Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

MCD चुनाव का यहां क्यों हो रहा बहिष्कार?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 30, 2022
in दिल्ली
A A
MCD election
25
SHARES
847
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दिल्ली में इस वक्त MCD चुनाव का खुमार है. पार्टियां प्रचार में जुटी हैं, उम्मीदवार जीतने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं और जनता भी किसको वोट करना है, इसका मन बना रही है. लेकिन इस बीच एक सीट ऐसी भी है जहां माहौल दूसरा है. वहां गली में बड़े-बड़े पोस्टर लगे हैं जिन पर साफ लिखा है कि वे लोग MCD चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं.

हम यहां बात कर रहे हैं नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के गोकलपुरी इलाके (वार्ड नंबर 239) की. यहां मौजूद लोग मौजूदा पार्षद और विधायक से नाराज हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि दोनों ने ही उनके इलाके के लिए कोई काम नहीं किया है.

इन्हें भी पढ़े

raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
electricity

दिल्ली में महंगी होगी बिजली, जानिए सरकार का प्लान

March 23, 2026
Load More

चुनाव से पहले गोकलपुरी वार्ड के स्थानीय नागरिकों की इस चेतावनी से सभी पार्टियों के उम्मीदवारों में हलचल है. बीजेपी की मौजूदा पार्षद मामले में डैमेज कंट्रोल की स्थिति में देखी जा रही हैं, वहीं AAP और कांग्रेस के उम्मीदवार इसे मौके के तौर पर देख रहे हैं. लेकिन चुनाव बहिष्कार का ऐलान करने वाले लोग दावा कर रहे हैं कि वे इस बार किसी भी उम्मीदवार को वोट नहीं करेंगे. विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि करीब 2 हजार वोटर ऐसे हैं जिन्होंने मतदान नहीं करने का फैसला किया है.

चुनाव का विरोध क्यों हो रहा?

गोकलपुरी वार्ड की बात करें तो ये इलाका तीन हिस्सों में बंटा है. पहला हिस्सा गोकलपुरी मेन मार्केट वाला है. दूसरा हिस्सा गोकलपुर कहलाता है. तीसरे हिस्से में अमर कॉलोनी का कुछ भाग आता है. चुनाव बहिष्कार की चेतावनी गोकलपुर की जनता ने दी है. गोकलपुर के निवासियों का दावा है कि पिछले 18 साल से वहां की सड़क नहीं बनी है. इसके अलावा सीवर का काम भी अधूरा छोड़ दिया गया है. इसकी वजह से सड़क पूरी उबड़-खाबड़ है. नालों की भी सफाई नहीं होती. बारिश के वक्त में तो इलाका पूरी तरह ही डूब जाता है. इसके अलावा इलाके के पार्क की स्थिति भी खराब है, जिसको बैड एलिमेंट्स ने अपना अड्डा बना लिया है.

दिल्ली-यूपी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क से सटे इस इलाके का हाल देखकर सच में हैरानी होती है. जब हम इस इलाके में पहुंचे तो सड़कों की दयनीय स्थिति देखने को मिली. ज्यादातर लोगों का कहना था कि 18 सालों से वहां सड़क निर्माण नहीं हुआ है. लोगों का आरोप है कि जब भी वे लोग मौजूदा पार्षद निर्मला जाटव को अपनी परेशानी बताते तो वे कहती कि आप लोगों ने मुझे वोट नहीं दिया था, इसलिए मैं उस इलाके में काम नहीं करवाऊंगी.

गोकलपुरी का क्या है चुनावी समीकरण?

MCD चुनाव में गोकलपुरी सीट से पांच उम्मीदवार खड़े हैं. ये सीट शेड्यूल कास्ट वुमन रिजर्व है. सीट पर 70 हजार के करीब वोटर बताए जाते हैं. यहां राजपूत, गुर्जर, ब्राह्मण और वाल्मीकि समाज की संख्या ज्यादा है.

फिलहाल मौजूदा पार्षद निर्मला जाटव को बीजेपी ने इस बार फिर टिकट दिया है, उनसे जनता नाराज दिख रही है. दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवती चौधरी को टिकट दिया है जो पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रही थीं. उनके पति बलराज चौधरी भी इलाके से पार्षद रह चुके हैं. AAP से पहले वह बहुजन समाज पार्टी में थे.

इसके अलावा कांग्रेस ने सविता देवी को खड़ा किया है. सविता को इलाके से पार्षद रह चुकीं विमला शर्मा का समर्थन मिला है. विमला का दावा है कि उनके कार्यकाल में ही गोकलपुर में सड़क निर्माण हुआ था और नाराज वोटर उनके कहने पर कांग्रेस को वोट देने को राजी हो जाएंगे. हालांकि, नाराज वोटर लगातार चेतावनी दे रहे हैं.

नाराज वोटर पर क्या बोले उम्मीदवार

गोकलपुर की नाराज जनता को मनाने की क्या कोशिश हो रही है, इस पर भी हमने उम्मीदवारों से बात की. कांग्रेस प्रत्याशी की तरफ से कहा गया कि विमला शर्मा का समर्थन मिलने के बाद वे नाराज वोटर उनके साथ आ सकते हैं और वे उन सड़कों का निर्माण करवाएंगी.

दूसरी तरफ AAP उम्मीदवार सोमवती चौधरी के पति बलराज ने आजतक से कहा कि नाराज वोटर्स को वह मनाने के लिए जाएंगे और उनको उम्मीद है कि वे लोग मान जाएंगे. हालांकि, उन्होंने इसे छोटा मुद्दा बताने की कोशिश भी की. उनका कहना था कि सिर्फ एक गली का इलाका है जहां लोग वोट नहीं डालने की बात कह रहे.

हमने इस मामले में बीजेपी की निर्मला जाटव से भी बात करने की कोशिश की. लेकिन वह प्रचार में व्यस्त दिखीं. उनके बेटे ने सफाई में कहा कि फंड की कमी के चलते सड़क नहीं बन पाई. उन्होंने विधायक पर भी आरोप लगाए. वे बोले कि सीवर का काम विधायक के अंडर आता है. विधायक ने सीवर का काम आधे में छोड़ दिया, जिसकी वजह से काम रुका रहा. फिर पार्षद फंड की कमी के चलते सड़क निर्माण नहीं हो पाया.

हालांकि, वार्ड 239 में घूमकर जब हमने देखा तो पाया कि तीन हिस्सों में बंटे एरिया के बीच वाले हिस्सा यानी गोकलपुर में ही विकास की कमी है. क्योंकि इसी वार्ड के अमर कॉलोनी में, जहां बीजेपी पार्षद का घर और दफ्तर दोनों है वहां सड़क अच्छी हैं. गोकलपुरी मार्केट वाली सड़क जहां AAP उम्मीदवार के पति और पूर्व पार्षद चौधरी बलराज और कांग्रेस प्रत्याशी का घर है वहां भी सड़कों की स्थिति ठीक-ठाक है. यानी गोकलपुर में सड़क निर्माण, सीवर की समस्या का समाधान नहीं होने की वजह यहां कम वोटों का होना भी हो सकता है, जिसपर कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

लाटू देवता मंदिर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को संवारने की दिशा में एक और पहल : CM धामी

May 15, 2025
Chandrayaan-3

इस बार का मिशन है बेहद खास, इसरो लगाएगा अंतरिक्ष में लंबी छलांग

July 13, 2023
Naravane's book

72 साल पुराना कानून और नरवणे की किताब… आर्मी रूल-1954 में क्या है प्रावधान?

February 13, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.