभी की नजर है. सबसे ज्यादा चर्चा अभिषेक शर्मा को लेकर है. अभिषेक ने वर्ल्ड कप का पिछला मैच नहीं खेला था. उनकी जगह संजू सैमसन ने ओपनिंग की थी. पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भी उनके खेलने पर सस्पेंस बरकरार है.

एशिया कप में अभिषेक ने पाक के खिलाफ 31, 74 और 5 रनों की पारी खेली थी. भारत ने तीनों मैच में जीत हासिल की थी. अब वर्ल्ड कप के मैच से पहले पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा चाहते हैं कि भारत अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन उतारे जिसमें अभिषेक शर्मा शामिल हों.

इन्हें भी पढ़े

Rohit Sharma

रोहित शर्मा IPL 2026 में कर सकते हैं ये 5 धांसू कारनामे!

March 29, 2026
Tehri Rockstars became champions of DSF Trophy 2025–26

तीन हफ्तों का उत्तराखंड क्रिकेट महाकुंभ संपन्न, टिहरी रॉकस्टार्स बनी DSF ट्रॉफी 2025–26 की चैंपियन

March 24, 2026
football match

अमनौर ने मंझोपुर को 2-0 से हराया, रोमांचक फुटबॉल मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

March 24, 2026
ipl tv

IPL में किस टीम के नाम सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड, जानिए

March 23, 2026
Load More

अभिषेक की चुनौती के लिए तैयार पाकिस्तान

बाएं हाथ के ओपनर अभिषेक पिछले कुछ समय से दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जा रहे हैं. वह पावरप्ले में ही मैच खत्म करने की क्षमता रखते हैं. एशिया कप में पाकिस्तान ने इसका अनुभव भी किया था.

हालांकि 25 वर्षीय बल्लेबाज हाल ही में स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं. 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ खेलते समय उन्हें 103 डिग्री बुखार था. बाद में पेट के संक्रमण के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. उनका वजन भी थोड़ा कम हुआ और 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मैच में वह नहीं खेल सके.

अब उम्मीद है कि भारत-पाक मुकाबले के लिए अभिषेक फिट हो जाएंगे. आगा ने साफ कहा कि वह उन्हें खेलते देखना चाहते हैं, भले ही इससे पाकिस्तान के लिए चुनौती बढ़ जाए.

अभिषेक को लेकर क्या बोले आगा

आगा ने कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि अभिषेक शर्मा कल खेलें. आशा है कि वह अच्छी तरह रिकवर कर रहे हैं. हम सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ खेलना चाहते हैं.

कोलंबो में अंतिम तैयारी

पाकिस्तान की टीम करीब दो हफ्तों से कोलंबो में है और परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ है. टीम दोपहर 2 से 5 बजे (IST) तक आर प्रेमदासा स्टेडियम में अंतिम अभ्यास सत्र करेगी. कोलंबो में होने वाला यह महामुकाबला सिर्फ ग्रुप की स्थिति ही नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा की लड़ाई भी है. पाकिस्तान जहां पिछली हार का बदला लेना चाहेगा, वहीं भारत अपनी लय बरकरार रखना चाहेगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Ayodhya

मैं न जीऊं बिन राम, शुभ घड़ी आ गई

January 22, 2024
Vajpayee-Advani

16 दलों के साथ वाजपेयी-आडवाणी ने खड़ा किया था गठबंधन, जानें आज क्या हालत है?

July 18, 2023
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी का निर्देश: ठंड व शीतलहर से बचाव को रेन बसेरों और सार्वजनिक स्थलों पर पुख़्ता इंतज़ाम !

November 27, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
  • एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स
  • भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.